LIVE
आज का मौसम, 15 January 2025 IMD Winter Weather Forecast LIVE: उत्तर भारत में कहर बरपा रही ठंड, आज फिर से बारिश से भीगेंगे ये राज्य, कश्मीर में बर्फबारी के आसार
Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega, Fog Forecast, आज का मौसम समाचार, IMD Weather Forecast Today, Aaj Ke Mausam Ki Khabar: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बीच एक बार फिर मौसम की चाल बदलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत को प्रभावित कर सकता है। दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में आज बारिश होने की संभावना है। साथ ही पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। बारिश होने पर ठंड का सितम और बढ़ जाएगा। साथ ही तापमान में भी गिरावट हो सकती है। आज विभिन्न राज्यों के मौसम का हाल इस प्रकार है:
JAN 15, 2025 17:13 IST
पंजाब और हरियाणा में शीतलहर बरकरार
पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में बुधवार को घना कोहरा छाया रहा और मोगा में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सबसे ठंडा इलाका रहा। अमृतसर और लुधियाना सहित विभिन्न स्थानों पर भी कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है।
JAN 15, 2025 16:25 IST
उत्तराखंड में आज बारिश के आसार
उत्तराखंड में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। सर्दी और कोहरे की मार से लोगों का बुरा हाल है। बदलते मौसम से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों में आज हल्की बारिश के आसार भी जताएं हैं, जिससे सर्दी और बढ़ सकती है।
JAN 15, 2025 14:28 IST
जम्मू-कश्मीर में कैसा रहेगा मौसम का हाल?
जम्मू-कश्मीर के मौसम में एक बार फिर बदलाव की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के मुताबिक, 16 और 18 जनवरी के बाद 20 जनवरी को राज्य के कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। प्रशासन और यातायात विभाग की एडवाइजरी के अनुसार पर्यटकों और यात्रियों को सावधानीपूर्वक यात्रा करने की सलाह दी गई है।
JAN 15, 2025 12:46 IST
कोलकाता में कैसा है मौसम का हाल
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आज मौसम साफ रहा। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने बताया कि फिलहाल ठंड से राहत नहीं मिलेगी।
JAN 15, 2025 11:36 IST
ट्रेन परिचालन पर कोहरे का असर
राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में बुधवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता कम हो जाने के कारण 100 से अधिक उड़ानों और 26 रेलगाड़ियों का परिचालन बाधित हुआ। दिल्ली में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम है। सुबह यहां बेहद ठिठुरन रही।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सुबह करीब साढ़े पांच बजे सफदरजंग में मध्यम कोहरे और हल्की हवा के बीच न्यूनतम दृश्यता 200 मीटर और पालम में घने कोहरे और धीमी हवा के बीच न्यूनतम दृश्यता 150 मीटर दर्ज की।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सुबह करीब साढ़े पांच बजे सफदरजंग में मध्यम कोहरे और हल्की हवा के बीच न्यूनतम दृश्यता 200 मीटर और पालम में घने कोहरे और धीमी हवा के बीच न्यूनतम दृश्यता 150 मीटर दर्ज की।
JAN 15, 2025 10:37 IST
राजस्थान के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट
राजस्थान में कड़ाके की सर्दी के बीच कई इलाकों में हल्की बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान है। राज्य में बीते चौबीस घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस संगरिया में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, एक नए मौसमी तंत्र के प्रभाव से 15-16 जनवरी को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर व कोटा संभाग के कुछ भागों में बादलों की गरज के साथ कहीं कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, बुधवार को सुबह तक बीते चौबीस घंटे के दौरान राज्य में मौसम आमतौर पर शुष्क रहा। कई इलाकों में सुबह घना कोहरा छाया रहा। कई जगह शीत दिवस दर्ज किया गया।
JAN 15, 2025 08:08 IST
JAN 15, 2025 10:57 IST
JAN 15, 2025 05:59 IST
कश्मीर में आज हल्की बर्फबारी के आसार
कश्मीर अब भी शीतलहर की चपेट में है और घाटी में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे बना हुआ है। श्रीनगर में सोमवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा कि घाटी में 18 जनवरी तक आमतौर पर बादल छाए रहेंगे, लेकिन मौसम शुष्क बना रहेगा। 15 और 16 जनवरी को ऊंचाई वाले इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी की संभावना है।
JAN 15, 2025 05:59 IST
राजस्थान में आज बारिश की संभावना
लगभग पूरे राजस्थान में कड़ाके की सर्दी का कहर बरपा रही है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, मंगलवार को सुबह तक, बीते चौबीस घंटे के दौरान राज्य में मौसम आमतौर पर शुष्क रहा। कई इलाकों में सुबह घना कोहरा छाया रहा। कई जगह शीत व अति शीत दिवस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अभी न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट हो सकती है। वहीं 16 जनवरी को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर व कोटा संभाग के कुछ भागों में बादलों की गरज के साथ कहीं कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान कहीं कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है।
JAN 15, 2025 05:59 IST
JAN 15, 2025 05:58 IST
पंजाब और हरियाणा में ठंड का प्रकोप
पंजाब और हरियाणा में मंगलवार को ठंड का प्रकोप जारी रहा और मोगा में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सबसे ठंडा इलाका रहा। पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है।
JAN 15, 2025 05:58 IST
दिल्ली में आज हल्की बारिश के आसार
दिल्ली में मंगलवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता शून्य हो गई और रेलगाड़ियों का परिचालन बाधित हुआ। आईएमडी ने बुधवार शाम को या रात के दौरान बहुत हल्की बारिश की संभावना जताई है। साथ ही सुबह के समय प्रमुख सतही हवा दक्षिण-पूर्व दिशा से 4 किमी प्रति घंटे से कम की गति से चलने की उम्मीद है। सुबह के समय अधिकांश स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने, जबकि कुछ क्षेत्रों में बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
