उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप, आज कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: राजस्थान के फतेहपुर में पारा 4.4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का
राजस्थान में सर्दी का दौर जारी है जहां रविवार रात फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी। केंद्र के मुताबिक अन्य स्थानों पर बीती रात न्यूनतम तापमान नागौर में 5.0 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर के लूणकरणसर में 5.1 डिग्री सेल्सियस, चूरू और अलवर में 6.8 डिग्री सेल्सियस, दौसा में 6.9 डिग्री, करौली में 7.6 डिग्री और पिलानी (झुंझुनू) में 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा।राज्य में दूसरी जगहों पर न्यूनतम तापमान आठ से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में मौसम शुष्क रहेगा।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: मौसम पूर्वानुमान बिहार
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: मेघालय में अधिकतम तापमान का हाल
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: बहु मौसम संबंधी चेतावनी
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: यूपी के मौसम का हाल
सुबह साढ़े 9 बजे तक प्रयागराज में तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जहां लगभग दो किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही थीं। बहराइच में तापमान 12.2 डिग्री, लखनऊ में 16 डिग्री, गोरखपुर में 14.4 डिग्री, बरेली में 14 डिग्री और झांसी में 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और सुबह के समय कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति बन सकती है। अगले तीन दिन इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में शीतलहर की चेतावनी
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों में 8–9 दिसंबर यानी आज और कल, शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना है। IMD की सलाह है कि गर्म कपड़े पहनें और सुरक्षित रहें।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: डल झील पर छाया कोहरा
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: पश्चिम भारत में तापमान में गिरावट के आसार
आईएमडी के मुताबिक पश्चिम भारत में अगले तीन-चार दिनों में तापमान में धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री की गिरावट आने की उम्मीद है और उसके बाद कोई महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना नहीं है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: इन राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट
आईएमडी ने 8 से 12 दिसंबर के बीच असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग इलाकों में घने कोहरे का पूर्वानुमान लगाया है। पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में सोमवार को और ओडिशा में भी मंगलवार तक कोहरे की बहुत संभावना है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update:पश्चिमी बंगाल में दार्जिलिंग रहा सबसे ठंडा
पश्चिम बंगाल में रविवार को मैदानी इलाकों में इस सर्दी में पहली बार पारा 10 डिग्री से नीचे चला गया और बीरभूम जिले के श्रीनिकेतन में रविवार को न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले सप्ताह पश्चिम बंगाल के सभी जिलों में शुष्क मौसम रहेगा तथा उत्तरी जिलों में हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है। दार्जिलिंग 6.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में सबसे ठंडा रहा, जबकि अन्य हिमालयी पर्यटन शहर कलिम्पोंग 10.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: कोलकाता में आज कैसा रहेगा मौसम
कोलकाता में रविवार को न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को सुबह के समय धुंध छाए रहने का अनुमान है। दिन चढ़ने के साथ ही धुंध साफ हो जाएगी। आज कोलकाता में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: झारखंड में अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलने के कारण तापमान में गिरावट आई है। अगले पांच दिनों तक पूरे राज्य में शुष्क मौसम बने रहने की संभावना है। अगले 72 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: झारखंड में शीतलहर का प्रकोप
झारखंड के कुछ हिस्से शीतलहर की चपेट में हैं। रविवार को राज्य के आठ जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, बोकारो, देवघर, कोडरमा, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, लोहरदगा और रांची इन आठ जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। गुमला में राज्य में सबसे कम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि खूंटी में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। झारखंड की राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि डाल्टनगंज में 6.5 डिग्री और जमशेदपुर में 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: राजस्थान में शीतलहर से मिलेगी राहत
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में एक ताजा लेकिन कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले कुछ दिनों में कुछ हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। इसके प्रभाव से न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है, जिससे शीत लहर से राहत मिलेगी।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: राजस्थान में तापमान में उतार-चढ़ाव
राजस्थान भी कड़ाके की ठंड की चपेट में है। रविवार को सीकर जिले के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान सबसे कम 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले के 2.3 डिग्री से थोड़ा अधिक है।
मौसम विभाग के अनुसार, लूणकरणसर (बीकानेर) में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसके बाद दौसा में छह डिग्री, चूरू में 6.3 डिग्री, वनस्थली (टोंक) में 6.4 डिग्री और झुंझुनू में 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने सोमवार को दिल्ली में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। सुबह के समय धुंध भी छाई रह सकती है। आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है। दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले के 6.8 डिग्री से अधिक है लेकिन सामान्य से 1.6 डिग्री कम है। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से 0.1 डिग्री 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सुबह सापेक्ष आर्द्रता 92 प्रतिशत रही।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: पंजाब में कड़ाके की ठंड
पंजाब में रविवार को भी कड़ाके की ठंड का दौर जारी रहा। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार, फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। बठिंडा और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि फिरोजपुर में छह डिग्री, अमृतसर में 6.1 डिग्री, लुधियाना में 6.8 डिग्री और पटियाला में 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: हरियाणा में कहां-कितना रहा तापमान
हरियाणा में रविवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान(4.6 डिग्री सेल्सियस) नारनौल में दर्ज किया गया। भिवानी में न्यूनतम तापमान छह डिग्री, हिसार में 6.2 डिग्री, सिरसा में 6.6 डिग्री, करनाल में सात डिग्री, रोहतक में 7.8 डिग्री और अंबाला में 9.8 डिग्री रहा।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: हिमाचल में घने कोहरे का अलर्ट
आईएमडी ने हिमाचल प्रदेश में बुधवार तक कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। बिलासपुर जिले में भाखड़ा बांध के जलाशय क्षेत्र के कुछ हिस्सों और मंडी जिले में बल्ह घाटी के कुछ हिस्सों में सोमवार तक घने कोहरे का ‘येलो अलर्ट’ भी जारी किया गया है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर में जबकि आठ दिसंबर को उत्तर और मध्य कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी होने की संभावना है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: श्रीनगर में 0.9 डिग्री रहा रात का पारा
जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में रविवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात की तुलना में 3.2 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार घाटी का प्रवेशद्वार माने जाने वाले काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में पारा शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग में तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: कश्मीर में पहलगाम रिसॉर्ट रहा सबसे ठंडा
कश्मीर में रात के तापमान में कई डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है, लेकिन यह हिमांक बिंदु से नीचे रहा। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण कश्मीर में रविवार को पहलगाम रिसॉर्ट, जम्मू -कश्मीर में सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। पहलगाम रिसॉर्ट वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविर के रूप में कार्य करता है।
Mirzapur: मां विंध्यवासिनी के दरबार में गूंजे जयकारे, नवरात्र के पहले दिन भारी भीड़, चप्पे-चप्पे पर ड्रोन और कैमरों से नजर
यूपी में पूजा के नाम पर बिकने वाले घी पर सख्ती, पैकेट पर काला क्रॉस और चेतावनी जरूरी
Ghaziabad Encounter: 50 हजार का इनामी और 100 से ज्यादा मुकदमों का आरोपी 'नागिन' मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली
हजारों की हिरासत के बावजूद CJP का आज फिर प्रदर्शन का ऐलान, जंतर-मंतर के आसपास कड़ी चौकसी
दिल्ली में ट्रेन-मेट्रो सेवाएं सामान्य, सभी मेट्रो स्टेशन खुले, आज शेड्यूल से चलेंगी ट्रेनें
© 2026 Times Horizon Private Limited
