LIVEपंजाब-जम्मू कश्मीर में आज बारिश से मिलेगी राहत, दिल्ली में अभी और बरसेगा मानसून; इन राज्यों में भी अलर्ट जारी
Aaj ka Mausam 05 September 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) News Today Updates: देश में मानसून का दौर बरकरार है और कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड और पंजाब जैसे राज्यों में मानसून का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। जहां बीते कई दिनों से भारी बारिश कहर बरपा रही है। हालांकि आज से इन राज्यों में राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज इन राज्यों में बारिश के आसार कम हैं। वहीं दिल्ली में भी यमुना का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। उफनाई यमुना का पानी कई इलाकों में पहुंच गया है। बारिश के कारण यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। आज भी दिल्ली में बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में बारिश का सिलसिला अगले तीन दिन तक जारी रहने की संभावना है।

पंजाब-जम्मू कश्मीर में आज बारिश से मिलेगी राहत, दिल्ली में अभी और बरसेगा मानसून; इन राज्यों में भी अलर्ट जारी
Aaj ka Mausam 05 September 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?) Monsoon Flood, Cloud Burst, Hail Storm IMD Alert News Today Updates: मौसम विभाग के अनुसार आज पंजाब और यूपी जैसे कई राज्यों में बारिश से राहत मिलने की संभावना है। इन राज्यों में पिछले कई दिनों से बारिश का सितम जारी है। जिससे नदियां उफनाई हुई हैं और कई इलाके बाढ़ की चपेट में हैं। पंजाब में आज से अगले 5 दिनों तक धूप निकलने की उम्मीद है। जम्मू-कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में भी आज बारिश से राहत मिलने की संभावना है। वहीं बिहार में आज मध्यम से भारी बारिश होने का अलर्ट है। उत्तराखंड के कुछ जिलों में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मध्यम प्रदेश के रतलाम, उज्जैन, धार, अलिराजपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है। देश के अलग-अलग हिस्सों में आज मौसम का ताजा हाल इस प्रकार है:
यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से नोएडा सेक्टर 135 में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।
गाजियाबाद में कल कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग लगातार मौसमी गतिविधियों पर अपनी नजर बनाए हुए हैं, जिसके आधार पर शहर में कल भी हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में शहर का मौसम सुहावना बना रहेगा।
उत्तराखंड के बागेश्वर में भारी बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में मौसम विभाग ने आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बागेश्वर जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में भी मौसम का हाल ऐसा ही रहेगा।
दिल्ली-एनसीआर में खिली-खिली धूप
दिल्ली-एनसीआर में मौसम विभाग ने हल्की बारिश की संभावना जताई थी। लेकिन आज शहर में तेज धूप खिली हुई है। इससे तापमान में वृद्धि दर्ज की गई और उमस वाली गर्मी भी बढ़ने लगी। आगामी दिनों में भी बारिश होने की संभावना है।
नर्मदा नदी में जलस्तर बढ़ने पर सरदार सरोवर बांध के गेट खोले गए
Delhi: यमुना नदी में उफान के बाद कालिंदी कुंज एरिया जलमग्न हुआ
अजमेर में भारी बारिश के बाद बोराज झील की दीवार ढही
दिल्ली के ग्रेटर कैलाश 1 में गिरी दीवार
दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-1 में एक घर की दीवार गिरने से हादसा हो गया। जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मथुरा में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा
दिल्ली के मजनू का टीला में घुसा यमुना का पानी
यमुना का उफनता पानी इस सप्ताह उत्तर दिल्ली के मजनू का टीला की तंग गलियों में घुस आया, जिससे दर्जनों घर और दुकानें जलमग्न हो गईं और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पानी के उतरने के बाद इलाके में गीली लकड़ियां, टूटी मशीनें और ठहरे हुए नालों के गंदे पानी की बदबू अहसास कराती है कि बहुत कुछ अब नए सिरे से शुरू करना होगा।
फिरोजपुर में पाकिस्तान से आने वाले बाढ़ के पानी ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा को पार किया
हरियाणा में बारिश का सिलसिला जारी
हरियाणा में पिछले 24 घंटे के दौरान पंचकूला में 76 मिलीमीटर बारिश हुई, करनाल में 16.8 मिलीमीटर, हिसार में 12.6 मिलीमीटर, अंबाला में 5.3 मिलीमीटर और रोहतक में 1.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण पंजाब और हरियाणा में विभिन्न नदियों का जलस्तर बढ़ गया है।
बाढ़ के कारण पंजाब के लोग बेहाल
पंजाब में बाढ़ के कारण स्थिति बेहद खराब है। प्रदेश में बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो गई है, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 37 पहुंच गई है। पंजाब में 1988 के बाद से यह सबसे भीषण बाढ़ है, जिसके कारण 23 जिलों में 1.75 लाख हेक्टेयर भूमि पर फसलें नष्ट हो गई हैं।
पंजाब में गुरुवार को कई इलाकों में हुई बारिश
पंजाब में पिछले 24 घंटों में कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। इस दौरान मोहाली में 18 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, इसके बाद गुरदासपुर में 14.8 मिलीमीटर, अमृतसर में 6.4 मिलीमीटर, पटियाला में 2.3 मिलीमीटर और लुधियाना में 0.4 मिलीमीटर बारिश हुई।
दिल्ली में खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना
दिल्ली के सिविल लाइंस में मोनेस्ट्री मार्केट में भरा बाढ़ का पानी
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार
दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। आज भी मौसम विभाग ने राजधानी में बारिश की संभावना जताई है। वहीं गुरुग्राम और फरीदाबाद में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
हरियाणा के इन जिलों में अगले तीन घंटे भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 घंटों में फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, जिंद, करनाल, कुरूक्षेत्र, नूंह, पलवल, पानीपत, रेवाडी, रोहतक, सोनीपत, यमुनानगर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान मेघगर्जन और वज्रपात की भी संभावना है।
दिल्ली में कई इलाकों में पहुंचा यमुना का पानी
दिल्ली में गुरुवार को पुराने रेलवे पुल पर यमुना का जलस्तर सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक 207.46 मीटर पर स्थिर रहा। अधिकारियों के अनुसार जलस्तर धीरे-धीरे कम होना शुरू हो सकता है, हालांकि आसपास के इलाकों और राहत शिविरों में अब भी बाढ़ का पानी भरा हुआ है। राजधानी में बाढ़ का पानी दिल्ली सचिवालय तक पहुंच गया, जहां मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के दफ़्तर स्थित हैं। बाढ़ का पानी कश्मीरी गेट के पास स्थित श्री मरघट वाले हनुमान बाबा मंदिर तक भी पहुंच गया।
नोएडा के सेक्टर 151 में एक गांव जलगम्न