देश में मौसम के अलग-अलग रंग, कहीं गुलाबी ठंड का एहसास-कहीं बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का वेदर
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: मेघालय में अधिकतम तापमान का हाल
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: उत्तर प्रदेश उप प्रभाग दैनिक मौसम पूर्वानुमान
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: बिहार में पिछले 24 घंटों का मौसम
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में आज का अधिकतम तापमान
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: बहु मौसम संबंधी चेतावनी
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: वर्षा की चेतावनी
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: पिछले 24 घंटों में दर्ज बारिश
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: नोएडा में तापमान
यूपी के नोएडा जिले में तेज धूप खिली हुई है। शहर का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में धूप का असर कम होगा और कड़ाके की ठंड की शुरुआत होगी।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: गाजियाबाद का तापमान
यूपी के गाजियाबाद जिले में मौसम सुहावना है। दिन के समय धूप से काश हल्की गर्मी महसूस होती है, लेकिन शाम होते ही मौसम ठंडा होने लगता है। शहर के तापमान की बात करें तो गाजियाबाद का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: चेन्नई के कई हिस्सों में बारिश
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: पटना में आज साफ रहेगा मौसम
पटना में आज मौसम साफ रहने वाला है। दिन में तेज धूप के भी दर्शन होंगे, जिससे हल्की गर्मी महसूस हो सकती है। हालांकि सुबह और शाम के समय मौसम ठंडा बना हुआ है।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: हिमाचल प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम
हिमाचल प्रदेश में आज मौसम में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं होने वाला है। आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: उत्तराखंड में आज कैसा मौसम रहेगा
उत्तराखंड में भी आज बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। प्रदेशभर में आज मौसम साफ रहने वाला है। आज प्रदेश की राजधानी देहरादून में भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: झारखंड में आज बारिश का अलर्ट नहीं
झारखंड में आज आसमान में बादलों की कोई आवाजाही नहीं होगी। मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। मौसम विभाग ने बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास रह सकता है। सुबह-शाम मौसम में ठंडक का एहसास भी हो सकता है।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: तमिलनाडु-पुडुचेरी में बारिश का अलर्ट
चेन्नई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने तमिलनाडु और पुडुचेरी में एक ऊपरी चक्रवाती प्रवाह के प्रभाव के कारण हल्की से मध्यम बारिश होने, तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने की संभावना जताई है। अगले 24 से 48 घंटों के दौरान, कोयंबटूर, नीलगिरी, थेनी और तेनकासी जिलों में भारी बारिश की संभावना है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: बिहार में बारिश के आसार नहीं
बिहार में भी मौसम साफ रहने की संभावना है। दिन में तेज धूप भी निकलेगी। हालांकि सुबह-शाम के समय मौसम में ठंडक महसूस हो रही है। फिलहाल बिहार में बारिश की कोई संभावना नहीं है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: यूपी में आज साफ रहेगा मौसम
आज यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने वाला है। कहीं कोई अलर्ट जारी नहीं हुआ है। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि तापमान में कमी देखने को मिल सकती है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
आईएमडी ने बुधवार को दिल्ली में आसमान साफ रहने की संभावना जताई है। वहीं अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री कम 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री कम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में खराब श्रेणी में पहुंची हवा
सर्दियों के आगमन के साथ ही दिल्ली में वायु गुणवत्ता लगभग तीन महीने के बाद 'खराब' श्रेणी में पहुंच गई है। मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) '211' दर्ज किया गया है। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (डीपीसीसी) के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में पिछली बार 11 जुलाई को वायु गुणवत्ता सूचकांक 'खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया था। उसके बाद से मानसून की बारिश के कारण शहर में प्रदूषण के स्तर में कुछ कमी आयी थी लेकिन मौसम के बदलते मिजाज और सर्दियों की शुरुआत के साथ ही प्रदूषण का स्तर फिर से बढ़ने लगा है।
Ahmedabad News: पहले अस्पताल में तलाशा, फिर फुटपाथ से उठाया एक महीने का मासूम, ₹6 लाख की डील ने खोला बाल तस्करी नेटवर्क का राज
Delhi News: नेहरू प्लेस में अब नहीं लगेगी रेहड़ी-पटरी, हाई कोर्ट ने घोषित किया नो-हॉकिंग और नो-वेंडिंग जोन
पुणे में MPSC छात्रों के आंदोलन पर बॉम्बे हाईकोर्ट का नोटिस, कल होगी सुनवाई
Gujarat News: सुरेंद्रनगर में 'शुद्धिकरण' के नाम पर महिला से हैवानियत की हदें पार, दो महिलाओं समेत 9 आरोपी गिरफ्तार
Kal Ka Mausam: अगले 3 दिनों में बदलेगा का मौसम का मिजाज, कहीं बरसेंगे बादल तो कहीं चलेंगी तेज हवाएं, जानें नॉर्थ टू साउथ का अपडेट
© 2026 Times Horizon Private Limited
