राजस्थान से हिमाचल तक बदलेगा मौसम, कहीं बारिश-कहीं बर्फबारी का अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 23 जनवरी के बाद दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदलने वाला है, जिससे वायु गुणवत्ता में काफी हद तक सुधार देखने को मिल सकता है। आईएमडी ने गरज-चमक के साथ तेज बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है, जो प्रदूषक कणों को हवा से साफ करने में मदद करेगी।दिल्ली में बेहद खराब स्तर पर AQI, ग्रैप-4 की पाबंदियां हटी
दिल्ली में प्रदूषण का स्तर गंभीर से बेहद खराब स्तर पर पहुंच गया है। जिसके बाद मंगलवार को गैप-4 के तहत लगी पाबंदियां हटा दी गईं हैं। हालांकि पहले, दूसरे और तीसरे चरण की पाबंदियां अभी लागू हैं। दिल्ली में आज सुबह बेहद खराब स्तर पर एक्यूआई दर्ज किया गया। इस दौरान जहांगीरपुरी में 400 के करीब एक्यूआई दर्ज हुआ।आगरा में घने कोहरे की चादर में ढका ताजमहल
कश्मीर में तापमान में गिरावट से बढ़ी ठंड
कश्मीर में अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है जबकि इस सप्ताह घाटी में बारिश और बर्फबारी के दौर की संभावना है। साथ ही इस सर्दी में मैदानी इलाकों में पहली बर्फबारी की संभावना भी जतायी गई है। मौसम विभाग के अनुसार श्रीनगर में सोमवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के दर्ज किए गए तापमान(शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे) से कम है।दिल्ली में आज बेहद खराब स्तर पर AQI
दिल्ली में स्मॉग और कोहरे की चपेट में कई जिले
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: राजस्थान के जयपुर में हुई बारिश
आईएमडी के अनुसार राजस्थान में मंगलवार सुबह तक बीते चौबीस घंटे के दौरान राजधानी जयपुर में कई जगह हल्की बूंदाबांदी हुई लेकिन शेष राज्य में मौसम शुष्क रहा। कहीं-कहीं पर मध्यम से घना कोहरा दर्ज किया गया। इस दौरान अधिकतम तापमान जवाई बांध (पाली) में 30.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पाली में 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: राजस्थान में इस हफ्ते बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से इस सप्ताह राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अनुसार, राज्य के कुछ भागों में 22 से 24 जनवरी के दौरान एक नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने तथा मावठ की बारिश होने की पूरी संभावना है। वहीं एक और पश्चिमी विक्षोभ 26 से 28 जनवरी के दौरान प्रभावी होगा।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: हरियाणा में भिवानी रहा सबसे ठंडा जिला
मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में मंगलवार को कई जिलों में 10 डिग्री से नीचे न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। इस दौरान भिवानी में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि हिसार में यह 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा। विभाग ने बताया कि अंबाला में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस, गुरुग्राम में नौ डिग्री और करनाल में 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सिरसा और नारनौल में 6.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: पंजाब में 3 डिग्री से नीचे तापमान
पंजाब के कुछ हिस्सों में मंगलवार को कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अमृतसर पंजाब का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पठानकोट में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि फरीदकोट और बठिंडा में यह 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लुधियाना 5.4 डिग्री और पटियाला में 8.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
गाजियाबाद के ‘गरम धरम’ होटल में खाद्य विभाग का छापा, खाने में कॉकरोच मिलने पर रसोई सील
नोएडा बस अग्निकांड के बाद एक और हादसा, उदयपुर-पुणे जा रही बस बनी आग का गोला
Jamshedpur: मरीन ड्राइव पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 की मौत
गाजियाबाद के विजयनगर में शुरू होने वाला है फुट ओवरब्रिज का काम, NH-9, एक्सप्रेसवे के यात्रिगण के लिए बड़ी खबर
जमुई के बाद अब समस्तीपुर में 'मोरल पुलिसिंग' के नाम पर नाबालिग से अभद्रता, वीडियो वायरल होने के बाद 4 गिरफ्तार
© 2026 Times Horizon Private Limited
