कई राज्यों में Rain Alert, एक्टिव हुआ नया सिस्टम; क्या यूपी-बिहार में भी होगा असर? उत्तराखंड के मौसम को लेकर IMD का अलर्ट
उत्तराखंड के मौसम को लेकर IMD का अलर्ट
उत्तराखंड में मौसम को लेकर चेतावनी जारी की गई है। अगले दो दिनों के दौरान मौसम में तेज बदलाव देखने को मिल सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में भारी से अत्यधिक बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। खास तौर पर 2500 मीटर से अधिक ऊँचाई वाले इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है, जहां बर्फबारी का प्रभाव ज्यादा रहने की आशंका है।यहां रहा घना कोहरा
IMD वेदर अलर्ट
आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा?
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण, अगले 7 दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में वर्षा की संभावना है और कश्मीर घाटी में 22-23 जनवरी और हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ जगहों पर 23 जनवरी को भारी वर्षा/बर्फबारी की संभावना है। उत्तर-पश्चिम भारत के आस-पास के मैदानी इलाकों में 22-24 जनवरी के दौरान वर्षा होने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में कुछ जगहों पर अगले 2-3 दिनों के दौरान घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।बहु मौसम संबंधी चेतावनी
Weather Alerts Update: गुरुवार को इन राज्यों में अलर्ट
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में कहीं-कहीं भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। हिमाचल प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर बिजली चमकने के साथ गरज-बरस की स्थिति बन सकती है।
Aaj Ka Mausam Live Update: जम्मू-कश्मीर का मौसम
जम्मू-कश्मीर में ठंड का असर तेज है। गुलमर्ग स्की रिजॉर्ट में मंगलवार को न्यूनतम तापमान माइनस 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि श्रीनगर में माइनस 3.4 और पहलगाम में माइनस 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह, जम्मू और कटरा में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री, बटोटे में 2.5 डिग्री, बनिहाल में माइनस 1.6 और भद्रवाह में माइनस 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 22 जनवरी की शाम से हल्की से भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।Aaj Ka Mausam Live Update: 48 घंटे बाद यूपी में बढ़ेगी ठंड
यूपी में अगले 48 घंटों में हवा की दिशा बदलने से तापमान 2-4 डिग्री तक गिर सकता है, जिससे ठंड का असर फिर बढ़ेगा। 22 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश शुरू होकर आगे पूर्वी हिस्सों तक फैलने की संभावना है, इसलिए फिलहाल ठंड से राहत बनी रहेगी।Aaj Ka Mausam Live Update: झारखंड में धीरे-धीरे बढ़ेगा पारा
झारखंड में आने वाले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद अगले तीन दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखेगा। दक्षिणी, उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी जिलों में सुबह हल्का कोहरा छा सकता है, जबकि दिन बढ़ने पर आसमान में आंशिक बादल दिखाई देंगे। ठंड का असर अभी कायम है, लेकिन तापमान बढ़ने से लोगों को कुछ राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस अवधि में किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।Aaj Ka Mausam Live Update: झारखंड का मौसम
झारखंड में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा। सुबह के समय रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद सहित कई जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा या धुंध छाने से दृश्यता प्रभावित हो सकती है, जबकि दिन में आसमान साफ रहने की संभावना है। बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है।Aaj Ka Mausam Live Update: राजस्थान का मौसम
22 जनवरी से राजस्थान में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जिलों में बादल छाने, आंधी चलने, बिजली चमकने और बारिश की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। मावठ के कारण तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा। वहीं, जयपुर, भिवाड़ी, बीकानेर और सीकर में सुबह से घना कोहरा छाया रहा और विजिबिलिटी काफी कम रही। बीकानेर और भिवाड़ी में मंगलवार सुबह एयर क्वालिटी का स्तर दिल्ली जैसा खराब दर्ज किया गयाAaj Ka Mausam Live Update: मध्य प्रदेश के इन इलाकों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार 21 जनवरी के आसपास एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। इसके असर से 23 जनवरी के बाद जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में मौसम बिगड़ने की संभावना है। इसका प्रभाव मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों तक भी पहुंच सकता है, जहां ग्वालियर, चंबल, रीवा और सागर संभाग में बादल छाने और हल्की बारिश होने के आसार हैं। फिलहाल अगले चार दिनों तक कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन यह विक्षोभ अधिक प्रभावशाली साबित हो सकता है और आने वाले दिनों में स्थिति और स्पष्ट होगी।Aaj Ka Mausam Live Update: इन राज्यों में बारिश के आसार
20 से 25 जनवरी के बीच उत्तर भारत में मौसम बिगड़ने का अनुमान है। हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पंजाब में मध्यम से भारी बारिश के साथ तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश में 20 जनवरी को बिजली कड़कने के साथ बारिश होगी, जबकि 22–24 जनवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसी तरह, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 20, 21 और 23 जनवरी को तेज बारिश और बर्फबारी के साथ 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है।Aaj Ka Mausam Live Update: लखनऊ का मौसम
लखनऊ में आज सुबह से आसमान साफ है और हल्की हवा चल रही है। सुबह व शाम के समय ठंड का असर महसूस होगा, हालांकि पिछले दिनों की तुलना में कुछ राहत मिली है। अनुमान है कि आज अधिकतम तापमान करीब 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा।Aaj Ka Mausam Live Update: बिहार के कई जिलों में पारा 8 डिग्री के नीचे
राज्य के 7 जिलों में तापमान 8 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है, जबकि पिछले 24 घंटों में 14 जिलों में पारा 10 डिग्री से कम रहा। भागलपुर का सबौर सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। नालंदा में तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।Aaj Ka Mausam Live Update: बिगड़ने वाला है उत्तर भारत में मौसम
20 से 25 जनवरी के बीच उत्तर भारत में मौसम बिगड़ने का अनुमान है। हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पंजाब में मध्यम से भारी बारिश के साथ तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश में 20 जनवरी को बिजली कड़कने के साथ बारिश होगी, जबकि 22–24 जनवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसी तरह, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 20, 21 और 23 जनवरी को तेज बारिश और बर्फबारी के साथ 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है।Aaj Ka Mausam Live Update: मनाली में मौसम का हाल
मनाली में आज पारा काफी नीचे रहेगा। यहां आज अधिकतम तापमान माइनस 3 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग माइनस 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने की उम्मीद है।Aaj Ka Mausam Live Update: हिमाचल प्रदेश का मौसम
हिमाचल प्रदेश में आज मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है। शिमला में अधिकतम तापमान करीब 14 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 2 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, 23 जनवरी से तेज बारिश के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।Aaj Ka Mausam Live Update: उत्तराखंड का मौसम
उत्तराखंड में आज को मौसम विभाग ने खराब मौसम की चेतावनी दी है। कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 4–5 डिग्री तक गिरने की संभावना है। नैनीताल समेत आसपास के जिलों में, जिसमें देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, चंपावत और उधमसिंहनगर शामिल हैं। अगले कुछ दिनों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। नैनीताल में अगले दिन अधिकतम तापमान लगभग 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 6 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।Aaj Ka Mausam Live Update: बिहार में मौसम का हाल
बिहार में मंगलवार को मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। पटना, गया, जहानाबाद, बक्सर, सिवान, भोजपुर, सारण, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज और खगड़िया जैसे जिलों में तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट दर्ज होने की संभावना है। सुबह के समय 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। पटना में आज अधिकतम तापमान करीब 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।Aaj Ka Mausam Live Update: यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में मंगलवार सुबह के समय 10 से अधिक शहरों में शीतलहर का असर रहेगा। अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, बरेली, बाराबंकी, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद और मेरठ में 10–15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 22 से 25 जनवरी के बीच राज्य में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।Aaj Ka Mausam Live Update: दिल्ली का मौसम
दिल्ली में मंगलवार सुबह का न्यूनतम तापमान करीब 8 डिग्री रहने की संभावना है। दिन चढ़ने पर धूप खिली रहेगी और मौसम सुहावना महसूस होगा। हालांकि, कल से हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है, जिसके चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। अगले 3-4 दिनों तक सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा, लेकिन शीतलहर से फिलहाल राहत बनी रहेगी।Aaj Ka Mausam Live Update: 9 राज्यों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट
उत्तर भारत के 9 राज्यों में 20 से 25 जनवरी के बीच तेज आंधी-बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पंजाब में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है, जबकि हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश व बर्फबारी की चेतावनी है। इस दौरान 40–50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।जेल में बंद गैंगस्टर मेनपाल ढिल्ला ने रचाई शादी, 12 घंटे की कस्टडी पैरोल पर बाहर आया, कंबोडियन पार्टनर से किया विवाह
RG Kar Case: जूनियर डॉक्टर से दुष्कर्म-हत्या मामले में CBI की रिपोर्ट पेश, 20 नवंबर को अगली सुनवाई
Greater Noida Bus Fire : 'हम बिल्कुल धूम्रपान नहीं करते'...बस अग्निकांड में आरोपियों की दलील; 14 दिन की न्यायिक हिरासत में ड्राइवर-कंडक्टर
Kalkaji Gang Rape: कालकाजी सामूहिक दुष्कर्म केस में कोर्ट ने आरोपियों पर कसा शिकंजा, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए तीनों
Delhi Crime: यमुना बाजार में ई-रिक्शा रोककर चाकूबाजी, एक की मौत; रोहिणी में बर्थडे पर फायरिंग, पिस्टल संग आरोपी गिरफ्तार
© 2026 Times Horizon Private Limited
