LIVE
Aaj ka Mausam 19 November 2025 LIVE: पहाड़ी राज्यों में बढ़ी ठंड, तमिलनाडु-कर्नाटक में बारिश का अलर्ट; जानें दिल्ली-यूपी के मौसम का हाल
Aaj ka Mausam 19 November 2025 (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: देश के उत्तरी हिस्से में लोग ठंड का प्रकोप झेल रहे हैं। वहीं दक्षिण भारत के कई राज्यों में अभी भी बारिश का सिलसिला जारी है। जिससे जनजीवन पर प्रभाव पड़ रहा है। इस बीच देश की राजधानी दिल्ली में लोग प्रदूषण की मार भी झेल रहे हैं। यहां की लगातार बेहद खराब दर्ज की जा रही है। स्मॉग की चादर आसमान में छाई हुई है। जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।
Aaj ka Mausam 19 November 2025 (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड में आज मौसम कैसा है?) IMD Alert Live News Today Updates: उत्तर भारत में ठंड का कहर बढ़ता जा रहा है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। साथ ही शीतलहर का प्रभाव भी कई राज्यों में देखने को मिल रहा है। पहाड़ों पर बिगड़ते मौसम का असर मैदानी राज्यों पर भी पड़ रहा है। जिससे दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, हरियाणा जैसे राज्यों में ठंड और बढ़ गई है। वहीं तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। देश के अलग-अलग हिस्सों में आज मौसम का हाल इस प्रकार है:
NOV 19, 2025 15:12 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: लखनऊ का एक्यूआई
यूपी की राजधानी लखनऊ का एक्यूआई 173 दर्ज किया गया है, जो कि मोडरेट श्रेणी में है, लेकिन लगातार बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए इसके आगामी दिनों में और बढ़ने के आसार है।
NOV 19, 2025 14:57 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: फरीदाबाद में मौसम कैसा रहेगा
हरियाणा के फरीदाबाद जिले में मौसम का हाल सुहावना बना हुआ है। तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। बढ़ती ठंड में यहां लोगों को गर्म कपड़ों में भी ठिठुरते हुए देखा जा रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में यहां पारा और नीचे लुढ़केगा, जिससे हड्डियां जमा देने वाली सर्दी पड़ेगी।
NOV 19, 2025 14:02 IST
बिहार का मौसम
बिहार में मौसम साफ और ठंडा बना हुआ है। सुबह के दौरान यहां कोहरा और धुंध देखने को मिली। दोपहर होते ही धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिली है। लेकिन सूरज ढलने के साथ ही बिहार में ठंड फिर बढ़ेगी। रात के दौरान यहां कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।
NOV 19, 2025 13:14 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: गाजियाबाद देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर
ग्रेटर नोएडा के बाद गाजियाबाद देश का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है। सीपीसीबी की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को गाजियाबाद का एक्यूआई 434 दर्ज किया गया। सीपीसीबी द्वारा मंगलवार शाम को सभी चार ऑपरेटिंग स्टेशनों ने गंभीर हालात की रिपोर्ट दी। वसुंधरा स्टेशन सबसे खराब था, जहां AQI 450 था। इंदिरापुरम स्टेशन ने 437 AQI, लोनी स्टेशन ने भी 437 AQI रिपोर्ट किया और संजय नगर स्टेशन पर 426 AQI रिकॉर्ड किया गया।
NOV 19, 2025 12:26 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: जयपुर का एक्यूआई
पिंक सिटी के नाम से प्रसिद्ध जयपुर की हवा दिन-प्रतिदिन खराब होने लगी है। फिलहाल शहर का एक्यूआई मोडरेट श्रेणी में है, लेकिन आगामी दिनों में इसके खराब होने के आसार हैं। सीपीसीबी की रिपोर्ट के अनुसार, जयपुर का एक्यूआई 188 रिकॉर्ड किया गया है।
NOV 19, 2025 11:54 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: राजस्थान का सीकर रहा सबसे ठंडा शहर
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार बुधवार सुबह तक के 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा। बीती रात राज्य के अधिकतर भागों में न्यूनतम तापमान 05.0 से 10.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है जो सामान्य से लगभग 3-4 डिग्री सेल्सियस कम है। इस दौरान सबसे कम न्यूनतम तापमान सीकर में 05.5 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम) रहा। पिछले 24 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं आया।
NOV 19, 2025 11:19 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली का एक्यूआई
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में बरकार है। शहर में सांसों का संकट बरकरार है। सीपीसीबी की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली का एक्यूआई सुबह 11 बजे के अपडेट के अनुसार, 393 रिकॉर्ड किया गया है।
NOV 19, 2025 10:31 IST
Delhi-NCR Pollution: आज ग्रेटर नोएडा में रहा सबसे प्रदूषित शहर
दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह भी एक्यूआई बेहद खराब दर्ज किया गया। इस दौरान औसत एक्यूआई 392 रहा। आज सबसे प्रदूषित शहर ग्रेटर नोएडा रहा। जहां की एयर क्वालिटी 446 दर्ज की गई। गाजियाबाद और नोएडा में भी एक्यूआई 400 पार रिकॉर्ड हुआ। जिसका लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ रहा है।
NOV 19, 2025 09:40 IST
NOV 19, 2025 09:39 IST
NOV 19, 2025 09:26 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट
बंगाल की खाड़ी और उससे सटे कुमारी सागर के ऊपर बने लो-प्रेशर सिस्टम की वजह से तमिलनाडु के मयिलादुथुराई और कुड्डालोर जिलों में बुधवार और गुरुवार को भारी बारिश होने की उम्मीद है। आईएमडी ने चेतावनी दी है कि यह सिस्टम पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ सकता है, जिससे तमिलनाडु के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। मंगलवार सुबह से ही, चेन्नई में बन रहे लो-प्रेशर एरिया की वजह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है।
NOV 19, 2025 08:10 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: यूपी में आज मौसम साफ
मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं छिछला से मध्यम कोहरा भी छाया रह सकता है। तापमान की बात करें तो अगले 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।
NOV 19, 2025 06:45 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा भी छाया रह सकता है। साथ ही सर्द हवाओं के कारण ठंड का एहसास ज्यादा हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।
NOV 19, 2025 06:45 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: मनाली और लाहौल स्पीति में बढ़ी ठंड
हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले और आस-पास के इलाकों में तापमान में गिरावट शुरू हो गई है, जबकि इस साल अब तक इस इलाके में कम बर्फबारी हुई है। मनाली में भी न्यूनतम तापमान 9-10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। हालांकि पारा पहले ही फ्रीजिंग पॉइंट से काफी नीचे चला गया है, जिससे लाहौल-स्पीति में लोगों को और भी मुश्किल हालात का सामना करना पड़ सकता है।
NOV 19, 2025 06:44 IST
NOV 19, 2025 06:44 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update:पुडुचेरी और कराईकल में बारिश से जलभराव
पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्रों में मंगलवार को भी झमाझम बारिश हुई। जिसके कारण निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली। लगातार हो रही बारिश के कारण सामान्य जनजीवन भी प्रभावित हुआ।
