देश में मौसम के अलग-अलग रंग, कहीं पैर पसार रही ठंड-कहीं बारिश का अलर्ट
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: उत्तर प्रदेश के लिए 2 दिन का मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार का तापमान
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: तापमान का हाल
मौसम विभाग का कहना है कि, इन दिनों रात का तापमान गिरने वाला है। अगले 6-7 दिनों में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में रातें नॉर्मल से 2-5°C ज़्यादा ठंडी रहेंगी। मध्य और पश्चिम भारत में अगले 48 घंटों में 2-3°C की गिरावट आ सकती है और पूर्वी भारत में अगले 3 दिनों में 3-4°C की गिरावट आ सकती है।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम की स्थिति
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: बहु मौसम संबंधी चेतावनी
दिल्ली में न्यूनतम तापमान कितना है?
राजधानी दिल्ली में ठंड बढ़ने लगी है। अब दिन के समय में भी ठंड महसूस होने लगी है। लोग जैकेट में नजर आ रहे हैं। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री पहुंच गया है। आगामी दिनों में तापमान के और कम होने की संभावना जताई जा रही है।गुरुग्राम में एक्यूआई कितना है?
साइबर सिटी गुरुग्राम में भी प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है। शहर का एक्यूआई 270 के करीब दर्ज किया जा रहा है, जो खराब श्रेणी में बरकरार है। स्थिति को देखते हुए माना जा रहा है कि जल्द गुरुग्राम का एक्यूआई भी बेहद खराब श्रेणी में पहुंच जाएगा।नोएडा में आज सुबह एक्यूआई कितना रहा
नोएडा में भी प्रदूषण की स्थिति बेहतर नहीं है। सेक्टर-125 में एक्यूआई 328, सेक्टर-62 में 323, सेक्टर-1 में 326 और सेक्टर-116 में 333 तक पहुंच गया। हेल्थ इम्पैक्ट अलर्ट के अनुसार, यह वायु गुणवत्ता लंबे समय तक संपर्क में रहने पर फेफड़ों और सांस संबंधी बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ा सकती है, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा-पीड़ित लोगों के लिए।गाजियाबाद में आज सुबह कितना रहा AQI
एनसीआर के गाजियाबाद और नोएडा में भी हालात चिंताजनक बने हुए हैं। गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक्यूआई 271, लोनी में 336, संजय नगर में 269 और वसुंधरा में 368 दर्ज किया गया। वसुंधरा और लोनी जैसे इलाकों में प्रदूषण बेहद गंभीर श्रेणी में बना हुआ है, जो सांस एवं दिल से जुड़ी बीमारियों के लिए बड़ा खतरा है।दिल्ली-एनसीआर में क्यों बढ़ रहा प्रदूषण
मौसम विभाग के मुताबिक वायु प्रदूषण बढ़ने की वजह ये है कि तापमान गिरने से हवा भारी हो रही है। हवा की गति धीमी है, प्रदूषक सतह पर जमा रहते हैं। कोहरे और स्मॉग का मिश्रण धुंध को और घना करता है। निर्माण कार्य और वाहन उत्सर्जन बड़े कारण बनकर सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सुबह-शाम बाहर कम निकलने, मास्क का इस्तेमाल करने और प्रदूषण में सीधे संपर्क से बचने की सलाह दी है।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली की हवा बेहद खराब
दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के बड़े हिस्सों में एयर क्वालिटी इंडेक्स बेहद खराब स्थिति में पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की मॉनिटरिंग के मुताबिक दिल्ली के कई स्टेशनों पर एक्यूआई ‘गंभीर’ स्तर यानी 350 से 400 के बीच रिकॉर्ड किया गया। अलिपुर (355), आनंद विहार (359), अशोक विहार (363), बवाना (403), बुराड़ी (376) और करणी सिंह शूटिंग रेंज (342) जैसे कई इलाकों में हवा की स्थिति बेहद खराब है।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में तापमान में गिरावट जारी
दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग (आईएमडी) की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार आने वाले सात दिनों तक न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास रहेगा, जबकि सुबह-शाम की ठंडी हवाएं सर्दी के एहसास को और तेज कर रही हैं। बारिश की संभावना फिलहाल नहीं है और मौसम पूरी तरह ‘फॉग’ यानी कोहरे की स्थिति के साथ बना रहेगा।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: राजस्थान में नागौर रहा सबसे ठंडा शहर
राजस्थान में शुक्रवार को मौसम शुष्क रहा। इस दौरान सबसे ठंडा शहर नागौर दर्ज किया गया। जहां का न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान भी कई शहरों में 30 डिग्री से नीचे ही दर्ज हुआ।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम
बिहार में सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। लेकिन अभी भी दिन में धूप का असर ठंड को मात दे रहा है। प्रदेश में अगले 24 घंटे मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। लेकिन तापमान में 1 से 2 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। जिससे ठंड में भी बढ़ोत्तरी महसूस हो सकती है।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: यूपी में आज साफ रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान कहीं भी बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी यूपी में अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है। जिसके बाद 4 से 5 दिन तक कोई बड़ा बदलाव आने की संभावना नहीं है। तापमान में गिरावट के कारण ठंड में इजाफा हो सकता है।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: आज दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली में ठंड का एहसास बढ़ने लगा है। तापमान में भी लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। आज दिल्ली में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। सुबह और देर रात के समय धुंध भी छाई रह सकती है। आईएमडी के अनुसार सुबह-शाम 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। जिससे तापमान करीब 13 से 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दक्षिण भारत के किन राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार आज तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती है। बारिश के कारण तापमान में भी 5 डिग्री तक गिरावट देखने को मिल सकती है। जिससे सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक का एहसास होगा। इस दौरान समुद्र किनारे रहने वाले मछुआरों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
बिहार में बड़ा हादसा, वैशाली में गंगा में नाव पलटने से 11 बच्चों की मौत; ओवरलोडिंग या लापरवाही ने ली जान?
राजस्थान में दीपावली से पहले बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में RDX और हथियार की खेप बरामद, दो गिरफ्तार
दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाने पर कांग्रेस का विरोध, देहरादून में 'मौन उपवास', अंकिता भंडारी केस को लेकर सवाल
Hyderabad News: भारत-वेस्टइंडीज टी20 मैच से पहले टिकटों की कालाबाजारी का भंडाफोड़, 'नॉट फॉर सेल' वाले 11 पास समेत चार गिरफ्तार
हरियाणा बनेगा दुनिया का ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग हब, रूस की टेक कंपनियों से बढ़ेगा सहयोग, 800 युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते
© 2026 Times Horizon Private Limited
