देशभर में मानसून का दौर; बिहार के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आंध्र प्रदेश में ऐसा रह सकता है मौसम
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: कर्नाटक के मंगलुरु शहर के कई हिस्सों में भारी बारिश
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: राजस्थान में इन जगहों पर जारी हुआ अलर्ट
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: इन जगहों पर जारी हुआ वेदर अलर्ट
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: नोएडा में बादलों की आवाजाही
नोएडा में इस समय बादलों की आवाजाही बरकरार है। साथ ही आज का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं अधिकतम तामपमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: आंध्र प्रदेश में 14 से 18 जुलाई तक वेदर अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार को आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में 14 से 18 जुलाई तक मेघगर्जन के साथ बारिश होने और बिजली गिरने तथा कुछ हिस्सों में गर्मी और उमस की स्थिति रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने इस अवधि के दौरान उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश (एनसीएपी), यनम, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश (एससीएपी) और रायलसीमा के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ वर्षा होने और बिजली गिरने का पूर्वानुमान जताया है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार के इन जिलों में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: झारखंड के 13 जिलों में बाढ़ का अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को झारखंड के 13 जिलों के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे तक बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह, गुमला, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, रामगढ़, रांची, सरायकेला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। आईएमडी अधिकारी ने बताया कि झारखंड के कुछ हिस्सों में 17 जुलाई तक भारी बारिश का 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया गया है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: गुड़गांव में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने आज के लिए गुड़गांव के इलाके में येलो अलर्ट जारी किया है। शहर में आज भारी बारिश की संभावना बनती दिख रही है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में लुढका पारा
राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से 3.7 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग ने दिन भर आसमान में बादल छाए रहने और मध्यम बारिश की संभावना जताई है। IMD के अनुसार अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: पटना में आज कैसा रहेगा मौसम
पटना में आज दिनभर बादल छाए रहेंगे। इसी के साथ तेज बारिश की भी संभावना बनती दिख रही है। आज शहर का अधिकतम पारा 36 डिग्री और न्यूनतम पारा 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: जयपुर समेत इन इलाकों में आया अलर्ट
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में बरस रहे बादल
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने आज, सोमवार को बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, कोटा, राजसमंद, सिरोही और पाली जिलों में अत्यंत भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, अजमेर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, टोंक, उदयपुर, जालोर, जोधपुर और नागौर में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार में ठनके का अलर्ट
बिहार में आज पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी के साथ उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व जिलों के एक या दो स्थानों पर बिजली गिरने और तेज हवा (30-40 किमी/घंटा) चलने की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: झारखंड में भारी बारिश से बिगड़ा मौसम
IMD की ओर से झारखंड के गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, देवघर, दुमका, जामताड़ा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है। शनिवार और रविवार को कई जिलों में जोरदार बारिश हुई। इस दौरान वज्रपात की चपेट में आकर राज्यभर में 13 लोगों की मौत हो गई, करीब एक दर्जन घायल हैं।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दक्षिण में कैसा रहेगा मौसम
आज केरल और माहे, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। 15-19 जुलाई के दौरान तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में भी बारिश हो सकती है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार में जल्द होगी बारिश
बिहार में फिलहाल मानसून रूठा है लेकिन जल्द ही मानसून की ट्रफ लाइन बिहार की ओर खिसकने लगेगी। जिससे फिर बारिश का दौर लौटेगा।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: राजस्थान में मौसम
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में आज और बारिश की संभावना है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: यूपी में यहां होगी बारिश
मौसम विभाग ने राज्य के 15 जिलों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इसमें सहारनपुर, बिजनौर, मोरादाबाद, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, बस्ती, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, अंबेडकरनगर, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली और मऊ शामिल हैं।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-NCR में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश के साथ बिजली भी चमकेगी। दिल्ली में बारिश के बीच, आज तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और दिल्ली-NCR के लोगों को गर्मी और उमस से और ज्यादा राहत मिलेगी।Ahmedabad News: पहले अस्पताल में तलाशा, फिर फुटपाथ से उठाया एक महीने का मासूम, ₹6 लाख की डील ने खोला बाल तस्करी नेटवर्क का राज
Delhi News: नेहरू प्लेस में अब नहीं लगेगी रेहड़ी-पटरी, हाई कोर्ट ने घोषित किया नो-हॉकिंग और नो-वेंडिंग जोन
पुणे में MPSC छात्रों के आंदोलन पर बॉम्बे हाईकोर्ट का नोटिस, कल होगी सुनवाई
Gujarat News: सुरेंद्रनगर में 'शुद्धिकरण' के नाम पर महिला से हैवानियत की हदें पार, दो महिलाओं समेत 9 आरोपी गिरफ्तार
Kal Ka Mausam: अगले 3 दिनों में बदलेगा का मौसम का मिजाज, कहीं बरसेंगे बादल तो कहीं चलेंगी तेज हवाएं, जानें नॉर्थ टू साउथ का अपडेट
© 2026 Times Horizon Private Limited
