Aaj ka Mausam 16 December 2025 LIVE: घने कोहरे और शीतलहर के बीच इन राज्यों में बारिश के आसार, हिमाचल में आज बर्फबारी का अलर्ट
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: मध्य प्रदेश में कैसा है मौसम
मध्यप्रदेश में शीतलहर थमने के बावजूद घना कोहरा और कड़ाके की ठंड का असर जारी है। भोपाल में सीजन की सबसे ठंडी रात रही, जहां न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो पिछले 10 साल में तीसरी सबसे सर्द रात है। ठंड और कोहरे के कारण दिल्ली से आने वाली पांच ट्रेनें देर से चल रही हैं। शताब्दी एक्सप्रेस 40 मिनट, केरला एक्सप्रेस 6 घंटे, कर्नाटक एक्सप्रेस 1 घंटे, दक्षिण एक्सप्रेस 4 घंटे और मालवा एक्सप्रेस 2 घंटे की देरी से भोपाल पहुंचीं। ये सभी ट्रेनें ग्वालियर, बीना, इंदौर, इटारसी और खंडवा से होकर गुजर रही हैं।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: राजस्थान के मौसम का हाल
राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर खत्म होते ही बादल हट गए और घना कोहरा छा गया। बीकानेर, जैसलमेर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जैसे बॉर्डर जिलों में विजिबिलिटी कई जगहों पर 10 मीटर से भी कम रही। मंगलवार सुबह बीकानेर में दृश्यता 50 मीटर से नीचे दर्ज की गई, जबकि श्रीगंगानगर में सुबह साढ़े नौ बजे तक कोहरे का असर बना रहा। नमी अधिक होने से कोहरे में बारिश जैसी बूंदें महसूस हुईं। कृषि अनुसंधान केंद्र में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: लखनऊ में घना कोहरा
लखनऊ में आज सीजन का सबसे घना कोहरा छाया रहा, जिससे कई इलाकों में विजिबिलिटी मात्र 20 मीटर तक सीमित हो गई और लोगों को दिन में भी वाहनों की हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री रहने का अनुमान जताया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार लखनऊ का औसत AQI 213 तक पहुंच गया, जो खराब श्रेणी में है।Delhi Pollution: दिल्ली में आज सुबह कितना रहा AQI
दिल्ली समेत पूरे एनसीआर को एक बार फिर कोहरे से आंशिक राहत जरूर मिली है, लेकिन वायु प्रदूषण की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। दिल्ली में आज सुबह 7 बजे औसत एक्यूआई 378 दर्ज किया गया, जिसे बेहद खराब श्रेणी में माना जाता है। इस दौरान 12 इलाकों का एक्यूआई 400 से अधिक रहा। सबसे खराब एयर क्वालिटी वजीरपुर में रही। नोएडा और गाजियाबाद में भी 400 के करीब ही एक्यूआई दर्ज हुआ।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: आगरा में घने कोहरे ने ढका ताजमहल
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: घने कोहरे के आगोश में बरेली
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: जम्मू-कश्मीर में जल्द बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर में इस सर्दी में अब तक घाटी में कोई भारी बारिश नहीं हुई है। शुष्क मौसम के कारण खांसी और सर्दी जैसी बीमारियों में वृद्धि हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक 18 और 19 दिसंबर को बादल छाए रहने की संभावना है। 20 और 21 दिसंबर को 'चिल्लई कलां' के आगमन के साथ ही घाटी के छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की भी संभावना है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: मथुरा में छाया घना कोहरा
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: ग्रेटर नोएडा में 19 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था
शीत लहर और लगातार गिरते तापमान को देखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने आमजन को ठंड से राहत देने के लिए व्यापक कदम उठाए हैं। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एनजी रवि कुमार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर के 19 प्रमुख और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है। इसका उद्देश्य ठंड के प्रकोप से राहगीरों, मजदूरों, रिक्शा चालकों, फुटपाथ पर रहने वाले जरूरतमंदों और देर रात तक आवाजाही करने वाले लोगों को राहत पहुंचाना है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान सामान्य रहने की संभावना है। इसके साथ ही राज्य के पूर्वी और पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं हल्का या मध्यम कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया गया है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: राजस्थान में तेज ठंड का प्रकोप
राजस्थान में सर्दी का असर लगातार बना हुआ है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है। राज्य के कई इलाकों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार रात सीकर के फतेहपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नागौर में न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर के लूणकरणसर में 6.0 डिग्री सेल्सियस और दौसा में 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: श्रीनगर में बढ़ा तापमान
जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शनिवार रात के दो डिग्री सेल्सियस से थोड़ा ही कम था, लेकिन पिछली रातों की तुलना में करीब पांच डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से 3.1 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग ने बताया कि तड़के शहर और घाटी के अधिकांश हिस्सों, विशेष रूप से जल निकायों के आसपास के क्षेत्रों में घने कोहरा छाया रहा।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: कश्मीर में लगातार दूसरी रात गर्म मौसम
कश्मीर में लगातार दूसरी रात न्यूनतम तापमान अपेक्षा से अधिक रहा और घाटी के अधिकांश स्थानों पर तापमान हिमांक बिंदु से ऊपर बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में वृद्धि का कारण कल रात आसमान में बादल छाए रहने और रविवार को ऊंचे इलाकों में कुछ स्थानों पर हुई ताजा बर्फबारी को बताया गया है।
दिल्ली से पटना के बीच Vande Bharat Special चलाने की तैयारी! जानें टाइमिंग, स्टॉपेज और किराया
Gujarat Accident: भावनगर में बड़ा हादसा, भावनगर-तलाजा हाईवे पर ट्रक-बोलेरो की जोरदार भिड़ंत, 7 की मौत
Airport Fire: लखनऊ एयरपोर्ट के लेबर कैंप में लगी भीषण आग, तीन मंजिला बिल्डिंग जलकर राख, दो मजदूर घायल
नंगे पांव साड़ी में 1600 मीटर की दौड़, होमगार्ड बनने के जज्बे ने थकने नहीं दिए कदम
Rajasthan Weather Update: यहां 15 डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान, ठंड की दस्तक के बीच अगले हफ्ते बारिश के आसार
© 2026 Times Horizon Private Limited
