Punjab Stubble Burning: पंजाब में 15 सितंबर से 21 अक्टूबर तक पराली जलाने की 415 घटनाएं

Punjab Stubble Burning: पंजाब के अधिकारियों का कहना है कि खेतों में कड़ी निगरानी और किसानों को पराली जलाने के दुष्प्रभावों के बारे में बताने वाले जागरूकता अभियानों का भी असर हुआ है।

Punjab Stubble Burning: पंजाब में इस वर्ष 15 सितंबर से 21 अक्टूबर तक पराली जलाने की 415 घटनाएं दर्ज की गईं, जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान 1,510 घटनाएं हुई थीं। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने यह आंकड़ा जारी किया है।इसके अनुसार, इस अवधि के दौरान 2023 में पराली जलाने की घटनाओं की संख्या 1,764 थी।यह भारी गिरावट अक्टूबर के पहले सप्ताह तक राज्य में बारिश होने के कारण धान की कटाई में देरी के बीच आई है। पंजाब में बाढ़ से हुए नुकसान के कारण भी कुछ जगहों पर फसल की कटाई में देरी हुई।

Punjab Stubble Burning

पंजाब में 15 सितंबर से 21 अक्टूबर तक पराली जलाने की 415 घटनाएं (फाइळ फोटो:canva)

अधिकारियों का कहना है कि खेतों में कड़ी निगरानी और किसानों को पराली जलाने के दुष्प्रभावों के बारे में बताने वाले जागरूकता अभियानों का भी असर हुआ है।पंजाब सरकार द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि नागरिक प्रशासन और पुलिस द्वारा पराली जलाने से रोकने के लिए किए गए निरंतर कठोर प्रयासों के महत्वपूर्ण परिणाम सामने आए हैं तथा राज्य में पिछले दो वर्षों की इसी अवधि की तुलना में इस वर्ष पराली जलाने के मामलों में लगभग चार गुना कमी देखी गई है।

End of Feed