दिल्ली NCR में हवा हुई खराब, गाजियाबाद में सबसे ज्यादा बिगड़ा AQI; जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बहु मौसम संबंधी चेतावनी
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: पिछले 24 घंटों में दर्ज की गई बारिश
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: वर्षा की चेतावनी
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली NCR में AQI बिगड़ा
एनसीआर में वायु प्रदूषण एक बार फिर चिंता का कारण बना हुआ है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को भी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के ज्यादातर हिस्सों में हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज की गई है। इसमें भी गाजियाबाद सबसे प्रदूषित शहर बना हुआ है, उसके बाद नोएडा और दिल्ली का स्थान है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: लखनऊ का मौसम
लखनऊ में सुबह से तेज और चटक धूप खिली हुई है, जिससे दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है, जबकि सुबह से ही हल्की ठंड का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। शाम के समय भी मौसम का यही मिजाज बना रहेगा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक था, जबकि न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री रहा। उस दिन अधिकतम आर्द्रता 87 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 40 फीसदी दर्ज की गई थीआज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: गाजियाबाद का AQI रेड जोन में
दिवाली से पहले एनसीआर की हवा में प्रदूषण तेजी से बढ़ने लगा है। गाजियाबाद की वायु गुणवत्ता देशभर में सबसे खराब दर्ज की गई है। शुक्रवार को यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 307 तक पहुंच गया, जो इस मौसम में पहली बार रेड जोन में दर्ज किया गया है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार में मिलाजुला मौसम
अक्टूबर में एक बार लगातार 16 घंटे तक हुई बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया था। करीब 4.5 इंच बारिश के बाद ठंडक का असर तेजी से महसूस होने लगा और रात का तापमान गिरकर 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि अब मौसम ने फिर करवट ली है और बीते चार दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है, जबकि रात 10 बजे के बाद हल्की ठंड महसूस होती है। घर के बाहर ठंडक है, लेकिन घरों के भीतर अब भी पंखे चलाने की जरूरत पड़ रही है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: छत्तीसगढ़ से आज विदा होगा मानसून
आज छत्तीसगढ़ से मानसून की वापसी हो सकती है। इस साल अक्टूबर में अब तक सामान्य से 109% अधिक वर्षा दर्ज की गई है। आमतौर पर 8 अक्टूबर तक राज्य में औसतन 28.3 मिमी बारिश होती है और मानसून की वापसी हो जाती है, लेकिन इस बार अब तक 59.1 मिमी से अधिक बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से कहीं ज्यादा है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: MP का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में अगले तीन दिनों तक हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। आज कुछ क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते हैं, हालांकि कहीं भी तेज बारिश की चेतावनी नहीं दी गई है। गौरतलब है कि चार दिन पहले ही मानसून ने पूरे प्रदेश से विदाई ले ली है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार का मौसम
बिहार में इस समय मौसम साफ बना हुआ है, हालांकि दिवाली तक बादलों की हल्की आवाजाही देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने फिलहाल बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की है, लेकिन कुछ जिलों में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। दिन के समय तेज धूप के कारण पटना, सिवान, सारण, भोजपुर, समस्तीपुर, दरभंगा और बेगूसराय जैसे जिलों में गर्मी का एहसास हो रहा है। वहीं, रात के समय तापमान में करीब 10 डिग्री की गिरावट के चलते मौसम सुहावना लगने लगा है। सुबह के वक्त कोहरा और ओस की मौजूदगी से हल्की सर्दी महसूस की जा रही है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: यूपी का मौसम
उत्तर प्रदेश में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। 20 अक्टूबर तक किसी बड़े मौसम परिवर्तन की उम्मीद नहीं है, हालांकि बीच-बीच में हल्के बादलों की आवाजाही हो सकती है, लेकिन बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से तापमान में तेजी से गिरावट आएगी, जिससे रात के समय ठंड अधिक महसूस होगी। राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली का मौसम
दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों मौसम सुहावना बना हुआ है, लेकिन बढ़ते प्रदूषण स्तर ने चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार, लगातार तीसरे दिन वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 'खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया और यह 237 तक पहुंच गया। सुबह के समय हल्की धुंध छाई रह सकती है, जबकि दिन में आसमान साफ रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम है, जबकि अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आने वाले दिनों में ठंडक में और बढ़ोतरी संभव है।Gujarat Accident: भावनगर में बड़ा हादसा, भावनगर-तलाजा हाईवे पर ट्रक-बोलेरो की जोरदार भिड़ंत, 6 की मौत
Rajasthan Weather Update: यहां 15 डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान, ठंड की दस्तक के बीच अगले हफ्ते बारिश के आसार
Meerut: असली रकम दो, तीन गुना नकली नोट लो! मेरठ में ठगी के खेल का पर्दाफाश, दो सिपाहियों समेत 5 गिरफ्तार
Samastipur News: जिसकी हत्या के आरोप में चार लोगों को 4 साल पहले हुई जेल, वह नोएडा में जिंदा मिला
Patna News: पटना में आज बजेगा इमरजेंसी सायरन, पर घबराने की जरूरत नहीं
© 2026 Times Horizon Private Limited
