LIVEउत्तर से दक्षिण तक मानसून दमदार; यूपी-बिहार में जारी हुआ अलर्ट, अगले हफ्ते से राजस्थान में कम होगी बारिश
2 अगस्त को देशभर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। दक्षिण-पश्चिम मानसून अपने मध्य चरण में है और अब तक सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। हालांकि, अगस्त में इसकी रफ्तार कुछ धीमी पड़ सकती है। आईएमडी ने कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

उत्तर से दक्षिण तक मानसून दमदार; यूपी-बिहार में जारी हुआ अलर्ट, अगले हफ्ते से राजस्थान में कम होगी बारिश
Aaj ka Mausam 2 August 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: आज 2 अगस्त को देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। दक्षिण-पश्चिम मानसून इस समय अपने मध्य चरण में है, और अब तक देशभर में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, जुलाई में बढ़िया बारिश दर्ज की गई। हालांकि अगस्त में मानसून की गति कुछ धीमी पड़ सकती है। IMD ने 2 अगस्त के लिए बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहने की संभावना जताई है।
कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिलेगी। हालांकि इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने और तराई क्षेत्रों में बाढ़ की आशंका भी बनी रहेगी। वहीं, पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में भारी बारिश, बादल फटने और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वोत्तर भारत के राज्यों जैसे कि अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, असम, नागालैंड, मिजोरम और मेघालय में अगले तीन दिनों तक सक्रिय मौसमी गतिविधियां जारी रह सकती हैं इसके चलते यहां पर अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण भारत के कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र, गुजरात, विदर्भ और गोवा में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। इन क्षेत्रों में बारिश हल्की रहने के कारण तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी जा सकती है।
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 2 August 2025 LIVE: राजस्थान में बदलेगा मौसम
राजस्थान में मौसम का मिजाज आगामी सप्ताह में बदलने वाला है। जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में अगले सात दिनों तक बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिलेगी। वहीं उत्तर-पूर्वी राजस्थान के भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में 3 से 6 अगस्त के बीच मध्यम से कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। राज्य के शेष भागों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने मौसम की इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 2 August 2025 LIVE: अगले हफ्ते कैसा रहेगा बिहार का मौसम
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 2 August 2025 LIVE: दक्षिण में भी बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक तमिलनाडु, केरल में अगले 6-7 दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश, जबकि केरल और तमिलनाडु के घाट क्षेत्रों में 5 अगस्त को अत्यंत भारी बारिश की संभावना है।
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 2 August 2025 LIVE: पूर्वोत्तर में भारी बारिश की संभावना
पूर्वोत्तर और आसपास के पूर्वी भारत में अगले 7 दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश, जिसमें उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, मेघालय में आज और कल, अरुणाचल प्रदेश में कल अत्यंत भारी बारिश की संभावना है।
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 2 August 2025 LIVE: राजस्थान में कल से फिर बारिश
राजस्थान के कई क्षेत्रों में हाल ही में मूसलधार बारिश हुई है, जिसमें गंगानगर में सबसे अधिक 156 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार से फिर भारी बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। वर्तमान में मानसून की ट्रफ लाइन गंगानगर और रोहतक से होकर गुजर रही है। अगले कुछ दिनों में इसके उत्तर की ओर सरकने से राज्य के उत्तरी और उत्तर-पूर्वी इलाकों में बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी, जबकि दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में वर्षा की तीव्रता में कमी आने की संभावना है।
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 2 August 2025 LIVE: उत्तर प्रदेश मौसम पूर्वानुमान
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 2 August 2025 LIVE: दक्षिण भारत में मानसून का अपडेट
दक्षिण भारत में आगामी दिनों में मौसम सक्रिय बना रहेगा। तमिलनाडु में 2 से 7 अगस्त, केरल और माहे में 2 से 6 अगस्त, तथा तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में 5 से 7 अगस्त तक अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। इसके साथ ही, तमिलनाडु में 3 से 5 अगस्त और केरल व माहे में 6 और 7 अगस्त को बहुत भारी वर्षा होने के आसार हैं। इसके अलावा, आगामी 5 दिनों तक दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में तेज सतही हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति 40 से 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। वहीं, केरल और माहे, लक्षद्वीप, कर्नाटक, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और तेलंगाना में अगले 7 दिनों तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई गई है।
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 2 August 2025 LIVE: पूर्वोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना
अगले सात दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत और इसके आसपास के पूर्वी हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। विशेष रूप से 2 और 3 अगस्त को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और मेघालय में मूसलाधार बारिश हो सकती है, जबकि 3 अगस्त, 2025 को अरुणाचल प्रदेश और बिहार में अत्यधिक भारी वर्षा की आशंका जताई गई है।
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 2 August 2025 LIVE: यूपी के प्रयागराज में लगातार बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 2 August 2025 LIVE: दिल्ली में आज की वेदर अपडेट
दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से 1.4 डिग्री कम है, जिसकी जानकारी मौसम विभाग (आईएमडी) ने दी। IMD ने शनिवार को आंधी-तूफान के साथ बारिश होने तथा अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 81 प्रतिशत दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 74 दर्ज किया जो ‘‘संतोषजनक’’ की श्रेणी में आता है।
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 2 August 2025 LIVE: यूपी में तापमान का हाल
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 2 August 2025 LIVE: IMD जयपुर ने जारी किया वेदर अपडेट
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 2 August 2025 LIVE: बिहार के इन जिलों मे जारी हुआ येलो अलर्ट
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 2 August 2025 LIVE: गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट
गुजरात और महाराष्ट्र में अगले सात दिनों तक मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अहमदाबाद और इसके आसपास के इलाकों में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण कई घरों में पानी भर गया है।
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 2 August 2025 LIVE: पश्चिम बंगाल आज का मौसम कैसा रहेगा
पश्चिम बंगाल में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 7 अगस्त तक अलीपुरद्वार, कालिमपोंग और जलपाईगुड़ी जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है। वहीं कोलकाता में आसमान में बादल छाए रहने के साथ दिन में दो बार बारिश होने की संभावना है।
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 2 August 2025 LIVE: हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड का मौसम
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 2 अगस्त को हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू, मनाली, सोलन, सिरमौर, मंडी, चंबा और उना जिलों में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में बादल फटने की भी आशंका जताई गई है, ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। लगातार बारिश के चलते भूस्खलन (लैंडस्लाइड) का खतरा भी बना रहेगा। वहीं उत्तराखंड के चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली और पौड़ी गढ़वाल जिलों में मूसलधार बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 2 August 2025 LIVE: हरियाणा में बारिश को लेकर अलर्ट
अगले 24 घंटों के दौरान पानीपत, सोनीपत, रोहतक, कैथल, जींद, करनाल, हिसार, अंबाला, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूह और पलवल जिलों में मूसलाधार बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 2 August 2025 LIVE: मध्य प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना
मध्य प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों तेज बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि अशोकनगर, भिंड, मुरैना, ग्वालियर, चंबल, सागर, रायसेन, होशंगाबाद, छतरपुर, विदिशा, सीहोर, दमोह, टीकमगढ़, शिवपुरी, गुना, रीवा, निवाड़ी और सतना समेत कई जिलों में घने बादल छाए रहने और भारी वर्षा की संभावना बनी हुई है।
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 2 August 2025 LIVE: शहरों का तापमान
भारत के विभिन्न शहरों का तापमान (न्यूनतम/अधिकतम)
- दिल्ली: 27°C / 31°C
- मुंबई: 28°C / 29°C
- भोपाल: 23°C / 28°C
- जयपुर: 26°C / 29°C
- लखनऊ: 27°C / 32°C
- पटना: 27°C / 32°C
- चेन्नई: 28°C / 36°C
- हैदराबाद: 24°C / 31°C
- शिमला: 18°C / 22°C
- देहरादून: 24°C / 27°C
- कश्मीर: 12°C / 17°C
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 2 August 2025 LIVE: राजस्थान का मौसम
राजस्थान के मौसम की बात करें तो बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, सवाई माधोपुर, कोटा, भरतपुर, धौलपुर, हनुमानगढ़ और चुरू सहित कई जिलों में 2 से 6 अगस्त तक भारी से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में बाढ़ और अन्य प्राकृतिक आपदाएं भी उत्पन्न हो सकती हैं, जिससे सतर्कता जरूरी है।