आज का मौसम, 15 October 2024 Highlight: दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी, जानें अन्य प्रदेशों में कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान में कई जगह हल्की बारिश बूंदाबांदी
राजस्थान में बीते चौबीस घंटे के दौरान कई जगह हल्की बारिश और बूंदाबांदी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं पर हल्की वर्षा या बूंदाबांदी दर्ज की गयी जबकि पश्चिमी राजस्थान में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। विभाग के अनुसार सबसे अधिक, दो मिलीमीटर बारिश प्रतापगढ़ में दर्ज की गई है। वहीं राज्य में गंगानगर में 38.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। बदलते मौसम के साथ राज्य के अनेक इलाकों में रात का पारा नीचे आने लगा है और बीत चौबीस घंटे में यह फतेहपुर (सीकर) में सबसे कम 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।चेन्नई और उसके आस-पास के इलाकों में हुई बारिश
तमिलनाडु के चेन्नई और दूसरे क्षेत्रों में मंगलवार को रुक-रुक कर व्यापक बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र एक स्पष्ट, निम्न दबाव क्षेत्र में बदल गया है तथा इसके अवदाब में बदलने की आशंका है। लगातार बारिश और आंधी के कारण शहर और उपनगरों में सड़क पर चलने वालों की संख्या में तेजी से कमी आई है। चेन्नई, तिरुवल्लूर और राज्य के अन्य हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को सुबह तक बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी भाग के मध्य भाग में एक स्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया। विभाग के अनुसार इसके दबाव में तब्दील होने तथा अगले दो दिनों के दौरान पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों की ओर बढ़ने की आशंका है।"आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश
बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने कहा कि यह निम्न दबाव क्षेत्र समुद्र के दक्षिण-पूर्वी हिस्से से पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ गया तथा मंगलवार सुबह वहीं पर स्थित रहा। मौसम विभाग ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि अगले दो दिनों में मौसम प्रणाली के दबाव में तब्दील होने तथा उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के किनारों की ओर पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में जोरदार मानसून गतिविधि देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने गुंटूर, बापटला, पालनाडु, प्रकाशम, नेल्लोर, नंदयाला, अन्नामय्या, चित्तूर, तिरुपति और कुरनूल जिलों के लिए भी इसी प्रकार का मौसम रहने की भविष्यवाणी की।चेन्नई में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में आज अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान जिले में दिनभर रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहेग। लोगों को आवश्यकता होने पर ही बाहर जाने की सलाह दी गई है।
कर्नाटक में भारी बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने कर्नाटक के तुमकुर, चिक्काबल्लापुरा, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु शहरी, कोलार, चिकमगलूर, उडुपी, दक्षिण कन्नड़, कोडागु, मैसूर, चामराजनगर और मांध्या में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में आज झमाझम बारिश होगी और मौसम ठंडा बना रहेगा।तमिलनाडु में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई समेत तिरुवल्लुर, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, तिरुवन्नमलाई, विल्लुपुरम, कुड्डालोर, कल्लाक्कुरिची, पेरम्बलुर, अरियालुर, मयिलादुथुराई, तंजावुर, तिरुवरुर, नागपट्टिनम, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम, चेन्नई, चेंगलपट्टू, तिरुवन्नामलाई, विल्लुपुरम, कुड्डालोर, कल्लाक्कुरिची, पेरम्बलुर, अरियालुर, मई इलादुथुराई, तंजावुर, तिरुवरूर और नागापट्टिनम में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।रांची में आज बारिश के आसार नहीं
रांची में आज आंशिक तौर पर बादल छाए रहने के आसार हैं। लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। आज यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है।20 अक्टूबर से बिहार में ठंड शुरू
बिहार में 20 अक्टूबर के बाद से ठंड की शुरुआत हो जाएगी। तब तक प्रदेश में तेज धूप निकलने से उमस का अहसास होगा। हालांकि सुबह और रात के समय मौसम में ठंडक महसूस हो सकती है। 20 अक्टूबर के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री और गिरावट होने के आसार हैं।बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम, जानें
बिहार में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आज प्रदेश के किसी भी हिस्से में बारिश को लेकर कोई चेतावनी या संभावना जारी नहीं की गई है। 17 अक्टूबर तक बिहार में कहीं भी बारिश के आसार नहीं हैं।इन राज्यों में बरसेंगे बदरा
मौसम विभाग के अनुसार आज भी दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मंगलवार को तमिलनाडु में अत्यंत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं रायलसीमा, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इसके अलावा तटीय कर्नाटक, कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मुंबई में आज बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार आज मुंबई में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही मध्यम स्तर की बारिश होने और गरज के साथ तूफान की भी संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है।
राजस्थान में कहीं-कहीं बारिश के आसार
जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज उदयपुर और कोटा संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं 16 अक्टूबर को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। सोमवार को पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इस दौरान पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा। इस दिन सबसे अधिक बारिश चित्तौडगढ़ के डूंगला में 47 मिमी दर्ज हुई। सबसे अधिक तापमान श्रीगंगानगर में 38.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
आज दिल्ली के मौसम का हाल
दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि इस दौरान बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।
यूपी में आज शुष्क रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में फिलहाल न हीं ज्यादा गर्मी है और नहीं ठंडक है। हालांकि सुबह और रात के समय गुलाबी ठंड महसूस होने लगी है। आने वाले दिनों में यूपी में कहीं भी तेज बारिश की संभावना नही हैं। मंगलवार से बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं का सिलसिला कम होगा। ऐसे में आज आसमान साफ रहने वाला है। साथ ही धूप भी तेज खिलेगी। आज यूपी के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई जा रही है।
CJP Protest: 'पहली बार जेल का खाना खाएंगे', हिरासत में लिए जाने के बाद बोले वकील, VIDEO हो रहा जमकर वायरल
मुंबई में Zepto स्टोर मैनेजर महिला कर्मचारियों से करता था छेड़छाड़, MNS वालों ने कर दी...
Kal Ka Mausam : संडे को खतरनाक मौसम का पूर्वानुमान, तूफानी हवाओं संग बादल बरसेंगे मूसलाधार; 12 राज्यों में अलर्ट
श्रीनिवास बीवी और कांग्रेस सेवादल का X अकाउंट सस्पेंड, अब दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचेगी कांग्रेस
गुरुग्राम में देर रात पुलिस-बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, 3 गिरफ्तार, 136 ग्राम MDMA और हथियार बरामद
© 2026 Times Horizon Private Limited
