LIVE
उत्तराखंड के कई जिलों में दो-तीन दिन और भारी बारिश, मध्य प्रदेश में झमाझम बरसेंगे मेघ
उत्तराखंड के कई जिलों में दो-तीन दिन और भारी बारिश। मौसम विभाग ने दिल्ली में आज गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा यूपी के 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, तो वहीं बिहार के 15 जिलों में बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। इसके साथ कई हिस्सों में छिटपुट बारिश के आसार हैं। मौसमी परिस्थितियों पर लगातार अपनी नजर बनाए हुए आईएमडी ने पूरे मध्य प्रदेश में विभिन्न अलर्ट जारी किए हुए हैं। कहीं अति भारी बारिश से भारी बारिश का अलर्ट है तो वहीं कई जिलों में बिजली गिरने की आशंका। इसके अलावा जानें अपने शहर के मौसम के हाल -
JUL 29, 2024 19:20 IST
देहरादून समेत यहां दो-तीन दिन भारी बारिश की संभावना
देहरादून और आसपास के इलाकों में आज भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में 30 और 31 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है।
JUL 29, 2024 18:55 IST
उत्तराखंड के कई जिलों में दो-तीन दिन और भारी बारिश, अलर्ट जारी
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड को फिलहाल बारिश से निजात मिलने की संभावना नहीं दिख रही है। मौसम विभाग ने सोमवार को भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया।
JUL 29, 2024 17:53 IST
राजस्थान में बहुत भारी बारिश की चेतावनी
राजस्थान में इनदिनों मॉनसून जमकर बरस रहा है। रविवार को भी यहां भीलवाड़ा और कोटड़ी में 5 इंच बारिश दर्ज की गई। वहीं मौसम विभाग ने आज उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और सिरोही में बहुत भारी बारिश होने की आंशका जताई है। जिसे लेकर अलर्टी भी जारी कर दिया गया है।
JUL 29, 2024 17:01 IST
उत्तराखंड के 5 जिलों में आज भारी बारिश के आसार
उत्तराखंड में इन दिनों बारिश का दौर जारी है। कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हो रही है। ऐसे आज भी मौसम विभाग ने 5 जिलों भारी बारिश होने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार इन जिलों में गरज और चमक के साथ बारिश हो सकती है। आज का मौसम कैसा रहेगा बारिश होगी, क्या आज बारिश होगी, आज का मौसम कैसा रहेगा बारिश होगी या तूफान आएगा? इन सभी मौसम से जुड़े प्रश्नो का आंसर के लिए देखें पल पल का अपडेट
JUL 29, 2024 15:51 IST
मध्य प्रदेश में भारी बारिश
JUL 29, 2024 13:58 IST
केरल के कई इलाकों में भारी बारिश हुई
सोमवार को केरल के कई हिस्सों में व्यापक बारिश हुई। इस दौरान भूस्खलन और पेड़ गिरने की अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। रविवार की रात से ही वायनाड और कोझिकोड के उत्तरी जिलों के कई हिस्सों में लगातार बारिश और तेज हवाएं चल रहीं हैं। अधिकारियों ने बताया कि वायनाड के मुंदक्कई के बागवानी वाले क्षेत्र में भूस्खलन की खबरें मिली हैं। भारी बारिश के बाद जिले के पुथुमाला में कई परिवारों को राहत शिविरों में शरण दिलवाई गई।
JUL 29, 2024 12:19 IST
JUL 29, 2024 12:15 IST
नोएडा और ग्रेनो में अब तक 87 कम हुई बारिश
JUL 29, 2024 10:30 IST
झारखंड में बारिश
मौसम विभाग पूरे झारखंड में येलो अलर्ट जारी किया है। कहीं हल्की बारिश की संभावना है तो कहीं बारिश की बौछार की संभावना जताई है। इसके साथ कई जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट भी जारी किया गया है।
JUL 29, 2024 09:55 IST
JUL 29, 2024 09:41 IST
Mumbai में भारी बारिश का अलर्ट
जहां एक तरफ भारत के कई राज्यों में मानसून रूठा हुआ है, वहीं मुंबई में मानसून मेहरबान नजर आ रहा है। यहां लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज भी मुंबई में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
JUL 29, 2024 07:55 IST
गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट
मानसून गुजरात पर मेहरबान नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने गुजरात के में विभिन्न अलर्ट जारी किये हैं। आईएमडी ने साबरकांठा, अरावली, महिसागर, पंचमहल, दाहोद, छोटा उदेपुर, नर्मदा, तापी में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं वलसाड, डांग, नवसारी, सूरत, भरूच, वडोदरा, आनंद, खेड़ा, अहमदाबाद, गांधीनगर, मेहसाणा, पाटन, सुंदरनगर, बनासकांठा, भावनगर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
JUL 29, 2024 07:18 IST
JUL 29, 2024 06:28 IST
बिहार में बिजली गिरने की आशंका
बिहार में लोग मानसून बारिश के लिए तरस रहे हैं। कहीं-कहीं छिटपुट बारिश के बीच लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। इस बीच मौसम विभाग ने बिहार के 15 जिलों में बिजली गिरने की आशंका जताई है। इसके साथ इन जिलों में हल्की बारिश की भी संभावना है। आईएमडी ने सुपौल, अररिया, मधेपुरा, पूर्णिया, सहरसा, किशनगंज, कटिहार, पटना, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय और लखीसराय में बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
JUL 29, 2024 05:39 IST
राजस्थान के इन जिलों में बारिश का अलर्ट
राजस्थान में पिछले कई दिनों से बारिश का दौर जारी है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी का कम सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की नए अपडेट के अनुसार, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा,डूंगरपुर, उदयपुर, सिरोही, भीलवाड़ा,राजसमंद, बूंदी, कोटा, सवाई माधोपुर और बारां में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
JUL 29, 2024 05:39 IST
उत्तराखंड में कहां बरसेंगे झमाझम मेघ
उत्तराखंड के नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर और पौड़ी गढ़वाल में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके अलावा अन्य जिलों में बिजली गिरने के अलर्ट के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
JUL 29, 2024 05:39 IST
मध्य प्रदेश में बारिश
मध्य प्रदेश में मानसून मेहरबान नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने मौसमी स्थिति को देखते हुए पूरे प्रदेश में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने मंदसौर, देवास, होशंगाबाद में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं सागर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, बेतूल, बड़वानी और रतलाम में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अन्य जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी है।
JUL 29, 2024 05:39 IST
दिल्ली में आंधी-बारिश की संभावना
दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। इसके बीच मौसम विभाग ने दिल्ली में आज गरज-चमक के साथ हल्की से मध्य स्तर की बारिश होने की संभावना जताई है।
JUL 29, 2024 05:39 IST
यूपी के इन जिलों में झमाझम बारिश
मौसम विभाग लगातार यूपी के मौसम को लेकर अपडेट जारी कर रहा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज यानी 29 जुलाई को बरेली, शाहजहांपुर, खीरी, सीतापुर, बहराइच, पीलीभीत, झांसी, ललितपुर, महोबा, चित्रकूट, बांदा, प्रतापगढ़, हमीरपुर, फतेहपुर और कौशांबी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
