Mass Suicide: मुजफ्फरनगर में दिल दहलाने वाली घटना; ईदी के विवाद मे एक ही परिवार मे चार लोगों की सामूहिक आत्महत्या!

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के चार लोगों की कमरे मे डेड बॉडी मिली है। प्रथम दृष्टि आत्महत्या का मामला लग रहा है। वहीं पुलिस इस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद से एक बड़ी खबर सामने आई जहां एक ही परिवार के चार लोगों के शव बंद कमरे में मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर आलाधिकारियों ने फोरेंसिक टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचकर चप्पे चप्पे की बारीकी से जांच पड़ताल करते हुए शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

Mass Suicide: मुजफ्फरनगर में दिल दहलाने वाली घटना;  ईदी के विवाद मे एक ही परिवार मे चार लोगों की सामूहिक आत्महत्या!

बताया जा रहा है कि बहन को ईद पर 15 सौ रुपये की ईदी देने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था जिसके चलते पति ने देर रात अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों को जहरीला पदार्थ देकर पहले मौत की नींद सुलाया और फिर खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गया। सुबह कमरे का दरवाजा न खुलने पर जब दरवाजा तोड़ कर देखा गया तो पत्नी और दोनों मासूम बच्चों के शव जमीन पर पड़े हुए थे और पति फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।

End of Feed