LIVE

आज कई राज्यों में आज खुलेंगे छाते, पटना समेत कई जिलों में बदला मौसम

Nishant TiwariUpdated May 8, 2025, 20:45 IST
Follow on Google News
आज कई राज्यों में आज खुलेंगे छाते, पटना समेत कई जिलों में बदला मौसम

आज कई राज्यों में आज खुलेंगे छाते, पटना समेत कई जिलों में बदला मौसम

तेज हवाओं और बारिश ने राजधानी दिल्ली में गर्मी से राहत दिलाई है। वहीं उत्तर प्रदेश में धूप दिखने लगी है लेकिन दिन की तेज धूप के बाद शाम-रात की हवाएं मौसम को नरम बनाए हुए हैं। अगले कुछ दिन राजस्थान में आंधी और बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। आइए नजर रखते हैं आज के मौसम पर।

MAY 08, 2025 20:45 IST

राजस्थान में अभी जारी रहेगा आंधी-बारिश का सिलसिला

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसमी गतिविधियां जारी हैं। अगले 4 से 5 दिन तक यहां अलग-अलग हिस्सों में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। व
MAY 08, 2025 20:43 IST

राजस्थान में आज चित्तौड़गढ़ में हुई सबसे अधिक बारिश

राजस्थान में आज कहीं-कहीं बादलों की गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। इस दौरान सबसे अधिक बारिश चित्तौड़गढ़ के डूंगला में हुई। यहां 30 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं सबसे अधिक तापमान श्रीगंगानगर में 38.6 डिग्री रहा। सबसे अधिक न्यूनतम तापमान जैसलमेर में 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
MAY 08, 2025 20:40 IST

बिहार के डेहरी में रहा सबसे अधिक तापमान

MAY 08, 2025 18:50 IST

झारखंड के 8 जिलों में लू का अलर्ट

मौसम विभाग ने झारखंड के कुछ हिस्सों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी करते हुए वहां 10 मई से लू चलने का अनुमान लगाया है। एक अधिकारी ने बताया कि अगले पांच दिनों में तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा, "आठ जिलों के लिए लू की चेतावनी जारी की गई है, जिनमें से अधिकतर जिले संथाल परगना क्षेत्र में हैं। 10 मई को देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिलों में लू की स्थिति बनने की संभावना है, जबकि 11 से 14 मई के बीच गिरिडीह और धनबाद जिले भी लू से प्रभावित हो सकता हैं।"
MAY 08, 2025 14:59 IST

गाजियाबाद का तापमान

मौसम विभाग ने आज गाजियाबाद में बारिश होने की संभावना जताई है। बारिश की उम्मीद के बीच शहर का मौसम सुहावना बना हुआ है। यहां न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। आगामी दो दिनों तक बारिश होने के आसार हैं।
MAY 08, 2025 13:42 IST

गुरुग्राम और फरीदाबाद में बारिश का अलर्ट जारी

हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जार किया है। जानकारी के अनुसार, आने वाले 7 दिनों तक इन दोनों शहरों में झमाझम बारिश होगी। बारिश से यहां मौसम सुहावना और ठंडा बना रहेगा।
MAY 08, 2025 13:00 IST

रामबन जिले में त्रिशूल मोड़ पर भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे बंद

MAY 08, 2025 12:37 IST

Noida ka Mausam Live: नोएडा में शुरू हुआ हवाओं का सिलसिला

बुधवार को नोएडा में झमाझम बारिश हुई, जिसके बाद शहर का मौसम सुहावना और ठंडा हो गया। आज सुबह की शुरुआत भी शहर में खुशनुमा मौसम के साथ हुई। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दोपहर होते ही नोएडा में हवाएं चलनी शुरू हो गई है। शाम तक यहां फिर बारिश होने के आसार हैं।

MAY 08, 2025 11:26 IST

Patna Aaj Ka Mausam LIVE: बिहार में फिर दस्तक देगा हीटवेव

मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार से मौसम का मिजाज बदल सकता है। अगले कुछ दिनों में गर्मी बढ़ने के साथ-साथ राज्य के विभिन्न हिस्सों में हीट वेव की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, आगामी दिनों में बिहार के कई जिलों में पारा 40 डिग्री के पार जा सकता है।

यहां से जानिए- बिहार में आज के मौसम का हाल
MAY 08, 2025 10:50 IST

Patna Aaj Ka Mausam LIVE: पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट

पटना के मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से राजधानी पटना सहित 13 जिलों में बारिश-आंधी और ठनके को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बिहार के अधिकांश इलाकों में आज भी तापमान सामान्य रहेगा।

बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा: यहाँ पढ़े
MAY 08, 2025 09:49 IST

Jammu Kashmir Aaj Ka Mausam LIVE: कठुआ में हल्की बारिश

MAY 08, 2025 09:01 IST

Lucknow Aaj Ka Mausam LIVE: उत्तर प्रदेश में भी बरसेंगे बादल

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
MAY 08, 2025 08:20 IST

Lucknow Aaj Ka Mausam LIVE: लखनऊ में रात से ही बरस रहे बादल

आज यूपी के 20 जिलों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट है। अगले 48 घंटे ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई गई है। लखनऊ से रात से ही लगातार बारिश जारी है। बारिश के इस दौर से प्रदेश के औसत तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आई है।
MAY 08, 2025 07:55 IST

Patna Aaj Ka Mausam LIVE: बिहार के कई जिलों के लिए अलर्ट

MAY 08, 2025 10:53 IST

Bihar Aaj Ka Mausam LIVE: बिहार में आज कोई अलर्ट नहीं

मौसम विभाग ने बारिश को लेकर बिहार में आज कोई चेतावनी नहीं जारी की है। कल राज्य के कुछ हिस्सों में दिन के गर्म और सूखे रहने की संभावना जताई गई है।

बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा: यहाँ पढ़े
MAY 08, 2025 10:53 IST

UP Aaj Ka Mausam LIVE: यूपी में आज भी खुलेंगे छाते

लखनऊ में आज दिन में कुछ बादलों के साथ धूप दिखेगी। आज का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 26 रहेगा। वहीं पूरे राज्य की बात करें तो पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में आज कहीं-कहीं चमक-गरज के साथ बारिश की संभावना है।
MAY 08, 2025 10:54 IST

Uttarakhand Aaj Ka Mausam LIVE: उत्तराखंड में ओले और बर्फबारी का अलर्ट

आज उत्तराखंड में बादल छाए रहेंगे। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, देहरादून और टिहरी के कुछ इलाकों में गरज के साथ बिजली, ओलावृष्टि और भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
MAY 08, 2025 10:54 IST

Rajasthan Aaj Ka Mausam LIVE: राजस्थान में आज भी आएगी बारिश

राजस्थान में आने वाले दिनों में आंधी और बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) के जयपुर केंद्र के मुताबिक राज्य के अगले तीन-चार दिन मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
MAY 08, 2025 10:56 IST

Delhi Aaj Ka Mausam Live: नई दिल्ली में बरसेंगे बादल

दिल्ली में अगले तीन दिन बारिश की संभावना जताई गई है। इसको लेकर 8 और 9 मई को येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में गुरुवार और शुक्रवार को हल्की बारिश के साथ आंधी-बिजली और तेज हवाएं चलेंगी। हवा की गति अस्थायी रूप से 30-40 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है।

दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा: यहाँ पढ़े