उत्तर भारत पर कोहरे और शीतलहर का डबल अटैक,कई राज्यों में अलर्ट; जानें आज का वेदर अपडेट
ऐसे में, 19 से 21 दिसंबर के बीच उत्तर प्रदेश और हरियाणा में सुबह के समय घना से लेकर बेहद घना कोहरा छाने की आशंका जताई गई है। वहीं, 19 और 20 दिसंबर को पंजाब, उत्तराखंड और बिहार में भी इसी तरह की स्थिति बनी रह सकती है, जिसके बाद अगले 2 से 3 दिनों तक कई इलाकों में घना कोहरा जारी रहने की संभावना है। इसके अलावा, 19 से 21 दिसंबर के दौरान पूर्वोत्तर भारत में, 19 से 20 दिसंबर के बीच हिमाचल प्रदेश में तथा 18 से 20 दिसंबर के बीच ओडिशा और झारखंड में भी घने कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। आने वाले दो दिनों में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में ठंड का प्रकोप रहेगा, जबकि कुछ क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ने की भी आशंका है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 20 और 21 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ से कई इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है। 20 से 22 दिसंबर के बीच हिमाचल प्रदेश में तथा 20 और 21 दिसंबर को उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार जताए गए हैं। इसके साथ ही 20 से 22 दिसंबर के दौरान पंजाब के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है।
Aaj ka Mausam 19 December 2025 LIVE: पहाड़ी इलाकों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 20 से 22 दिसंबर तक हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। पहाड़ी इलाको में बारिश और बर्फबारी से मैदानी इलाकों में मौसम की चाल बदल जाएगी।Aaj ka Mausam 19 December 2025 LIVE: दिल्ली में कल भी छाया रहेगा कोहरा
दिल्ली में आज की तरह कल भी घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग ने दिल्ली में कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। कोहरे के कारण दृश्यता खराब बनी हुई है, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है।राजस्थान में बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिसके प्रभाव राजस्थान के कई जिलों पर देखने को मिलेगा। आईएमडी की मानें तो 19 से 22 दिसंबर के बीच पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने व न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है।Aaj ka Mausam 19 December 2025 LIVE: यूपी के कई जिलों में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने आज उत्तर प्रदेश के आगरा, अलीगढ़, बागपत, बरेली, बिजनौर, बुलंदशहर, एटा, इटावा, फिरोजाबाद, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, हाथरस, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रामपुर, सहारनपुर, शाहजहांपुर और शामली में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।Aaj ka Mausam 19 December 2025 LIVE: दिल्ली में धुंध
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह घने कोहरे और धुंध के कारण दृश्यता बेहद कम रही, जबकि न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वायु गुणवत्ता भी चिंताजनक स्तर पर बनी रही और 24 घंटे का औसत एक्यआई 382 रहा, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के ‘समीर’ ऐप के अनुसार, 40 निगरानी केंद्रों में से 14 पर वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ और 26 पर ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई, जिससे राजधानी में प्रदूषण और मौसम की स्थिति और अधिक चुनौतीपूर्ण हो गई।Aaj ka Mausam 19 December 2025 LIVE: जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर में दो महीने से अधिक सूखे के बाद 20 और 21 दिसंबर को बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार ऊंचे इलाकों में हल्की से भारी बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश हो सकती है, जो 21 दिसंबर की दोपहर तक जारी रहेगी। गांदरबल, बांदीपोरा और कुपवाड़ा जिलों में भारी बर्फबारी की चेतावनी दी गई है और लोगों को घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। लंबे सूखे से जल निकाय प्रभावित हुए हैं और बीमारियां बढ़ी हैं। इसी बीच ‘चिल्लई कलां’ का 40 दिन का कड़ाके की सर्दी का दौर भी शुरू हो रहा हैAaj ka Mausam 19 December 2025 LIVE: बिहार में IMD का पूर्वानुमान
बिहार के बड़े हिस्से में शीतलहर व घना से बेहद घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान जताया गया है और इस दौरान उत्तर-पश्चिमी, मध्य और पूर्वी बिहार के कई इलाकों में दृश्यता बेहद कम रह सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी के बिहार केंद्र के दैनिक बुलेटिन के मुताबिक, अगले तीन दिन तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, 30 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से हवा चल सकती है, जिससे ठिठुरन और बढ़ेगी। इसके अनुसार, अगले दो दिन के दौरान पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, गोपालगंज, सीवान, सारण, दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मुंगेर, जमुई, बांका, भागलपुर, समस्तीपुर, वैशाली और पटना जिलों के कुछ हिस्सों में देर रात और सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है।Aaj ka Mausam 19 December 2025 LIVE: श्रावस्ती में बढ़ती ठंड के बीच प्रशासन ने स्कूली बच्चों के हित में बड़ा फैसला लिया
श्रावस्ती जिले में लगातार बढ़ रही ठंड और शीतलहर को देखते हुए प्रशासन ने स्कूली बच्चों के हित में बड़ा फैसला लिया है। बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए विद्यालयों का समय बदला है। नया आदेश 19 दिसंबर 2025 से प्रभावी होगा। इसके तहत अब स्कूल सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक संचालित किए जाएंगे। यह व्यवस्था जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगी। यह निर्णय जिलाधिकारी के निर्देश पर लिया गया है, जिसे बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) द्वारा जारी किया गया है। प्रशासन ने सभी स्कूल प्रबंधन को आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं, ताकि ठंड के मौसम में बच्चों को किसी भी तरह की परेशानी न हो।Aaj ka Mausam 19 December 2025 LIVE: मुंबई में धुंध की परत
Aaj ka Mausam 19 December 2025 LIVE: पूरे दिल्ली-NCR इलाके में कोहरे की एक परत छाई हुई दिखी
Aaj ka Mausam 19 December 2025 LIVE: शीतलहर और कोहरे का अलर्ट
19 और 20 दिसंबर को पंजाब के कुछ क्षेत्रों में, 19 से 21 दिसंबर तक हरियाणा के चंडीगढ़ में, तथा 21, 24 और 25 दिसंबर को पंजाब के विभिन्न हिस्सों में, सुबह के समय घना से अत्यधिक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं, हरियाणा के चंडीगढ़ में 22, 24 और 25 दिसंबर को भी सुबह के समय घना कोहरा रहने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश में 19 से 21 दिसंबर तक कुछ क्षेत्रों में और 22 से 25 दिसंबर तक अन्य हिस्सों में सुबह के समय घना से अत्यधिक घना कोहरा रहने की संभावना जताई गई है। उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों में 19 और 20 दिसंबर को सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा रहने की संभावना है, जबकि 21 दिसंबर को कुछ इलाकों में सामान्य रूप से घना कोहरा छाया रह सकता है। बिहार के कुछ क्षेत्रों में 19 से 22 दिसंबर के बीच, झारखंड और ओडिशा के कुछ इलाकों में 19 और 20 दिसंबर को, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में 20 दिसंबर को, तथा उत्तर-पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में 19 से 22 दिसंबर तक सुबह के समय घना कोहरा रहने की संभावना है।इसके अलावा, 19 और 20 दिसंबर को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना भी है।
Aaj ka Mausam 19 December 2025 LIVE: तापमान कैसा रहेगा
अगले 24 घंटों में उत्तर-पश्चिम भारत का न्यूनतम तापमान स्थिर रहने की संभावना है। इसके बाद, अगले तीन दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे वृद्धि देखने को मिलेगी, उसके बाद बदलाव नहीं होगा। महाराष्ट्र में आने वाले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं रहेगा, जबकि उसके बाद पांच दिनों में यह 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। गुजरात में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक बढ़ोतरी की संभावना है, जिसके बाद पांच दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। देश के अन्य हिस्सों में आगामी सात दिनों तक न्यूनतम तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है।Aaj ka Mausam 19 December 2025 LIVE: दक्षिण भारत में मौसम विभाग का अलर्ट
दक्षिण भारत में तमिलनाडु के मौसम में अगले दो दिनों के दौरान हलचल देखने को मिल सकती है। इस दौरान कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 19 दिसंबर को तमिलनाडु और पुडुचेरी में गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है और कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की आशंका भी है। वहीं पुडुचेरी में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार बने हुए हैं।Aaj ka Mausam 19 December 2025 LIVE: मध्य प्रदेश के मौसम का हाल
मध्य प्रदेश में ठंड का असर लगातार तेज होता जा रहा है। कई क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार राजगढ़ में तापमान करीब 4 डिग्री सेल्सियस और इंदौर में लगभग 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जबकि राज्य के अधिकतर हिस्सों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। अनुमान जताया जा रहा है कि सप्ताह के अंत तक कोहरे की तीव्रता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी और तापमान में और गिरावट आ सकती है। वहीं 19 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ इलाकों में बादल छाए रहने और शीतलहर चलने की संभावना है, जिससे ठंड और गलन बढ़ने के आसार हैं।Aaj ka Mausam 19 December 2025 LIVE: राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा?
राजस्थान में मौसम लगातार बदलाव के दौर से गुजर रहा है। एक ओर सर्दी का असर तेज होता जा रहा है, वहीं कुछ क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही भी देखी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। हालांकि, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में 19 से 22 दिसंबर के बीच आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, जिससे तापमान में अधिक उतार-चढ़ाव नहीं होगा और यह लगभग स्थिर बना रह सकता है।Aaj ka Mausam 19 December 2025 LIVE: यूपी का मौसम
उत्तर प्रदेश के मौसम को लेकर अनुमान है कि 19, 20 और 21 दिसंबर के दौरान प्रदेश में मौसम सामान्य रूप से साफ बना रह सकता है। 19 दिसंबर को कई जिलों में घने कोहरे के साथ शीत दिवस की चेतावनी जारी की गई है। वहीं 20 और 21 दिसंबर को भी आसमान साफ रहने के बावजूद घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा 22 और 23 दिसंबर को भी मौसम साफ रहने की उम्मीद है, हालांकि सुबह के समय कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा देखने को मिल सकता है।Aaj ka Mausam 19 December 2025 LIVE: दिल्ली में आज का मौसम
दिल्ली में आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। सुबह के समय कई इलाकों में मध्यम स्तर का कोहरा देखने को मिल सकता है, जबकि कुछ स्थानों पर घना कोहरा भी छाया रह सकता है। शाम और रात के दौरान धुंध या हल्का कोहरा बने रहने की संभावना है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग 2 डिग्री सेल्सियस अधिक तथा अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 1 डिग्री सेल्सियस ऊपर रह सकता है। सुबह के समय सतही हवाएं मुख्य रूप से उत्तर-पश्चिम दिशा से चलेंगी, जिनकी रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। दोपहर में हवा की गति बढ़कर पश्चिम दिशा से करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। वहीं शाम और रात के समय हवा की रफ्तार घटकर पश्चिम दिशा से 5 किलोमीटर प्रति घंटा से कम रहने की संभावना है।वृंदावन गुरुकुल में जहरीली गैस से चार छात्रों की मौत, पानी की टंकी साफ करने उतरे थे पांचों
Ahmedabad News: पहले अस्पताल में तलाशा, फिर फुटपाथ से उठाया एक महीने का मासूम, ₹6 लाख की डील ने खोला बाल तस्करी नेटवर्क का राज
Delhi News: नेहरू प्लेस में अब नहीं लगेगी रेहड़ी-पटरी, हाई कोर्ट ने घोषित किया नो-हॉकिंग और नो-वेंडिंग जोन
पुणे में MPSC छात्रों के आंदोलन पर बॉम्बे हाईकोर्ट का नोटिस, कल होगी सुनवाई
Gujarat News: सुरेंद्रनगर में 'शुद्धिकरण' के नाम पर महिला से हैवानियत की हदें पार, दो महिलाओं समेत 9 आरोपी गिरफ्तार
© 2026 Times Horizon Private Limited
