LIVE

दिल्ली में सुबह ठंड और दिन में गर्मी का एहसास, धूप ने बढ़ाया तापमान, जानें यूपी-बिहार में आज मौसम का हाल

Varsha KushwahaUpdated Feb 14, 2025, 17:08 IST

दिल्ली में सुबह ठंड और दिन में गर्मी का एहसास, धूप ने बढ़ाया तापमान, जानें यूपी-बिहार में आज मौसम का हाल
दिल्ली में सुबह ठंड और दिन में गर्मी का एहसास, धूप ने बढ़ाया तापमान, जानें यूपी-बिहार में आज मौसम का हाल

दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, हरियाणा समेत उत्तर भारत के अन्य राज्यों में सर्दियों की विदाई होने लगी है। यहां तापमान में तेजी से वृद्धि दर्ज की जा रही है। अधिकतर राज्यों का मौसम शुष्क बना हुआ है। तापमान बढ़ने से गर्मी का एहसास होने लगा है। दिन से समय लोगों बिना जैकेट के बाहर निकल रहे हैं, मानों फरवरी नहीं मार्च का महीना हो। फरवरी के महीने में मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी पड़ने लगी है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा। बताया जा रहा है कि एक नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से 19 फरवरी के बाद एक बार फिर मौसम में बदलाव हो सकता है। आइए अब आपको बताएं आज कैसा रहेगा मौसम का हाल -

FEB 14, 2025 16:49 IST

इन शहरों में जीरो से नीचे दर्ज हुआ पारा

देश में आज कई पहाड़ी शहरों में शून्य से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार लेह में आज सुबह न्यूनतम तापमान माइनस 9.5 डिग्री, पहलगाम में माइनस 4.5 डिग्री, गुलमर्ग में माइनस 3.6 डिग्री और काजी गुंड में माइनस 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
FEB 14, 2025 15:22 IST

प्रयागराज में आज मौसम का हाल

प्रयागराज में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रयागराज में आज अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
FEB 14, 2025 13:56 IST

राजस्थान में इस दिन फिर होगी बारिश

राजस्थान में एक बार फिर मौसम में बदलाव होने वाला है। आने वाले दिनों में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 17 से 20 फरवरी के दौरान प्रदेश के उत्तरी औ पश्चिमी भागों में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।
FEB 14, 2025 13:01 IST

मध्य प्रदेश में ठंड का जोर



मध्य प्रदेश में ठंड फिर बढ़ने लगी है। यहां कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया है। साथ ही अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। लेकिन आज धूप को देखते हुए 3 डिग्री तक तापमान बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है।
FEB 14, 2025 12:07 IST

दिल्ली में आज सुबह 10.7 डिग्री रहा तापमान

दिल्ली में शुक्रवार को सुबह साफ आसमान के बीच धूप खिली रही और न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में सामान्य तापमान से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आसमान साफ ​​रहने और मुख्य रूप से उत्तर-पश्चिम से हवाएं चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। राष्ट्रीय राजधानी में सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 64 प्रतिशत रही। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है।
FEB 14, 2025 09:29 IST

जम्मू-कश्मीर में शीतलहर का असर

FEB 14, 2025 07:25 IST

तेज हवाओं के कारण गिरा दिल्ली का तापमान




मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में बीते कुछ दिनों से तेज हवाएं चल रही हैं। तेज हवाओं के कारण शहर के तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। सुबह और रात के समय ठंडक का एहसास हो रहा है। लेकिन आने वाले दिनों में तापमान 30 डिग्री तक पहुंचने के आशंका जताई जा रही है।
FEB 14, 2025 05:23 IST

हरियाणा में मौसम का हाल


हरियाणा में मौसम साफ बना हुआ है। तेज हवाएं चलने से गलन महसूस हो रही है। वहीं दोपहर के समय तेज धूप से लोगों को परेशानी होगी। बता दें कि एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण आसमान में बादल छाए रहेंगे।
FEB 14, 2025 05:21 IST

दिल्ली में कैसा रहेगा आज मौसम



दिल्ली में सुबह की शुरुआत ठंड के साथ हो रही है, लेकिन दोपहर होते-होते यहां तापमान बढ़ना शुरू हो जा रहा है। तेज धूप खिल रही है और दोपहर के समय लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है।
FEB 14, 2025 05:21 IST

बिहार में मौसम कैसा रहेगा



बिहार में मौसम बदल गया है। यहां सर्दियों की विदाई हो गई है और फरवरी के महीने में दिन के समय मार्च-अप्रैल वाली गर्मी महसूस हो रही है। हालांकि सुबह और शाम के दौरान अभी भी मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है, लेकिन धूप खिलने के बाद से लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है।

FEB 14, 2025 05:21 IST

उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल



14 फरवरी के वेलेंटाइन डे दिन उत्तर प्रदेश में तेज हवाएं चल सकती हैं। बताया जा रहा कि हवाएं 20 से 30 किमी प्रतिघंटा की गति से चलेंगी। साथ ही इस दौरान सुबह के समय बिहार में कई स्थानों पर छिछला कोहरा देखने को मिल सकता है।


FEB 14, 2025 05:20 IST

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम का हाल



राजस्थान में मौसम बदलने लगा है। यहां अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में राज्य के तापमान में और वृद्धि देखी जाएगी। बता दें कि अरब सागर से उठ रही हवाओं के कारण राज्य के कई जिलों में तेज हवाएं भी चल रही हैं।