आवारा कुत्तों का खूनी कहर: 8 साल के मासूम रंजीत को नोच-नोचकर मार डाला, तीन बहनों का था इकलौता भाई

पंजाब के गांव जलाल उसमां में आवारा कुत्तों का कहर देखने को मिला है। यहां एक आठ साल के मासूम को आवारा कुत्तों ने नोंच-नोंच कर मार डाला। इस वाकये के बाद मृतक बच्चे के घर मातम पसरा है।

अमृतसर: पंजाब के गांव जलाल उसमां में आवारा कुत्तों ने एक गरीब परिवार का चिराग बुझा दिया है। गांव में आवारा कुत्तों के झुंड ने 8 वर्षीय मासूम बच्चे पर जानलेवा हमला कर उसे इतनी बेरहमी से नोचा कि बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान रंजीत सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह के रूप में हुई है। रंजीत अपनी तीन बड़ी बहनों का सबसे छोटा और इकलौता भाई था। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक और प्रशासन के प्रति भारी रोष व्याप्त है।

Dog bite Boy

कुत्ते ने बच्चे को मार डाला

स्कूल जाते समय ग्राउंड के पास हुआ हादसा

परिवार और ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, 8 वर्षीय रंजीत सिंह सुबह अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकला था। रास्ते में गांव के ग्राउंड के पास अचानक आवारा कुत्तों के एक झुंड ने उस पर हमला कर दिया। मासूम बच्चा अपनी जान बचाने के लिए ग्राउंड की तरफ भागा, लेकिन आदमखोर हो चुके कुत्तों ने उसे चारों तरफ से घेरकर जमीन पर गिरा लिया। कुत्तों ने मासूम को सिर, टांगों और चेहरे से बुरी तरह नोच डाला, यहां तक कि उसका दायां कान भी खा लिया। आसपास कोई मौजूद न होने के कारण बच्चा खुद को बचा नहीं सका और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बाद में जब लोगों ने ग्राउंड में बच्चे का लहूलुहान शव देखा, तो पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई।

End of Feed