LIVE
बारिश ने किया सावन का स्वागत, दिल्ली में बरसे बदरा, IMD ने देशभर के लिए जारी किया वेदर अलर्ट
पूरे देश में मानसून बारिश का दौर जारी है। झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिल रही है। लेकिन कई स्थानों पर भारी बारिश के कारण नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। नदियों के उफान पर होने के कारण किनारे वाले क्षेत्रों को खाली करने के लिए पहले ही कहा जा चुका है। लोगों को नदियों के करीब जाते समय सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग लगातार मौसमी गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए अलर्ट जारी कर रहा है। आइए अब आपको बताएं आज कहां-कहां होगी बारिश और कहां उमस भरी गर्मी से छूटेंगे पसीने।
मानसून ने बीते दिनों ही पूरे भारत को कवर कर लिया था। अब लगातार बारिश का दौर जारी है। दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, राजस्थान आदि राज्यों में तेज बारिश होने से उमस भरी गर्मी से राहत मिल रही है। बारिश होने से मौसम सुहावना बना हुआ है। लोगों को गर्मी का एहसास कम हो रहा है। लेकिन, जहां एक तरफ मौसम खुशनुमा बना हुआ है, वहीं दूसरी तरफ नदियां उफान पर है। पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड के मामले सामने आ रहे हैं। बारिश के कारण होने वाली घटनाएं सामने आ रही है। ऐसी स्थिति को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है और भारी बारिश के दौरान घरों में रहने के लिए कहा जा रहा है।
JUL 11, 2025 18:04 IST
पंजाब में बारिश की चेतावनी
पंजाब के फतेहगढ़, फरीदकोट, मोहाली, लुधियाना, अमृतसर, पटियाला और चंडीगढ़ में रहने वाला है। यहां भी तेज मौसमी गतिविधियां तेज हो सकती हैं, जिससे तापमान में तेजी से गिरावट आएगी और उमस गर्मी से राहत मिलेगी।
JUL 11, 2025 18:04 IST
हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम
हरियाणा और पंजाब में भारी बारिश का अलर्ट घोषित किया है। खासकर, वीकेंड पर हरियाणा पंचकूला, भिवानी, रोहतक, अंबाला, हिसार, करनाल और नारनौल समेत कई इलाकों, गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे बड़े शहरों में अत्यधिक बारिश से जलभराव जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
JUL 11, 2025 15:24 IST
JUL 11, 2025 14:31 IST
JUL 11, 2025 13:34 IST
JUL 11, 2025 12:23 IST
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 11 July 2025 Live: जयपुर में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने राजस्थान की राजधानी जयपुर में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान शहर में 5 से 15 एमएम बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।
JUL 11, 2025 11:32 IST
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 11 July 2025 Live: नोएडा में झमाझम बरसे मेघ
नोएडा में झमाझम बारिश हो रही है। इससे शहर का मौसम खुशनुमा हो गया है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद हुई जोरदार बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।
JUL 11, 2025 10:59 IST
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 11 July 2025 Live: नोएडा में बदला मौसम, तेज हवाएं से मिली गर्मी से राहत
नोएडा में अचानक मौसम की चाल बदल गई है। तेज खिली धूप के बाद बादलों की आवाजाही के बीच अचानक तेज हवाएं चलने लगी है। तेज हवाओं से शहर का मौसम सुहावना बन गया है और उमस भरी गर्मी से राहत मिल रही है।
JUL 11, 2025 10:19 IST
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 11 July 2025 Live: गौतमबुद्ध नगर में बारिश के आसार
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में मौसम विभाग ने आज हल्की बारिश के आसार के साथ तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
JUL 11, 2025 08:23 IST
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 11 July 2025 Live: मुंबई में बारिश का अलर्ट
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां 5 से 15 एमएम बारिश होने की संभावना है। तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ यहां बारिश होगी, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा।
JUL 11, 2025 08:19 IST
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 11 July 2025 Live: उज्जैन में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट
आज से सावन की शुरुआत हो गई है। भारी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे हैं। इस बीच शहर का मौसम कुछ हद तक सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग ने आज तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।
JUL 11, 2025 08:16 IST
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 11 July 2025 Live: गाजियाबाद में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में तेज हवाओं और गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। बारिश होने से यहां उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
JUL 11, 2025 08:16 IST
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 11 July 2025 Live: दिल्ली में आज बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की मानें तो आज दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कई हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी, तो वहीं कई स्थानों पर बदरा झमाझम बरसेंगे। लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
JUL 11, 2025 08:16 IST
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 11 July 2025 Live: गुरुग्राम और फरीदाबाद में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने आज एनसीआर क्षेत्र में शामिल फरीदाबाद और गुरुग्राम में हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम सुहावना बना रहेगा।
JUL 11, 2025 08:16 IST
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 11 July 2025 Live: राजस्थान में बारिश से सुहावना हुआ मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान के जैसलमेर को छोड़कर प्रदेश के अन्य सभी जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई गई है। यहां बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
JUL 11, 2025 08:16 IST
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 11 July 2025 Live: बिहार में इन जिलों में आज बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने बिहार के रोहतास, बक्सर, औरंगाबाद, भोजपुर, कैमूर, पटना, अरवल, जहानाबाद, गया, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, मधेपुरा, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, अररिया और सुपौल आदि जिलों में तेज हवाओं और आंधी के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश होने से यहां लोगों के गर्मी से राहत मिलेगी।
JUL 11, 2025 08:16 IST
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 11 July 2025 Live: उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान शहर के कई हिस्सों में बारिश होगी तो वहीं कई जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने झांसी, ललितपुर, बांदा, हमीरपुर, जालौन, चित्रकूट, महोबा, कौशांबी, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र और चंदौली में भारी बारिश की संभावना जताई है।
