LIVEमुंबई में भारी बारिश का कहर, मरीन ड्राइव पर हाई टाइड्स; दिल्ली में यमुना डेंजर लेवल पर
Aaj ka Mausam 19 August 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: देश में भारी बारिश खूब तबाही मचा रही है। सोमवार को भी मौसम ने कई राज्यों में कहर बरपाया। इस दौरान सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र रहा, जहां बारिश के कारण 200 से अधिक लोग फंस गए थे और पांच के लापता होने की खबर है। वहीं हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण करीब 400 सड़कें बंद हो गईं। जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बादल फटने से प्रभावित गांव में मलबे से दो और शव बरामद किए गए, जिससे 14 अगस्त की आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 63 हो गई। रुक-रुक कर हो रही बारिश के बावजूद तलाशी अभियान पांचवें दिन भी जारी रहा। इसके अलावा यूपी, बिहार, झारखंड, ओडिशा, असम, उत्तराखंड जैसे राज्यों में कई इलाके बाढ़ से प्रभावित हैं।

मुंबई में भारी बारिश का कहर, मरीन ड्राइव पर हाई टाइड्स; दिल्ली में यमुना डेंजर लेवल पर
Aaj ka Mausam 19 August 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?) Monsoon Flood, Cloud Burst, Hail Storm IMD Alert Live News Today Updates: देशभर के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने आज भी उत्तराखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार और विदर्भ में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा असम, मेघालय, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में भारी से बहुत अधिक भारी बारिश का अलर्ट 24 अगस्त तक जारी किया गया है। गोवा में भी तेज बारिश का अलर्ट है। वहीं यूपी में मानसून कमजोर पड़ने के कारण उमस और गर्मी परेशान कर रही है। प्रदेश में अगले 72 घंटों तक कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है। दिल्ली में अगले 24 घंटों के दौरान कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का ताजा हाल इस प्रकार है:
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 19 August 2025 LIVE: पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 19 August 2025 LIVE: तात्कालिक पूर्वानुमान हरियाणा
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 19 August 2025 LIVE: बिहार के इन जिलों में येलो अलर्ट
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 19 August 2025 LIVE: उत्तर प्रदेश के मौसम का पूर्वानुमान
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 19 August 2025 LIVE: राजस्थान में जारी हुए अलर्ट
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भारी बारिश के बीच नौपाड़ा इलाके का दौरा किया
दिल्ली में यमुना नदी का पानी आवासीय इलाकों तक पहुंचा
मुंबई, ठाणे और पालघर में भारी बारिश का अलर्ट
महाराष्ट्र में मानसून ने जोर पकड़ा हुआ है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों में मुंबई, ठाणे, पालघर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मुंबई में भारी बारिश से डूबी सड़कें, यातायात बुरी तरह प्रभावित
मुंबई में भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित
मुंबई में भारी बारिश के कारण पानी से लबालब सड़कें
कुल्लू जिले में भारी बारिश के बाद भूतनाथ पुल के पास सड़क क्षतिग्रस्त
मुंबई में बारिश से मनकुर्द स्टेशन रोड जलमग्न
मुंबई में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मनकुर्द स्टेशन रोड पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। पानी भर जाने के कारण लोगों को स्टेशन तक पहुँचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्री पानी में होकर किसी तरह स्टेशन की ओर जा रहे हैं।
मुंबई में भारी बारिश के कारण यातायात प्रभावित
मुंबई में भारी बारिश के कारण यातायात भी प्रभावित हो रहा है। सुबह से ही कई सड़कों पर पानी भरा रहा और यातायात जाम की समस्या रही। अधिकारियों के अनुसार, उपनगरीय रेल सेवाओं में देरी हुई और सड़कों पर जलभराव के कारण कुछ स्थानों पर बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) उपक्रम की बस सेवाओं के मार्ग में परिवर्तन करना पड़ा।
मुंबई में भारी बारिश के कारण आज सरकारी ऑफिस बंद
मुंबई में भारी बारिश के कारण स्कूल-कॉलेज के बाद अब ऑफिस की भी छुट्टी घोषित कर दी गई है। बीएमसी ने कहा कि मंगलवार को सरकारी और अर्द्ध-सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। साथ ही निजी कंपनियों से अपील की कि वे 19 अगस्त को कर्मचारियों को घर से काम करने दें।
मुंबई में भारी बारिश के बीच मरीन ड्राइव में हाई टाइड्स
महाराष्ट में भारी बारिश के कारण स्कूल-कॉलेज में छुट्टी
महाराष्ट्र में जारी भारी बारिश के कारण आज कई जिलों के स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है। प्रदेश के कोकण विभाग के पालघर, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के सभी वरिष्ठ महाविद्यालयों (अनुदानित व गैर-अनुदानित) में मंगलवार को अवकाश घोषित किया गया है। यह फैसला संचालक, उच्च शिक्षा, महाराष्ट्र राज्य, पुणे द्वारा जारी परिपत्रक में घोषित किया गया।
राजस्थान में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में आगामी दो तीन दिन राज्य के उदयपुर व जोधपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं कोटा, अजमेर, जयपुर, भरतपुर व बीकानेर संभाग में कहीं कहीं हल्की-मध्यम बारिश हो सकती है। अगस्त के आखिरी सप्ताह में बंगाल की खाड़ी में मानसून तंत्र बनने के कारण राज्य के अधिकांश भागों में मानसून सक्रिय रहने व बारिश की गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है।
दिल्ली के यमुना बाजार में आवासीय इलाके में घुसा नदी का पानी
मुंबई में भारी बारिश के कारण वस्टर्न एक्सप्रेस नदी में तब्दील