LIVE

आज का मौसम, 13 January 2025 IMD Winter Weather Forecast: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का कहर, कहीं घना कोहरा तो कहीं बारिश की संभावना, जानें मौसम का हाल

Varsha KushwahaUpdated Jan 13, 2025, 18:07 IST

आज का मौसम, 13 January 2025 IMD Winter Weather Forecast: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का कहर, कहीं घना कोहरा तो कहीं बारिश की संभावना, जानें मौसम का हाल
आज का मौसम, 13 January 2025 IMD Winter Weather Forecast: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का कहर, कहीं घना कोहरा तो कहीं बारिश की संभावना, जानें मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega, Fog Forecast, आज का मौसम समाचार, IMD Weather Forecast Today, Aaj Ke Mausam Ki Khabar: पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और बारिश से दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान समेत उत्तर भारत के सभी राज्यों में भीषण ठंड हो रही है। यहां हांड कंपा देने और खून जमा देने वाली ठंड से लोग परेशान होने लगे हैं। लोगों का घरों से बाहर जाना मुश्किल होता जा रहा है। सुबह-शाम घना कोहरा छाए रहने के कारण दृश्यता पर असर देखने को मिल रहा है। शीतलहर चलने के कारण ठिठुरन महसूस की जा रही है। उत्तर भारत के अधिकतर जिलों में मौसम विभाग ने कोल्ड डे और कोहरे का अलर्ट जारी किया है। नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली, बिहार, यूपी, राजस्थान, हरियाणा आदि में कोहरे अलर्ट जारी किया गया है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा अन्य राज्यों/ शहरों में मौसम का हाल -

JAN 13, 2025 17:17 IST

कोलकाता में आज कैसा रहा मौसम का हाल?

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सोमवार को कोहरा छाया रहा। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार को मौसम साफ रहेगा, लेकिन ठंड का कहर जारी रहेगा।
JAN 13, 2025 15:39 IST

कश्मीर में तापमान में गिरावट, आसमान साफ

पूरे कश्मीर में आसमान साफ रहा, हालांकि पारे में गिरावट दर्ज की गई और पहलगाम शून्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान के साथ घाटी में सबसे ठंडा स्थान बना रहा। मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक घाटी में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, श्रीनगर में रविवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे के तापमान से कम है।
JAN 13, 2025 14:22 IST

पंजाब और हरियाणा में ठंड का कहर जारी

पंजाब और हरियाणा में सोमवार को ठंड के प्रकोप में कोई कमी नहीं आई और अमृतसर में न्यूनतम तापमान सबसे कम 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब के अन्य स्थानों में से लुधियाना में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हरियाणा में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
JAN 13, 2025 13:12 IST

राजस्थान में घने कोहरे के बीच कड़ाके की सर्दी बरकरार

राजस्थान के अनेक इलाकों में सोमवार की सुबह की शुरुआत घने कोहरे के बीच हुई और कड़ाके की सर्दी का कहर भी जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, बीते चौबीस घंटे में कई जगह बूंदाबांदी हुई। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, सोमवार को सुबह तक, बीते चौबीस घंटे में पूर्वी राजस्थान में कई जगह हल्की बूंदाबांदी हुई। पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा। अनेक इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। सर्द हवाओं के चलते इस दौरान कई जगह शीत दिन व अति शीत दिन दर्ज किया गया।
JAN 13, 2025 13:11 IST

दिल्ली में आज 9.6 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो इस समय के सामान्य तापमान से 2.2 डिग्री अधिक है। आईएमडी के अनुसार, सापेक्षिक आर्द्रता 99 प्रतिशत दर्ज की गई और दिन में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। आईएमडी ने राष्ट्रीय राजधानी में घने कोहरे की वजह से ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। सुबह के समय घने कोहरे के कारण हवाई और रेल यातायात बाधित हुआ।
JAN 13, 2025 11:29 IST

घने कोहरे के कारण चेन्नई एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स प्रभावित

JAN 13, 2025 10:36 IST

दिल्ली में कोहरे और शीतलहर के कारण एयरपोर्ट से फ्लाइटें प्रभावित

मौसम विभाग ने दिल्ली में कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। जिसके कारण हवाई यातायात प्रभावित है। दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट से कई फ्लाइटों के संचालन में देरी हो रही है।
JAN 13, 2025 09:21 IST

एमपी के छतरपुर में कोहरे का कहर, विजिबिलिटी हुई प्रभावित

JAN 13, 2025 08:28 IST

चंडीगढ़ में कोहरे और शीतलहर का डबल अटैक

JAN 13, 2025 07:46 IST

जयपुर में शीतलहर का कहर

JAN 13, 2025 07:19 IST

दिल्ली में कोहरे का कराण कई ट्रेनें रद्द, तो कई का परिचालन देरी से हो रहा है।

JAN 13, 2025 05:33 IST

गुरुग्राम और फरीदाबाद में कोहरे का येलो अलर्ट



मौसम विभाग ने आज हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान सुबह के समय शहर में कोहरे की मोटी परत देखने को मिलेगी। घने कोहरे के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित रहेगी। वाहन चालकों को सावधानीपूर्वक गाड़ी चलाने की सलाह दी गई है।
JAN 13, 2025 05:33 IST

यूपी के कुछ जिलों में आज बारिश की संभावना



लखनऊ मौसम केंद्र द्वारा यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, मेरठ, बागपत, ज्योतिबाफुले नगर, बरेली, शाहजहांपुर, बहराइच, मथुरा, महामाया नगर, फिरोजाबाद, आगरा, मैनपुरी और इवाटा में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है।

JAN 13, 2025 05:33 IST

बिहार में कोहरे का अलर्ट जारी



मौसम विभाग द्वारा बिहार के अधिकतर जिलों में आज कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान विजिबिलिटी प्रभावित रहेगी। लोगों को सड़क यात्रा करते हुए लाइट जलाकर, धीमी गति में सतर्क रहते हुए यात्रा करने की सलाह दी गई है।


JAN 13, 2025 05:33 IST

राजस्थान में कोल्ड डे का अलर्ट



मौसम केंद्र, जयपुर ने राजस्थान के कई जिलों में आज कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू, नागौर, झुंझुनू, सीकर, जयपुर, अजमेर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, दौसा, सवाई माधोपुर, बूंदी, बारां और कोटा शामिल है।


JAN 13, 2025 05:32 IST

दिल्ली की सर्दी में ठंड से बचने के लिए लोग रैन बसेरों में शरण ले रहे हैं।