LIVE

मुंबई में आज बारिश के आसार, हिमाचल के 5 जिलों में लू का प्रकोप

Pooja KumariUpdated Jun 11, 2025, 19:34 IST

आज का मौसम 11 June 2025, IMD Weather Forecast Today, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Aaj Ka Mausam Vibhag Ka Samachar, Mausam Ki Jankari Heat Wave (Loo): दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। बहुत से जिले लू की चपेट में रह रहे हैं। रातें भी सामान्य से अधिक गर्म दर्ज की जा रही है। साथ ही कई जगहों का तापमान भी आसमान छू रहा है। फिलहाल भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान मे भी अगले कुछ दिन कोई खास बदलाव आने की संभावना नहीं है। हालिं 12 जून से मौसमी गतिविधियां एक बार फिर देखने को मिलेंगी। इसदौरान बादल छाने, तेज हवाएं चलने और बारिश होने का अनुमान है। जिससे तापमान में गिरावट होने के भी आसार हैं।

मुंबई में आज बारिश के आसार, हिमाचल के 5 जिलों में लू का प्रकोप
मुंबई में आज बारिश के आसार, हिमाचल के 5 जिलों में लू का प्रकोप

आज का मौसम 11 June 2025, IMD Weather Forecast Today Temperature, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Mausam Vibhag Ka Samachar on Heat Wave (Loo): मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान में इन दिनों प्रचंड गर्मी पड़ रही है। अधिकतर जगहों पर दिन में लू का अलर्ट है, तो वहीं रात भी गर्मी से तप रही है। आज भी कुछ ऐसा ही मौसम इन राज्यों में रहने के आसार हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में आज मौसम का हाल इस प्रकार है:

JUN 11, 2025 18:33 IST

44 डिग्री के पार हुआ गाजियाबाद का तापमान

यूपी के गाजियाबाद जिले में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच यहां हीटवेव की स्थिति बनी हुई है। गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 44 डिग्री के पार दर्ज किया जा रहा है। आगामी दिनों में भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
JUN 11, 2025 16:28 IST

फरीदाबाद में 13 जून तक लू का अलर्ट

हरियाणा के फरीदाबाद जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। यहां लोग गर्मी से परेशान हो गए हैं। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 13 जून तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।
JUN 11, 2025 15:19 IST

जैसलमेर में 3 दिन का हीटवेव का अलर्ट

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान के जैसलमेर में 3 दिन का यानी 12, 13 और 14 जून को हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने लोगों को लू से बचने के लिए आवश्यक प्रिकॉशन लेने की सलाह दी है।
JUN 11, 2025 12:42 IST

हिमाचल के 5 जिले लू की चपेट में

हिमाचल में आज लू की स्थिति देखने को मिल रही है। बुधवार को ऊना, कुल्लू, मंडी, हमीरपुर और बिलासपुर में हीटवेव चल रही है। इस दौरान सबसे गर्म शहर जिला ऊना रहा, यहां का अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हमीरपुर के नेरी, बिलासपुर, कुल्लू, मंडी, कांगड़ा का अधिकतम पारा 40 से पार अधिक पहुंच गया है।
JUN 11, 2025 12:40 IST

मुंबई में आज बारिश की संभावना

मुंबई में आज बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। साथ ही कई इलाकों बारिश होने की भी संभावना है। महाराष्ट्र में मानसून की एंट्री समय से पहले हो गई थी। जिसके बाद यह स्थिर हो गया है। जिसके चलते कई शहरों में तापमान ऊपर चढ़ा है।
JUN 11, 2025 10:06 IST

दिल्ली में दर्ज हुआ सीजन का सबसे गर्म दिन

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान आया नगर मे 45.5 और रिज में 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। वहीं पालम का अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री, लोधी रोड का 43.6 डिग्री और सफदरजंग का 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में मंगलवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा।
JUN 11, 2025 09:30 IST

पिछले 24 घंटों में कई राज्यों में हुई झमाझम बारिश

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सोमवार सुबह 0830 बजे से आज सुबह 0530 बजे तक नागालैंड, तटीय आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, तटीय, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु पुडुचेरी, कराईकल, अंडमान और निकोबार, तेलंगाना, लक्षद्वीप, असम और मेघालय, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा में बारिश हुई।
JUN 11, 2025 08:16 IST

साउथ के राज्यों में बारिश का अलर्ट

साउथ के राज्यों में अगले 7 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, लक्षद्वीप और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर बारिश के आसार है। साथ ही बादल गरजने और बिजली चमकने की भी संभावना है। 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।
JUN 11, 2025 06:56 IST

बिहार में कहीं तपता मौसम, कहीं बारिश की फुहार

बिहार में भी गर्मी ने लोगों का बुरा हाल किया हुआ है। हालांकि आज प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। उत्तरी बिहार की कुछ जगहों पर आज बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 स 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं प्रदेश क दक्षिण, उत्तर-मध्य और उत्तर-पश्चिम हिस्सों में गर्म आर्द्र दिन रहने का अलर्ट है।
JUN 11, 2025 05:40 IST

राजस्थान में आज भी कई जिले रहेंगे लू की चपेट में


मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने व प्रचंड गर्मी का दौर आगामी 4-5 दिन जारी रहने की पूरी संभावना है। गंगानगर, हनुमानगढ़ जिले में अगले दो-तीन दिन अधिकतम तापमान 47-48 डिग्री रहेगा और लू चलेगी। इसी तरह पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग में भी कहीं-कहीं लू का दौर आगामी 3-4 दिन जारी रहने तथा मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। कोटा, भरतपुर संभाग में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश 15-16 जून से शुरू हो सकती है।
JUN 11, 2025 05:40 IST

केरल में भारी बारिश का अलर्ट


आईएमडी के अनुसार, थोड़े समय के विराम के बाद केरल में आने वाले दिनों में फिर से भारी बारिश हो सकती है। मंगलवार को राज्य के दो जिलों में बृहस्पतिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं शुक्रवार को 4 जिलों और शनिवार को 9 जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट' है। इसके अलावा राज्य के नौ जिलों में बुधवार के लिए, आठ जिलों में गुरुवार के लिए, सात जिलों में शुक्रवार के लिए और पांच जिलों में शनिवार के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है।
JUN 11, 2025 05:40 IST

राजस्थान में झुलसाने वाली गर्मी


राजस्थान के सीमावर्ती जैसलमेर से लेकर राजधानी जयपुर तक मंगलवार को राज्य के अधिकांश क्षेत्र प्रचंड गर्मी की चपेट में रहे। इस दौरान गंगानगर में पारा 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।गंगानगर में लगातार तीसरे दिन अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया और मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में भीषण गर्मी का दौर अभी जारी रहेगा।
JUN 11, 2025 05:40 IST

पंजाब और हरियाणा में भीषण गर्मी


पंजाब एवं हरियाणा में मंगलवार को भी भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहा। इस दौरान बठिंडा में अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो दोनों राज्यों में सबसे अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के सिरसा में भी भीषण गर्मी रही और यहां अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में इस मौसम का अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सोमवार को 43.8 डिग्री सेल्सियस था।
JUN 11, 2025 05:40 IST

दिल्ली में आज भी लू का ऑरेंज अलर्ट


दिल्ली में मंगलवार को इस मौसम का सबसे अधिक तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 3.6 डिग्री अधिक है। आईएमडी ने सोमवार को राजधानी के लिए बुधवार तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया, जिसमें लोगों को सतर्क रहने और लू से खुद को बचाने के लिए कदम उठाने को आगाह किया गया।