LIVE
दिल्ली-यूपी में तेज हवाओं के साथ बरसेगा पानी, बिहार में 7 दिन तक भारी बारिश का अलर्ट; IMD ने जारी की बहु मौसम संबंधी चेतावनी
उत्तर भारत में बीते कई दिनों से मौसम की चाल बदली हुई है। यहां एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण तेज हवाओं और बारिश का दौर जारी है। बीते पूरे महीने प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। इस बीच आज भी मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली-एनसीआर में मौसम विभाग ने आज तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान यूपी और राजस्थान में भी कहीं-कहीं तेज हवाओं से साथ पानी बरसने की संभावना जताई गई है। बिहार की बात करें तो यहां अगले 7 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई स्थानों पर हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मुंबई में मानसूनी बारिश का दौर है। जल्द ही मानसून पूरे देश को कवर कर लेगा और झमझाम बारिश का दौर शुरू होगा।
JUN 02, 2025 19:07 IST
JUN 02, 2025 18:02 IST
दो दिनों तक यूपी में बिगड़े रहेंगे हालात
मौसम विभाग ने यूपी में 2 से 4 जून तक गंभीर मौसम को लेकर चेताया है। उत्तर प्रदेश में चमक-गरज के साथ बारिश का एक और दौर चलने की संभावना है, जो 02 जून की शाम को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से शुरू होकर उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ते हुए 3 जून की सुबह तक पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंचेगी और 4 जून तक जारी रहेगी। जिसमें 3 जून को सबसे ज्यादा गतिविधि होने की उम्मीद है।
JUN 02, 2025 17:12 IST
JUN 02, 2025 16:32 IST
अगले दो घंटों में होगी राजस्थान के इन इलाकों में बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 घंटों के दौरान नदबई, भरतपुर, महावा, महंदीपुर बालाजी, बयाना के इलाकों में धूल भरी आंधी के बाद गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।
JUN 02, 2025 15:34 IST
पूर्वोत्तर में आज भी बारिश से राहत नहीं
मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर के राज्यों में आज के लिए भी चेतवनी जारी की है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय तथा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
JUN 02, 2025 14:40 IST
दिल्ली में हल्की बारिश और तूफान की संभावना
IMD मुताबिक, अगले 2-3 घंटों के दौरान दिल्ली में हल्की बारिश/तूफान के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है
JUN 02, 2025 14:34 IST
JUN 02, 2025 13:36 IST
JUN 02, 2025 13:12 IST
नोएडा में आज का तापमान
नोएडा में आज का न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है जबकि अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री तक जा सकता है।
JUN 02, 2025 12:41 IST
JUN 02, 2025 12:35 IST
JUN 02, 2025 10:41 IST
गाजियाबाद में कैसा रहेगा मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में आज तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि शाम तक हवाओं का दौर शुरू होगा, तो उससे पहले शहर में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
JUN 02, 2025 09:32 IST
फरीदाबाद में आज बारिश की संभावना
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज हरियाणा के फरीदाबाद जिले में आधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश और तेज हवाओं से शहर का मौसम सुहावना बना रहेगा और लोगों क गर्मी से राहत मिलेगी।
JUN 02, 2025 08:04 IST
गुरुग्राम में मौसम का हाल
हरियाणा के गुरुग्राम में मौसम बदलने लगा है। मौसम विभाग ने आज शहर में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां 30से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और बारिश होगी।
JUN 02, 2025 05:26 IST
नोएडा में आज का मौसम
नोएडा में आज आईएमडी द्वारा आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।
JUN 02, 2025 05:26 IST
दिल्ली में मौसम का हाल
मौसम विभाग ने आज दिल्ली में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग की मानें तो राजधानी में सुबह के दौरान अच्छी धूप खिली रहेगी, लेकिन शाम होते ही तेज हवाओं का दौर शुरू होगा और कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की जाएगी।
JUN 02, 2025 05:26 IST
बिहार में 7 दिन बारिश का अलर्ट
बिहार में मौसम की चाल बदलने लगी है। यहां मौसम विभाग ने 7 दिन तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि बिहार के सीमांचल क्षेत्रों में अगले 7 दिन तक भारी बारिश होगी, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
JUN 02, 2025 05:26 IST
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, मथुरा, बागपत, हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़, बुलंदशहर, आगरा, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बिजनौर, ज्योतिबाफुले, मुरादाबाद, महामायानगर, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया और जालौन में मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अन्य जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है।
JUN 02, 2025 05:26 IST
असम में 4 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित
असम में बाढ़ और भूस्खलन में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। इस दौरान राज्य के 20 से अधिक जिलों में रहने वाले 4 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। यहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
