पटना

Bihar Weather: रेनकोट के बाद निकलेगा गमछा; पछुआ की मार से फिर लौटेगा हीटवेव

आज का मौसम बिहार, 08 May 2025 Bihar mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: आज बिहार के कई जिलों में बारिश-आंधी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। कल तक मौसम के सामान्य रहने की उम्मीद की जा रही थी लेकिन आज भी बारिश का असर दिखेगा। हालांकि, मौसम विभाग ने कुछ दिनों बाद हीटवेव की भी संभावना जताई है। बारिश का दौर बीतने के बाद हीटवेव का दौर लौटेगा।

Image

आज कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

Photo : Times Now Digital

Bihar Patna Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में मौसम काफी तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग ने कल, 7 मई को जारी की गई अपनी प्रेस विज्ञप्ति में राज्य के अधिकांश हिस्सों को गर्म और शुष्क मौसम रहने की बात कही थी। इसके साथ ही, दिन और रात के तापमान में सामान्य से अधिक बढ़ोतरी होने की भी संभावना व्यक्त की थी। आज यानी, 8 मई को उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य, दक्षिण बिहार में लू चलने की संभावना भी जताई गई थी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक आज बिहार में कोई अलर्ट नहीं होने वाला था और कहीं-कहीं सामान्य बारिश की संभावना थी लेकिन अब मौसम कुछ और रंग दिखाते नजर आ रहा है।

इन जिलों के लिए आया ऑरेंज अलर्ट

गुरुवार की सुबह राज्य के कई जिलों में आंधी-बारिश के साथ हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, और दरभंगा जिलों में गरज के साथ, ठनके और बारिश की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे रहने की संभावना है। इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आज राज्य के कई इलाकों में पछुआ हवा चलेगी। जिसकी वजह से मौसम में गर्मी लौटेगी। अगले कुछ दिनों में हीटवेव लौटने की संभावना भी है।

कल आई थी बारिश

कल जिलों में बारिश का असर भी दिखा था। बुधवार को गया, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में तेज आंधी और चमक-गरज के साथ मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई। इस इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे रही।

बदलेगा मौसम

बारिश का ये दौर ज्यादा दिन का नहीं है। बिहार में पछु्आ हवा का प्रभाव भी बढ़ता दिख रहा है। जिससे दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। इसके साथ ही उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य, दक्षिण बिहार में लू चलने की संभावना भी जताई गई है। 10 मई की तारीख के बाद 14 से 16 मई तक राज्य में तापमान एक बार फिर 40 का आंकड़ा पार करेगा। राज्य के बाकी इलाकों की तुलना में उत्तर-पूर्वी बिहार पर इसका असर कुछ कम रहेगा। उत्तर-पश्चिमी, उत्तर-मध्य, दक्षिण बिहार के इलाकों में इसका प्रभाव तेज दिख सकता है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article