उत्तर भारत में बारिश के लिए हो जाएं तैयार, दिल्ली समेत इन राज्यों में अलर्ट; पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: श्रीनगर में मौसम की पहली बर्फबारी का अलर्ट
जम्मू-कश्मीर में घाटी के मैदानों में आगामी सप्ताह में बारिश और व्यापक बर्फबारी की संभावना जतायी है। मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह जम्मू कश्मीर का मौसम दो पश्चिमी विक्षोभ से प्रभावित होगा। पहला विक्षोभ गुरुवार को अपना प्रभाव डालेगा जबकि दूसरे का असर 26 जनवरी को देखने को मिल सकता। इन दोनों वेदर सिस्टम के प्रभाव से घाटी के मैदानों सहित व्यापक क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही बर्फबारी होने का भी पूर्वानुमान जताया गया है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बर्फबारी भी हो सकती है।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: यूपी में आज बारिश की संभावना
यूपी में आज बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने पश्चिमी हिस्से में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया है। वहीं पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में आज बारिश होगी या नहीं
दिल्ली में आज आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। दिन में बादलों की आवाजाही के बीच हल्की धूप भी निकल सकती है। सुबह के समय कोहरे और स्मॉग की परत भी छाई रही। मौसम विभाग ने शुक्रवार को दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना जताई है। साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट भी जारी किया है।दिल्ली में छाई स्मॉग की मोटी चादर
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम
बिहार में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान ठंड और कोहरे को लेकर कोई चेतावनी मौसम विभाग की ओर से जारी नहीं की गई है। सुबह के समय कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। दिन में धूप भी निकलने के आसार हैं। जिससे दिन में ठंड से राहत बनी रहेगी। लेकिन सुबह-शाम ठिठुरन का एहसास होगा।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
कश्मीर में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ है, जबकि घाटी के मैदानों में लंबे समय से जारी शुष्क मौसम का दौर अब समाप्त होने के संकेत हैं। मौसम विभाग ने आगामी सप्ताह में बारिश और व्यापक बर्फबारी की संभावना जतायी है। मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह जम्मू कश्मीर दो पश्चिमी विक्षोभ से प्रभावित होगा। पहला विक्षोभ गुरुवार को अपना प्रभाव डालेगा जबकि दूसरा 26 जनवरी को। इन प्रणालियों के प्रभाव से घाटी के मैदानों सहित व्यापक क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बर्फबारी भी हो सकती है।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: हरियाणा में 5 डिग्री से कम तापमान
हरियाणा में भी बुधवार को तेज ठंड और शीतलहर का आलम बना रहा। इस दौरान हिसार प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सिरसा में यह 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा, अंबाला में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री, गुरुग्राम में 5.9 डिग्री और करनाल में 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: पंजाब में शीतलहर का प्रकोप जारी
पंजाब के कई हिस्सों में बुधवार को भी कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी रहा। मौसम विभाग ने बताया कि फरीदकोट पंजाब में सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अमृतसर में भी कड़ाके की ठंड जारी रही, जहां न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि बठिंडा में यह 3.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, पठानकोट और होशियारपुर में न्यूनतम तापमान चार डिग्री दर्ज किया गया।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: राजस्थान में फतेहपुर रहा सबसे ठंडा
राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहा, जबकि कुछ स्थानों पर हल्का से मध्यम कोहरा दर्ज किया गया। मौसम विभागके अनुसार, सीकर जिले का फतेहपुर राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं नागौर में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री, करौली में 5.8 डिग्री, पाली में 5.9 डिग्री और लूणकरनसर में 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पंजाब में ईडी रेड पर भड़की AAP, GMADA दफ्तर पर हमला और पथराव; सिसोदिया बोले- 2027 चुनाव आते ही पंजाब कब्जाने आई ED
उत्तराखंड में किसानों की आय बढ़ाने को धामी सरकार की पहल, मुधमक्खी पालन पर 80 फीसद तक सब्सिडी
'जब बच्चियों के साथ सरेआम...' समस्तीपुर कांड पर चिराग पासवान का फूटा गुस्सा, बोले- जमुई की तरह हो एनकाउंटर
महादेव बेटिंग ऐप का किंगपिन अभिषेक दुबई से लौटते ही गिरफ्तार, क्या हैं आरोप, नेटवर्क में कितने लोग?
Nagpur Crime News: बच्चों की लड़ाई में पिता की दर्दनाक हत्या, बीच-बचाव करने पहुंचे शख्स पर लोहे की रॉड से हमला; तीन गिरफ्तार
© 2026 Times Horizon Private Limited
