LIVEउत्तर भारत में सर्दी-कोहरे का अटैक, पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी का अनुमान; जानें कैसा है मौसम का मिजाज
Aaj ka Mausam 18 December 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?) Monsoon Flood, Cloud Burst, Hail Storm IMD Alert Live News Today Updates: उत्तर भारत में सर्दी ने अपना असर तेज कर दिया है और मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक ऊपरी वायुमंडल में तेज रफ्तार हवाओं के साथ पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के संकेत मिल रहे हैं। इसके चलते कई राज्यों में कोहरा, शीतलहर और बारिश-बर्फबारी की स्थिति बनने की संभावना है। ऐसे में देश के अलग-अलग शहरों और राज्यों में आज मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं।

उत्तर भारत में सर्दी-कोहरे का अटैक, पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी का अनुमान; जानें कैसा है मौसम का मिजाज
Aaj ka Mausam 18 December 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार, समुद्र तल से करीब 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर लगभग 100 नॉट की रफ्तार से उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम सक्रिय है। इसी बीच 19 दिसंबर 2025 की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रवेश करने की संभावना जताई गई है।
ऐसे में, आज 18 से 22 दिसंबर के बीच उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में तथा 18 से 21 दिसंबर के दौरान उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में सुबह और तड़के घना से बेहद घना कोहरा छाए रहने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा 18 से 22 दिसंबर तक पूर्वोत्तर भारत में और 18 से 20 दिसंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, बिहार और झारखंड के विभिन्न स्थानों पर भी घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की आशंका जताई गई है। 18 और 19 दिसंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में शीतलहर का असर देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही 18 से 23 दिसंबर के बीच जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कई स्थानों पर हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। वहीं 20 और 21 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। ऐसे में आइए जानें आपके शहरों और राज्यों में आज का मौसम कैसा रहेगा?
Aaj ka Mausam 18 December 2025 LIVE: मौसम पूर्वानुमान बिहार
Aaj ka Mausam 18 December 2025 LIVE: मेघालय के लिए जिला लेवल का मौसम का अनुमान और चेतावनी
Aaj ka Mausam 18 December 2025 LIVE: देश के अलग-अलग हिस्सों में कोहरे की स्थिति और विजिबिलिटी
Aaj ka Mausam 18 December 2025 LIVE: उत्तर प्रदेश उप प्रभाग दैनिक मौसम पूर्वानुमान
Aaj ka Mausam 18 December 2025 LIVE: दिल्ली एनसीआर में कोहरे का प्रकोप
दिल्ली एनसीआर के बड़े हिस्से में बृहस्पतिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गयी और सामान्य आवाजाही बाधित हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सुबह छह बजे राष्ट्रीय राजधानी में कोहरा छाया रहा। पालम हवाई अड्डे पर दृश्यता तेजी से गिरकर 150 मीटर तक रह गयी, जबकि सफदरजंग हवाई अड्डे पर दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गई, जो पूरे क्षेत्र में खराब स्थिति का संकेत देता है। घने कोहरे के कारण कई इलाकों में सड़क यातायात प्रभावित हुआ। दिल्ली को एनसीआर से जोड़ने वाली प्रमुख सड़कों और राजमार्गों पर वाहन धीमी गति से चलते दिखे। कम दृश्यता के कारण वाहन चालकों को सावधानी बरतनी पड़ी जिसके कारण सुबह यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। अधिकारियों ने कहा कि सर्दी बढ़ने के कारण आने वाले दिनों में सुबह के समय कोहरा छाया रहने का अनुमान है।
Aaj ka Mausam 18 December 2025 LIVE: कोहरे और शीतलहर का अलर्ट
18 से 20 दिसंबर के बीच उत्तर प्रदेश में कई इलाकों में सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा देखने को मिल सकता है। वहीं, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में 18 से 20 दिसंबर तक तथा 21 और 22 दिसंबर को भी सुबह के समय घने से अत्यंत घने कोहरे की संभावना बनी हुई है। इसी अवधि में उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों में भी 21 और 22 दिसंबर को घना कोहरा छा सकता है। इसके अलावा, 18 से 22 दिसंबर के दौरान पूर्वोत्तर भारत के चुनिंदा स्थानों के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश, बिहार और झारखंड में सुबह के समय घना कोहरा रहने की आशंका है। ओडिशा में 18 और 19 दिसंबर को कुछ जगहों पर कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 18 और 19 दिसंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश तथा उत्तराखंड के अलग-थलग इलाकों में शीतलहर चलने की प्रबल संभावना है। इसी दौरान उत्तर प्रदेश के कुछ चुनिंदा क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार भी काफी अधिक हैं।
Aaj ka Mausam 18 December 2025 LIVE: बिहार के इन जिलों में येलो अलर्ट
Aaj ka Mausam 18 December 2025 LIVE: 21 दिसंबर तक खत्म हो सकती है कश्मीर घाटी में शुष्क सर्दी
कश्मीर घाटी में लंबे समय से चल रही शुष्क सर्दी 21 दिसंबर तक खत्म हो सकती है। IMD के अनुसार, घाटी में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। यह मौसमी गतिविधि 'चिल्लई-कलां' के साथ शुरू होगी, जो 40 दिनों की सबसे कड़ी सर्दी का समय माना जाता है। स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार, 21 और 22 दिसंबर के दौरान जम्मू और कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख सकता है, जिससे शीत ऋतु घाटी में प्रवेश कर रही है। इस मौसम प्रणाली के चलते कश्मीर के ऊंचे इलाकों में मध्यम से भारी बर्फबारी और घाटी के मैदानी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है।
Aaj ka Mausam 18 December 2025 LIVE: राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा?
राजस्थान में कड़ाके की ठंड बढ़ती जा रही है और धूप का असर अब अधिक महसूस नहीं हो रहा है। राज्य के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है, जिससे ठंड का दौर शुरू हो गया है। जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, नागौर में न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस, फतेहपुर (सीकर) में 3.8 डिग्री और सीकर में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार बढ़ती सर्दी और कोहरे के कारण आम लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले दो-तीन दिन मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन 18 से 22 दिसंबर के दौरान पश्चिमी राजस्थान में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बादल छाए रह सकते हैं और न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
Aaj ka Mausam 18 December 2025 LIVE: न्यूनतम तापमान का अनुमान
मौसम विभाग के आकलन के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद आने वाले दो दिनों में तापमान करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक धीरे-धीरे बढ़ सकता है, जबकि उसके बाद स्थिति लगभग स्थिर बनी रहने की उम्मीद है। महाराष्ट्र में भी अगले तीन दिनों तक रात के तापमान में खास उतार-चढ़ाव नहीं होगा। इसके बाद अगले चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की क्रमिक बढ़ोतरी देखी जा सकती है। गुजरात में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है, जिसके बाद तापमान में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं। वहीं, देश के बाकी हिस्सों में आगामी सात दिनों तक न्यूनतम तापमान लगभग स्थिर बना रहने का अनुमान जताया गया है।
Aaj ka Mausam 18 December 2025 LIVE: उत्तराखंड का मौसम
उत्तराखंड में आज नैनीताल, रुद्रप्रयाग और चमोली जैसे क्षेत्रों में सुबह के समय 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही राज्य के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान गिरकर 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है।
Aaj ka Mausam 18 December 2025 LIVE: बिहार में आज के मौसम का हाल
बिहार में आज 18 दिसंबर से शीतलहर का प्रकोप तेज होने के आसार हैं। पटना, गया, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, सारण, सिवान, भोजपुर, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, दरभंगा और मधुबनी समेत कई जिलों में घने कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड का असर बढ़ सकता है।
Aaj ka Mausam 18 December 2025 LIVE: यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा?
उत्तर प्रदेश में घने कोहरे और शीतलहर के चलते जनजीवन प्रभावित बना हुआ है। कई इलाकों में दृश्यता बेहद कम दर्ज की गई, जिससे आगरा में ताजमहल तक साफ नजर नहीं आया, जबकि अयोध्या में भी सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज 18 दिसंबर को हालात और कठिन हो सकते हैं और ठंड का असर बढ़ने की संभावना है।
Aaj ka Mausam 18 December 2025 LIVE: दिल्ली में आज का मौसम
दिल्ली में आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। सुबह के वक्त कई इलाकों में हल्की धुंध जबकि कुछ स्थानों पर मध्यम स्तर की धुंध देखी जा सकती है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। न्यूनतम और अधिकतम, दोनों ही तापमान सामान्य से लगभग 2 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकते हैं। सुबह के समय सतही हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा से चलेंगी, जिनकी रफ्तार करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। दोपहर में हवाओं की गति बढ़कर लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटा हो जाएगी, जबकि शाम और रात के समय हवा पश्चिमी दिशा से चलती हुई 10 किलोमीटर प्रति घंटा से कम गति की रहने की संभावना है।