सिवनी जिला अस्पताल में तीन महीने के अंदर 46 नवजातों की मौत, कांग्रेस ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग

Seoni News: मध्य प्रदेश के सिवनी जिला अस्पताल में नवजात बच्चों की मौत का गंभीर मामला सामने आया है। पिछले तीन महीनों में डिलीवरी के बाद 46 नवजातों की जान जाने की जानकारी सामने आई है, जिनमें अधिकांश की मौत सांस नहीं ले पाने के कारण हुई बताई जा रही है।

Seoni News: मध्य प्रदेश के सिवनी जिला अस्पताल में नवजात बच्चों की मौत का गंभीर मामला सामने आया है। पिछले तीन महीनों के दौरान अस्पताल में डिलीवरी के बाद 46 नवजातों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। इस मामले के उजागर होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हलचल मच गई है। बताया जा रहा है कि मृत नवजातों में से अधिकांश की जान सांस लेने में परेशानी के कारण गई। मामले को लेकर अब अस्पताल की व्यवस्थाओं और नवजातों को मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं पर सवाल उठने लगे हैं।

Seoni District Hospital

सांस नहीं ले पाने से गई ज्यादातर बच्चों की जान

विधायक के निरीक्षण के दौरान सामने आया मामला

सिवनी जिला अस्पताल में नवजातों की मौत का यह मामला विधायक दिनेश राय के निरीक्षण के दौरान सामने आया। तीन महीने के अंदर इतनी बड़ी संख्या में नवजातों की मौत की जानकारी मिलने के बाद मामले की गंभीरता बढ़ गई है। हालांकि, इन मौतों के पीछे के वास्तविक कारणों और अस्पताल स्तर पर किसी तरह की लापरवाही की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

End of Feed