बोत्सवाना से MP आएंगे 8 चीते, कूनो के वनों में नजर आएंगे असम के जंगली भैंसे

श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में चीतों की बसाहट के बाद अब असम का जंगली भैंसा भी मध्यप्रदेश के जंगलों में घूमता दिखाई देगा। इसी महीने 28 फरवरी के आसपास बोत्सवाना से 8 चीते मध्य प्रदेश लाए जाएंगे।

एमपी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में पर्यटन क्षेत्र के विकास, रिजर्व फॉरेस्ट के विस्तार और वन्यजीव संरक्षण की अपार संभावनाएं हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य सरकार वन्य जीवों के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में चीतों की बसाहट के बाद अब असम का जंगली भैंसा भी मध्य प्रदेश के जंगलों में घूमता दिखाई देगा।

cheetahs in MP

एमपी आएंगे बोत्सवाना के 8 चीते (फोटो-Istock)

असम से आएंगे भैंसे

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि असम से भैंसा मध्य प्रदेश लाने की सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करने के लिए बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव से विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा हुई है।

End of Feed