LIVE

दिल्ली से कश्मीर तक भीषण ठंड का प्रकोप, इन राज्यों में कोल्ड डे और घने कोहरे का अलर्ट

Pooja KumariUpdated Jan 10, 2026, 07:57 IST

Aaj ka Mausam 09 January 2026 (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज मौसम कैसा है?, IMD की चेतावनी ) News Today Updates: मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली से कश्मीर तक भीषण ठंड पड़ रही है। उत्तर और मध्यम भारत में कोहरे और शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है। जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में तापमान माइनस में दर्ज किया जा रहा है। कोहरे के कारण यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। वहीं ठंड और गलन के चलते लोग घरों से बहुत कम बाहर निकल रहे हैं। कई राज्यों में स्कूलों की भी छुट्टी कर दी गई है। दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक दबाव का क्षेत्र बन रहा है। जिसका प्रभाव कई राज्यों के मौसम पर देखने को मिल सकता है।

दिल्ली से कश्मीर तक भीषण ठंड का प्रकोप, इन राज्यों में कोल्ड डे और घने कोहरे का अलर्ट
दिल्ली से कश्मीर तक भीषण ठंड का प्रकोप, इन राज्यों में कोल्ड डे और घने कोहरे का अलर्ट

Aaj ka Mausam 09 January 2026 (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड में आज मौसम कैसा है?) IMD Alert News Today Updates: मौसम विभाग के अनुसार उत्तर और मध्य भारत में आने वाले दिनों में घने कोहरे और ठंड का प्रकोप जारी रहने वाला है। मौसम विभाग ने अगले 1 से 3 दिनों के दौरान यूपी, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे का अलर्ट भी जारी किया है। वहीं हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में शीतलहर की स्थिति देखने को मिल सकती है। तमिलनाडु में अगले 5 से 7 दिनों तक तेज बारिश की संभावना भी जताई है। देश के अलग-अलग हिस्सों में आज मौसम का हाल इस प्रकार है:

JAN 09, 2026 15:43 IST

पंजाब में बिगड़ी मौसम की चाल

पंजाब में भीषण गर्मी का दौर जारी है। यहां गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री, पटियाला में 5.4 डिग्री,चंडीगढ़ में 6.1 डिग्री अमृतसर में 6.3 डिग्री, लुधियाना में 6.2 डिग्री और फरीदकोट में 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

JAN 09, 2026 15:41 IST

हरियाणा के इन जिलों में लुढ़का पारा

हरियाणा के कई जिलों के तापमान में कमी दर्ज की गई है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, करनाल में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री, भिवानी में पांच डिग्री, हिसार में 5.1 डिग्री और रोहतक में छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
JAN 09, 2026 13:14 IST

हरियाणा के 17 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने हरियाणा के 17 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें गुरुग्राम, हिसार, जींद, भिवानी, सिरसा, फतेहाबाद, चरखीदादरी, महेंद्रगढ़, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, करनाल, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, पलवल और नूंह शामिल हैं।
JAN 09, 2026 13:12 IST

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई 300 के पार

सुबह बारिश की हल्की बौछार के बाद भी नोएडा और ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण पर कोई खास असर नजर नहीं आया है। दोनों इलाकों का एक्यूआई 362 दर्ज किया गया है, जो कि बेहद खराब श्रेणी में बरकरार है।
JAN 09, 2026 13:11 IST

दिल्ली में बारिश के बाद भी हवा जहरीली

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह के दौरान बारिश की बौछार हुई, जिसके बाद प्रदूषण के स्तर में कुछ कमी आने उम्मीद थी, लेकिन बता दें कि अभी शहर की हवा बेहद खराब श्रेणी में 336 दर्ज की गई है।
JAN 09, 2026 10:46 IST

श्रीनगर में भीषण ठंड, बर्फ से जमी डल झील

JAN 09, 2026 09:49 IST

यूपी में आज कई जिलों में हुई बारिश

यूपी में ठंड का प्रकोप जारी है। शुक्रवार को पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई, साथ ही तेज ठंडी हवाएं भी चल रही हैं। जिससे तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। गुरुवार की शाम को यूपी के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
JAN 09, 2026 09:05 IST

दिल्ली में छाई स्मॉग की परत, AQI बेहद खराब

JAN 09, 2026 09:03 IST

घने कोहरे की गिरफ्त में मध्य प्रदेश का ग्वालियर शहर

JAN 09, 2026 07:22 IST

दिल्ली में कड़ाके की ठंड के बीच हुई बारिश

दिल्ली में कड़ाके की ठंड के बीच आज सुबह बारिश दर्ज की गई। आसमान में घने काले बादल छाए हुए हैं।
JAN 09, 2026 06:11 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: कश्मीर में बढ़ा ठंड का प्रकोप


कश्मीर में कड़ाके की ठंड का प्रकोप और बढ़ गया है। घाटी के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में आई भारी गिरावट के कारण श्रीनगर सहित कई स्थानों पर इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। भीषण ठंड के कारण प्रसिद्ध डल झील समेत कई जल निकायों के किनारे जम गए।
JAN 09, 2026 06:11 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: कश्मीर घाटी में चिल्लई कलां का दौर जारी


कश्मीर घाटी इस समय 'चिल्लई कलां' की चपेट में है। यह 40 दिनों की भीषण ठंड की अवधि है। इस दौरान रात का तापमान अक्सर हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे चला जाता है और बर्फबारी की संभावना सबसे अधिक होती है। 'चिल्लई कलां' पिछले साल 21 दिसंबर से शुरू होकर 30 जनवरी 2026 को समाप्त होगा। घाटी के मैदानी इलाकों में इस मौसम में अब तक हिमपात नहीं हुआ है।
JAN 09, 2026 06:11 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: कश्मीर में बढ़ा ठंड का प्रकोप


कश्मीर में कड़ाके की ठंड का प्रकोप और बढ़ गया है। घाटी के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में आई भारी गिरावट के कारण श्रीनगर सहित कई स्थानों पर इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। भीषण ठंड के कारण प्रसिद्ध डल झील समेत कई जल निकायों के किनारे जम गए।
JAN 09, 2026 06:11 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में 6 डिग्री से नीचे लुढ़का पारा


दिल्ली में जोरदार ठंड पड़ रही है। गुरुवार को यहां इस साल का सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार यह इस मौसम का तीसरा सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा। सफदरजंग में पारा गिरकर 5.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम है, जिससे यह सर्दी के इस मौसम का तीसरा सबसे कम न्यूनतम तापमान बन गया।