LIVE

आज का मौसम, 11 October 2024 LIVE: दिल्ली-यूपी में छंटे बारिश के बादल, दक्षिण भारत में झमाझम बरसेंगे मेघ; IMD ने बताया मौसम का हाल

Varsha KushwahaUpdated Oct 11, 2024, 13:23 IST

आज का मौसम, 11 October 2024 LIVE: दिल्ली-यूपी में छंटे बारिश के बादल, दक्षिण भारत में झमाझम बरसेंगे मेघ; IMD ने बताया मौसम का हाल
आज का मौसम, 11 October 2024 LIVE: दिल्ली-यूपी में छंटे बारिश के बादल, दक्षिण भारत में झमाझम बरसेंगे मेघ; IMD ने बताया मौसम का हाल

Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 11 October 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-यूपी में को मौसम विभाग ने ग्रीन जोन में रखा है। यहां अब बारिश की संभावना बनती कम नजर आ रही है। इस बीच बिहार और झारखंड के कई जिलों में अभी भी बारिश का दौर जारी है। उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों से मानसून की विदाई के बाद अब दक्षिण भारत में बदरा झमाझम बरस रहे हैं। इन राज्यों में हो रही बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल रही है और मौसम भी सुहावना बना हुआ है। विभाग ने जहां बिहार के 12 और झारखंड के 21 जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु आदि राज्यों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज अन्य शहरों में मौसम का हाल -

OCT 11, 2024 13:23 IST

मुंबई में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

मौसम विभाग ने बताया कि आज मुंबई में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। कुछ जगहों को छोड़कर बाकी स्थानों पर आसमान साफ रहेगा।
OCT 11, 2024 12:02 IST

राजधानी दिल्ली में सुबह खिली धूप

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह धूप खिली रही और न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 72 प्रतिशत रहा। आईएमडी ने दिन में आसमान साफ ​​रहने और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
OCT 11, 2024 11:19 IST

असम में भारी बारिश का येलो अलर्ट



मौसम विभाग ने असम के कोकराझार, चिरांग, धुबरी, कामरूप ग्रामीण, दरांग, बिस्वनाथ, गोलाघाट, जोरहाट, शिवसागर, माजुली, लखीमपुर, धेमाजी, डिब्रूगढ़, चराइदेव और तिनसुकिया में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान यहां गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश होगी।
OCT 11, 2024 08:55 IST

महाराष्ट्र के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग, कोल्हापूर, रत्नागिरी, सतरा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उसके अलावा नासिक, अहमदनगर, नागपुर, पुणे, ठाणे, पालघर, सोल्हापुर, चंद्रपुर और आसपास के जिले में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
OCT 11, 2024 07:49 IST

मेघालय में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने मेघालय के साउथ गारो हिल्स, वेस्ट खासी हिल्स, साउथ वेस्ट खासी हिल्स, ईस्ट खासी हिल्स, री भोई, वेस्ट जयंतिया हिल्स, ईस्ट वेस्ट जयंतिया हिल्स हिल्स में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान इन जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।
OCT 11, 2024 06:37 IST

तमिलनाडु में बारिश की संभावना


मौसम विभाग कि रिपोर्ट के अनुसार, तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई समेत सभी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है तो वहीं कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, तेनकासी, थेनी, विरुधुनगर, डिंडीगुल, नमक्कल, तिरुचिरापल्ली, पेरम्बलूर, अरियालुर, धर्मपुरी, कृष्णागिरी और तिरुप्पत्तुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
OCT 11, 2024 05:41 IST

केरल में बारिश का येलो अलर्ट


मौसम विभाग ने पूरे राज्य में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश की राजधानी तिरुवनंतपुरम समेत कासरगोड, कन्नूर, कोझिकोड, वायनाड, मलप्पुरम, इडुक्की, कोट्टायम और पथनमथिट्टा में भारी बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा अन्य शेष जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना जताई गई है।
OCT 11, 2024 05:40 IST

झारखंड में जारी बारिश का दौर


मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज प्रदेश की राजधानी रांची समेत 21 जिलों में हल्की बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि चतरा, पलामू, गढ़वा को छोड़कर सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।


OCT 11, 2024 05:40 IST

बिहार में वज्रपात का अलर्ट


मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में वज्रपात और तूफान का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना भी है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज सुपौल, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, अररिया, मधेपुर, भागलपुर, बांका, मुंगेर और जमुई में आज हल्की बारिश होने की संभावना है।


OCT 11, 2024 05:40 IST

कर्नाटक में भारी बारिश का अलर्ट


मौसम विभाग ने कर्नाटक के 10 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बेलगाम, बागलकोट, गदग, धारवाड़, बेल्लारी, तुमकुर, चिक्काबल्लापुर, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु शहरी और रामनगर शामिल हैं। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम भी सुहावना बना रहेगा। बारिश से लोगों को हल्की ठंडक का एहसास होने लगा है।


OCT 11, 2024 05:40 IST

मुंबई में भारी बारिश


मौसम विभाग ने महाराष्ट्र की राजधानी में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बीती रात शहर के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई, जिससे जगह-जगह जलजमाव हो गया है। जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।