LIVE

आज का मौसम, 12 November 2024 IMD Winter Weather Forecast LIVE: यूपी में गुलाबी ठंड की एंट्री! दिल्ली में अभी नहीं ठंड की शुरुआत

Varsha KushwahaUpdated Nov 12, 2024, 19:06 IST

आज का मौसम, 12 November 2024 IMD Winter Weather Forecast LIVE: यूपी में गुलाबी ठंड की एंट्री! दिल्ली में अभी नहीं ठंड की शुरुआत
आज का मौसम, 12 November 2024 IMD Winter Weather Forecast LIVE: यूपी में गुलाबी ठंड की एंट्री! दिल्ली में अभी नहीं ठंड की शुरुआत

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega, Fog Forecast, आज का मौसम समाचार, IMD Weather Forecast Today, Aaj Ke Mausam Ki Khabar: जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में ताजा बर्फबारी हुई है। बर्फबारी का असर पहाड़ी क्षेत्रों के साथ मैदानी इलाकों पर भी देखने को मिलता है। पहाड़ों पर तापमान गिरने से मैदानी इलाकों के मौसम में भी बदलाव देखने को मिलता है। पहाड़ों पर शुरू हुई बर्फबारी से अब उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही दिल्ली, यूपी, बिहार, हरियाणा और उत्तर भारत के राज्य में कड़ाके की ठंड की शुरुआत होगी। वहीं दक्षिण भारत की बात करें तो तमिलनाडु और केरल के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। अधिकतर जिलों में बादल छाए हुए हैं। हवाएं चलने से मौसम सुहावना बना हुआ है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा अन्य शहरों में मौसम का हाल -

NOV 12, 2024 19:06 IST

यूपी में गुलाबी ठंड की एंट्री

उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों में अब गुलाबी ठंड का दौर शाम-सुबह शुरू हो गया है। आने वाले 2 सप्ताह में पारा तेजी के साथ गिर सकता है।
NOV 12, 2024 16:56 IST

बेंगलुरु में कई जगहों पर हल्की बारिश

बेंगलुरु में मंगलवार को कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इससे पहले मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी जारी की थी। इस दौरान बेंगलुरु के न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज का मौसम कैसा रहेगा बारिश होगी या तूफान आएगा? इन सभी मौसम से जुड़े इन सभी सवालों का जवाब जानने के लिए देखें पल-पल का अपडेट
NOV 12, 2024 16:08 IST

हैदराबाद में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री

हैदराबाद में मंगलवार को मौसम का मिजाज बदला और आसमान में बादल छाए रहे। हालांकि, कुछ जगहों पर आसमान साफ रहा। इस दौरान न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
NOV 12, 2024 15:15 IST

राजस्थान में कब पड़ेगी कड़ाके की ठंड ?

राजस्थान में तापमान में लगातार गिरावट के साथ सर्दी का असर बरकरार है। हालांकि, कड़ाके की ठंड के लिए अभी कुछ और दिन इंतजार करना होगा। मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर के अंत तक राज्य में ठंड और बढ़ सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का अनुमान है कि नवंबर के तीसरे सप्ताह से राजस्थान में तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड बढ़ जाएगी।
NOV 12, 2024 14:46 IST

पुणे में कैसा रहा मौसम का मिजाज?

पुणे में मंगलवार को मौसम का मिजाज कुछ मिलाजुला रहा। कुछ जगहों पर आसमान साफ रहा, लेकिन कई स्थानों पर आसमान में बादल छाए रहे। हालांकि, इस दौरान बारिश नहीं हुई। वहीं, पुणे का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
NOV 12, 2024 14:10 IST

कोलकाता में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मंगलवार को मिलाजुला मौसम रहा। कई स्थानों पर आसमान में बादल छाए रहे। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फिलहाल बारिश होने के आसार नहीं दिख रहे हैं।
NOV 12, 2024 13:18 IST

मुंबई में मंगलवार को आसमान रहा साफ

मंगलवार को मुंबई का मौसम शुष्क रहा। अधिकतर जगहों पर आसमान साफ रहा। मौसम विभाग ने बताया कि मुंबई में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
NOV 12, 2024 11:02 IST

राजस्थान में कब से पड़ेगी कड़ाके की ठंड?

राजस्थान में तापमान में लगातार गिरावट के साथ सर्दी का असर महसूस किया जा रहा है। हालांकि, कड़ाके की ठंड के लिए अभी कुछ और दिन इंतजार करना होगा। मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर के अंत तक राज्य में ठंड और बढ़ सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का अनुमान है कि नवंबर के तीसरे सप्ताह से राजस्थान में ठंड में इजाफा होगा।
NOV 12, 2024 09:55 IST

अयोध्या में छाई धुंध की परत

NOV 12, 2024 09:14 IST

कश्मीर घाटी के ऊंचे इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी

NOV 12, 2024 08:13 IST

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर के कुछ हिस्सों में बारिश

NOV 12, 2024 06:45 IST

यूपी में कोहरे की शुरुआत

उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ने के साथ कोहरे की भी शुरुआत हो गई है। प्रदेश के कई जिलों में सुबह के समय कोहरा देखने को मिल रहा है। धुंध और कोहरे से विजिबिलिटी पर भी प्रभाव पड़ रहा है।
NOV 12, 2024 05:35 IST

दिल्ली में ठंड


दिल्ली में सुबह-शाम तापमान में कमी देखी जा रही है। दिन के समय धूप खिली रहती है। शाम होते-होते न्यूनतम तापमान में कमी आने से हल्की ठंडक महसूस की जा रही है। सुबह के समय ठिठुरन का अहसास हो रहा है। इसके अनुसार, जल्द ही दिल्ली में रजाई-कंबल वाली ठंड की शुरुआत होगी।
NOV 12, 2024 05:35 IST

यूपी में बदले मौसम के मिजाज


यूपी में गुलाबी ठंड का दौर जारी है। सुबह-शाम की ठंड में अब लोगों को ठिठुरन भी महसूस होने लगी है। आने वाले दिनों में तापमान में और कमी आएगी, जिससे ठंडक भी बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार, 15-20 नवंबर से प्रदेश में कड़ाके की ठंड की शुरुआत होगी।


NOV 12, 2024 05:35 IST

तमिलनाडु में येलो अलर्ट


मौसम विभाग ने आज पूरे तमिलनाडु में वज्रपात और आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है। कहीं तेज हवाएं चलेंगी तो वहीं कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। धीरे-धीरे तमिलनाडु में भी बारिश की दौर थमने लगा है।


NOV 12, 2024 05:35 IST

केरल में हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने केरल को ग्रीन जोन में शामिल किया है। इसका अर्थ ये है कि यहां भारी बारिश होने की संभावना नहीं बन रही है। लेकिन केरल के इडुक्की, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़ में हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।


NOV 12, 2024 05:35 IST

जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में ताजा बर्फबारी