उत्तर भारत में भीषण ठंड, पहाड़ों पर बारिश ढाएगी सितम, आज 4 राज्यों में अलर्ट
गाजियाबाद में 25 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में घना कोहरा देखने को मिलेगा। सुबह के समय कोहरे के कारण दृश्यता कम रहेगी। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, गाजियाबाद में क्रिसमस के दिन न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।बिहार पर क्रिसमस पर कोल्ड डे का अलर्ट
मौसम विभाग ने बिहार में क्रिसमस यानी 25 दिसंबर को कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। अधिकांश जिलों में कोल्ड डे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, तो वहीं कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।दिल्ली में कैसा रहेगा क्रिसमस पर मौसम का हाल
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ें क्रिसमस के दिन मौसम साफ रहेगा। शहर में मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा और दिन में धूप खिली रहेगी। मौसम विभाग की रिरोप्ट के अनुसार, कल शहर का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।नोएडा में क्या है तापमान
यूपी के नोएडा में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया है। आज शहर में कोहरा कम नजर आया और आसमान भी साफ बना हुआ है। तेज धूप खिली हुई है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली है। हालांकि हवाएं चलने से अभी भी ठंड महसूस की जा रही है।दिल्ली का AQI कितना है?
दिल्ली का एक्यूआई 12 बजे की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 318 रिकॉर्ड किया गया है। बता दें कि कल यानी मंगलवार की तुलना में आज एक्यूआई कम है। मगंलवार को शहर का एक्यूआई सीपीसीबी की रिपोर्ट के अनुसार 400 के पार दर्ज किया गया है।स्मॉग की चादर में लिपटा दिल्ली का अक्षरधाम मंदिर
ओडिशा में घने कोहरे का प्रकोप
दिल्ली में आज भी छाई प्रदूषण की परत
पटना में ठंड के कारण 8वीं तक के स्कूल बंद
बिहार में ठंड बढ़ने के साथ ही शीतलहर की आशंका के मद्देनजर पटना जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए कक्षा आठवीं तक के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को 26 दिसंबर तक बंद रखने का आदेश मंगलवार को जारी किया। इसके साथ ही उच्च कक्षाओं के लिए विद्यालय संचालन के समय में भी बदलाव किया गया है। पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस. एम. द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पटना जिले में कक्षा आठवीं तक की सभी कक्षाओं का संचालन क्रिसमस के बाद तक स्थगित रहेगा।पंजाब में 5 डिग्री तक पहुंचा पारा
मौसम विभाग ने बताया कि गुरदासपुर, पंजाब का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 7.6 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 10.8 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में 10.5 डिग्री सेल्सियस और फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।हरियाणा में नारनौल रहा सबसे ठंडा
हरियाणा में कई जगहों पर कोहरे की वजह से मंगलवार सुबह दृश्यता कम रही। नारनौल में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार नारनौल राज्य का सबसे ठंडा इलाका रहा। वहीं अंबाला, हिसार और करनाल में भी घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने बताया कि भिवानी में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 11 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 9.2 डिग्री सेल्सियस और सिरसा में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।कश्मीर में आज बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, कश्मीर में आज आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर बारिश होने की भी संभावना है। अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जताया गया है।कश्मीर में बारिश और बर्फबारी
कश्मीर के कुछ हिस्सों में ताजा बर्फबारी और बारिश हुई। घाटी के अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से ऊपर बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग सहित ऊंचे इलाकों में रात भर रुक-रुक कर बर्फबारी होती रही जो सुबह तक जारी रही। शोपियां जिले, मुगल रोड और बांदीपोरा के गुरेज में भी हिमपात हुआ। घाटी के मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हुई।
दिल्ली-NCR में लगा महा जाम! कालिंदी कुंज से गुरुग्राम बॉर्डर तक रेंगती दिखीं गाड़ियां, विरोध प्रदर्शन और रूट डायवर्जन ने बढ़ाई मुश्किलें
Delhi Protest: 57 नहीं, 45 मेट्रो स्टेशन बंद, इंटरनेट सस्पेंड और बॉर्डर पर BSF तैनात, CJP प्रोटेस्ट से पहले छावनी बनी दिल्ली
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में अगले 10 दिन तक धारा 163 लागू, क्या खुला-क्या बंद? उल्लंघन पर होगा एक्शन
बिहार MLC चुनाव से पहले NDA में हलचल, अनंत सिंह ने नीरज कुमार से बनाई दूरी; बोले-अपने फैसले पर कायम हूं
दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट को लेकर बदला ट्रैफिक प्लान! रेलवे स्टेशन-एयरपोर्ट जाने वाले रहें अलर्ट; 30 रास्तों पर डायवर्जन
© 2026 Times Horizon Private Limited
