सूरत में दिल दहला देने वाली घटना: 4 महीने के बेटे को एसिड पिलाने के बाद मां ने भी दी जान, सामने आई यह वजह

Surat Mother Child Death Case: गुजरात के सूरत से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां डिलीवरी के बाद डिप्रेशन से पीड़ित मां ने 4 महीने के मासूम बेटे को एसिड पिलाकर खुद भी पीया दोनों की मौत हो गई।

Surat Mother Child Death Case: सूरत शहर के सरथाणा इलाके से एक बेहद ही दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सरथाणा के योगीचोक के पास स्थित 'एवन हाइट्स' में रहने वाली एक 29 वर्षीय महिला ने अपने महज 4 महीने के मासूम बेटे को एसिड पिलाने के बाद खुद भी एसिड गटक लिया। इस दर्दनाक हादसे में मां और बेटे दोनों की मौत हो गई है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, महिला डिलीवरी के बाद गंभीर मानसिक तनाव और बीमारी से जूझ रही थी, जिसके चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

Surat Mother Child Death Case

प्रतीकात्मक फोटो (istock)

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतका 29 साल की धाराबेन कोटडिया मूल रूप से अमरेली जिले के धारी की रहने वाली थी। धारा की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। छह महीने पहले गोद भराई की रस्म के बाद वह डिलीवरी के लिए अपने मायके आई थी। चार महीने पहले उसने एक प्यारे से बेटे 'रीशान' को जन्म दिया। बच्चे के जन्म से पूरे परिवार में खुशियों का माहौल था, लेकिन यह खुशी ज्यादा समय तक नहीं टिक सकी।

End of Feed