मानसून का दौर जारी; बिहार में भारी बारिश की चेतावनी, केरल में IMD का ऑरेंज अलर्ट
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में आज रात का तापमान
दिल्ली में आज रात का तापमान 34°C रह सकता है और हवा की गति 14km/h रहने की संभावना है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार के इन जिलों में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट
Aaj ka Mausam 20 July 2025 LIVE: केरल में ऑरेंज अलर्ट
केरल के कई हिस्सों में लगातार बारिश के कारण रविवार को नदियों और बांधों का जलस्तर बढ़ गया तथा निचले इलाकों में जलभराव हो गया। इसके चलते मौसम विभाग ने IMD ने एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: राजस्थान के इन जिलों में जारी हुआ येलो अलर्ट
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: फरीदाबाद में आज का तापमान
फरीदाबाद में आज का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं अधिकतम तामपमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: गुरुग्राम में आज का तापमान
गुरुग्राम में आज का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं अधिकतम तामपमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: गाजियाबाद में आज का तापमान
गाजियाबाद में आज का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: नोएडा में आज का तापमान
नोएडा में आज का न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: राजस्थान में भारी बारिश से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात
राजस्थान में मानसूनी बारिश कहर मचा रही है। राजस्थान में पिछले 24 घंटों में हुई भारी बारिश के कारण अजमेर, पुष्कर, बूंदी, सवाई माधोपुर और पाली सहित कई शहरों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। भारी बारिश के कारण नदी-नाले और बांध उफान पर होने से कई गांवों का संपर्क टूट गया है। शुक्रवार रात टोंक के टोडारायसिंह क्षेत्र के गोलेरा गांव के पास बनास नदी में 17 लोग फंस गए थे, जिन्हें बाद में एसडीआरएफ ने बचा लिया।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: यूपी में बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 18 की मौत
उत्तर प्रदेश में 18 जुलाई को रात आठ बजे तक 24 घंटे से अधिक की अवधि में 18 लोगों की मौत हो गई। कुल मौतों में से आठ की मौत अत्यधिक बारिश के कारण डूबने से हुई, जबकि दो की मौत सांप के काटने से हुई। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, चित्रकूट में 17 और 18 जुलाई को डूबने से दो मौतें हुईं, मुरादाबाद में 17 जुलाई को तीन और गाजीपुर में 18 जुलाई को एक व्यक्ति की डूबने से मौत हुई। बयान में कहा गया है कि 18 जुलाई को भारी बारिश के बाद हुई घटनाओं में बांदा में तीन, महोबा और चित्रकूट में दो-दो तथा ललितपुर में एक व्यक्ति की मौत हो गई।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: पटना में लगातार बारिश से खतरे के निशान तक पहुंची गंगा
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: कैसा रहने वाला है राजस्थान का मौसम
राजस्थान में कल और अगले 2-3 दिनों तक अधिकांश इलाकों में मौसम साफ रह सकता है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखी जा सकती है। 27-28 जुलाई तक मौसम के ऐसा ही बने रहने की संभावना है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: राजस्थान में आज से बारिश होगी कम
राजस्थान में भारी बारिश के दौर फिलहाल थमने जा रहा है। कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन चुके हैं और भारी बारिश से जनजीवन पर भी खराब असर पड़ सकता है। आज से बारिश का असर कम होगा। मौसम विभाग के अनुसार 27-28 जुलाई से एक बार फिर नया सिस्टम एक्टिव होने से बारिश का दौर शुरू हो सकता है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: अजमेर के अनासागर चौपाटी में भरा पानी
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: आज बिहार में क्या है मौसम का हाल
आज प्रदेश के 32 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तर बिहार के 19 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं पटना समेत 13 जिलों में यलो अलर्ट है, इन जिलों में ठनका गिरने की आशंका है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार के इन जिलों में आया अलर्ट
https://x.com/imd_patna/status/1946748754356498720आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार में करवट ले रहा मौसम
आज बिहार में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो सकता है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के विभिन्न जिलों के लिए गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी किया है। कहीं ऑरेंज तो कहीं येलो चेतावनी जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: उत्तराखंड में आज भारी बारिश
उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र के कुछ हिस्सों में आज भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताते हुए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि कुमाऊं क्षेत्र के नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर में रविवार को भारी बारिश होने की संभावना है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: राजस्थान का मौसम
राजस्थान के समूचे हिस्से में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने शनिवार-रविवार को भी राज्य में कई जगह भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। आज जोधपुर संभाग में भारी से अतिभारी बारिश और अजमेर, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में आज भी बारिश
दिल्ली में बादलों और सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल जारी है। हालांकि, मौसम का मिजाज ठंडा है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत है। मौसम विभाग ने आज गरज और आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: यूपी के किन इलाकों में आज होगी बारिश
यूपी में भी बारिश का असर देखने को मिलेगा। पश्चिमी यूपी, खास तौर पर बुंदेलखंड के बांदा, चित्रकूट, महोबा, उरई, जालौन, हमीरपुर समेत कानपुर, कानपुर देहात, इटावा, औरैया, कन्नौज, फर्रुखाबाद, एटा, मैनपुरी, हाथरस, अलीगढ़, आगरा, नोएडा, गाजियाबाद, बरेली, सहारनपुर, शामली और मेरठ समेत कई जिलों में आंधी बारिश का अनुमान है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार में कैसा रहेगा मौसम
बिहार में बारिश कुछ कम जरूर हुई है लेकिन आज औरंगाबाद, गया, जमुई, रोहतास, कैमूर, पटना, नवादा, किशनगंज, अररिया, पश्चिमी चंपारण और पूर्वी चंपारण जिलों में मौसम बिगड़ सकता है। IMD ने बारिश के साथ ठनका गिरने की संभावना जताई है।MP News: अशोकनगर के अस्पताल में नवजात बच्ची की मौत से हड़कंप, गला घोंटने के निशान, परिवार पर हत्या का शक
Moradabad: ट्यूशन जा रही नाबालिग पर धर्मांतरण और निकाह का दबाव बनाने वाला गिरफ्तार, POCSO समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज
Greater Noida Power Cut: जेवर और आसपास के सेक्टरों में आज ढाई घंटे ठप्प रहेगी बिजली, यीडा ने जारी किया अलर्ट
एक बार फिर पंजाब पुलिस के ASI पर हमला, कंधे को चीरती हुई निकली गोली; घायल सुखचैन सिंह अजनाला अस्पताल में भर्ती
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर यूपी ATS का शिकंजा, कई जिलों में संदिग्धों से पूछताछ
© 2026 Times Horizon Private Limited
