LIVEदिल्ली में बारिश, पूर्वोत्तर में भारी बारिश से तबाही; असम में ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर बढ़ा
दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ मौसम बदलाव के संकेत दे रहा है। हालांकि उमस भरी गर्मी अब भी बनी हुई है, लेकिन अगले कुछ दिनों में गरज-चमक और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 1 जून से 4 जून तक बादलों की मौजूदगी और कहीं-कहीं तेज बारिश का पूर्वानुमान जताया है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और वेदर अपडेट्स पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

दिल्ली में बारिश, पूर्वोत्तर में भारी बारिश से तबाही; असम में ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर बढ़ा
तेज हवाओं ने दिल्ली में मौसम के बदलाव को प्रभावित किया है, हालांकि उमस भरी गर्मी अब भी लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज यानी 1 जून को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है। तापमान अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। 2 जून को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है, जबकि 3 जून को मध्यम बारिश के बीच बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। 4 जून को भी बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
उत्तर भारत के अन्य हिस्सों, जैसे पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। 3 जून को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने की संभावना है, जबकि 4 जून को गरज और बारिश के साथ अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रह सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और मौसम के हाल पर नजर रखने की सलाह दी है, खासकर तेज हवाओं और बिजली गिरने की संभावनाओं के बीच अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की आवश्यकता है। ऐसे में आइए जानते हैं आज के मौसम की ताजा अपडेट्स।
नॉर्थ ईस्ट मानसून से पहले ही पानी-पानी
नॉर्थ ईस्ट मानसून से पहले ही पानी-पानी हो चुका है। पिछले 2 दिन से जारी भारी बारिश से ब्रम्हापुत्र समेत 10 नदियां उफान पर हैं। मणिपुर में लैंडस्लाइड से भारी नुकसान हुआ है, हजारों की संख्या में घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। कमोबेश यही हालात, असम, त्रिपुरा और सिक्किम में बने हुए हैं। एनडीआरएफ समेत अन्य बचाव एजेंसियां रेस्क्यू अभियान चला कर लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर पहुंचा रही हैं।
सोलन और मंडी में भी भारी बारिश
मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को राज्य के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के लिए 'ऑरेंज' चेतावनी जारी की है, साथ ही आंधी-तूफान, बिजली और तेज हवाओं के लिए 'येलो' चेतावनी भी जारी की है।
असम में लगातार बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात
गुरुग्राम में बारिश की संभावना
आज एनसीआर क्षेत्र में शामिल गुरुग्राम में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज शहर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
गोरखपुर में आंधी-बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में आज आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान शहर में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।
त्रिपुरा में भारी बारिश के कारण अगरतला में सड़के हुई जलमग्न
कल भी दिल्ली में जारी आंधी-बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में कल यानी सोमवार 2 जून को भी आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां बारिश के साथ मौसम सुहावना बना हुआ है।
सफदरजंग में दर्ज हुआ सबसे अधिक तापमान
Nowcast for Delhi NCR
दिल्ली एनसीआर के लिए अभी का पूर्वानुमान
मुंबई में रिकॉर्ड तोड़ बारिश
मुंबई में इस साल बारिश ने नया रिकॉर्ड हासिल किया है। लगातार हो रही बारिश से मौसम सुहाना और ठंडा बना हुआ है। आगामी दिनों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। आज मुंबई में दिन का तापमान 34°C और रात का 27°C रहने का अनुमान है।
IMD जयपुर ने जारी की 1 जून की वेदर अपडेट
ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर ऊंचा होने से जलमग्न हुए पास के इलाके
नोएडा में आज का तापमान
नोएडा में आज का न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है जबकि अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री तक जा सकता है। दिन भर में औसतन पारा 32.8 डिग्री सेल्सियस तक बना रहने की संभावना है।
केरल में बरसात का कहर
केरल के त्रिशूर, कन्नूर और कासरगोड जिलों में भारी बारिश के कारण कई घर जलमग्न हो गए, जिससे निवासियों को राहत शिविरों में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को राज्य के आठ जिलों में 'रेड अलर्ट' जारी किया था, जो अब भी प्रभावी है।
असम के गुवाहाटी में लगातार बारिश के बाद जलभराव
राजस्थान में यहां जारी हुआ येलो अलर्ट
बिहार में मौसम का मिजाज
अगले तीन-चार दिनों तक बिहार में उमस भरी गर्मी जारी रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, इस अवधि के दौरान राज्य का अधिकतम तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।
आपके शहरों का तापमान
- दिल्ली: न्यूनतम 27°C, अधिकतम 38°C
- मुंबई: न्यूनतम 27°C, अधिकतम 32°C
- कोलकाता: न्यूनतम 28°C, अधिकतम 36°C
- चेन्नई: न्यूनतम 36°C, अधिकतम 28°C
- बेंगलुरु: न्यूनतम 29°C, अधिकतम 21°C
- हैदराबाद: न्यूनतम 34°C, अधिकतम 25°C
- अहमदाबाद: न्यूनतम 35°C, अधिकतम 26°C
- पुणे: न्यूनतम 29°C, अधिकतम 23°C
- जयपुर: न्यूनतम 27°C, अधिकतम 37°C
- लखनऊ: न्यूनतम 27°C, अधिकतम 40°C
मध्य प्रदेश का मौसम
मध्य प्रदेश में इस अवधि में आंधी की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। 3 जून तक इस तरह का मौसम उमस बढ़ाएगा और तापमान में हल्की बढ़ोतरी ला सकता है। फिलहाल किसी भी क्षेत्र में लू चलने का अलर्ट नहीं जारी किया गया है।
राजस्थान के इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, 1 जून से अगले पांच दिनों तक कोटा, उदयपुर, भरतपुर, अजमेर, जयपुर और बीकानेर संभाग के कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।