New Ashok Nagar police station Fire: दिल्ली के अशोक नगर थाना में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग तेजी से फैलती दिखाई दी, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और किसी के घायल होने की सूचना भी सामने नहीं आई है। प्रशासन ने लोगों से मौके से दूर रहने की अपील की है। इस आग में 10 गाड़ी और कई बाइक जलकर खाक हो गई हैं।
न्यू अशोकनगर थाने में आग
एक दर्जन से अधिक कार और बाइक जलकर खाक
पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाना के अंदर एक दर्जन से अधिक कार और बाइक जलकर खाक हो गई। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश कर रही है। पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाना परिसर में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब थाने के मालखाने में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे थाना परिसर में धुएं का गुबार छा गया और चारों तरफ हड़कंप मच गया। आग की ऊंची लपटों को देखकर थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक आग थाने के मालखाने में खड़ी जब्त गाड़ियों में लगी थी। देखते ही देखते आग ने कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही देर में स्थिति गंभीर हो गई। आग के कारण आसपास खड़े अन्य वाहनों में भी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने का अभियान लंबे समय तक चलता रहा, क्योंकि मालखाने में बड़ी संख्या में जब्त वाहन और अन्य सामान मौजूद था। आग की वजह से पूरे इलाके में धुआं फैल गया, जिससे स्थानीय लोगों में भी दहशत का माहौल बन गया।
