प्रयागराज में एक ही तालाब में डूब गए चार किशोर, इस हालत में मिलीं डेडबॉडी

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र स्थित एक तालाब में डूबने से चार किशोरों की मौत हो गई। गांव के लोगों ने आशंका जताई है कि खेलते-खेलते वे तालाब के गहरे हिस्से में चले गए और एक के बाद एक डूबते चले गए।

प्रयागराज : जिले के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हुसैनपुर अहमदपुर पावन गांव में एक तालाब में डूबने से चार किशोरों की मृत्यु हो गई। डीसीपी (नगर) मनीष शांडिल्य ने बताया कि ये लड़के मंगलवार की शाम घर में बताए बगैर कहीं चले गए थे। रातभर इनके घर वालों ने इन्हें ढूंढा, लेकिन ये नहीं मिले और आज गांव के एक तालाब में इनके शव मिले। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे का संज्ञान लेते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

teenagers drowned in Prayagraj

प्रयागराज में तालाब में डूबने से चार किशोरों की मृत्यु

किनकी हुई मौत

उन्होंने बताया कि मृतकों की शिनाख्त प्रिंस सोनकर (10), प्रतीक सोनकर (13), करन (19) और प्रियांशु (10) के रूप में हुई है। ऐसा प्रतीत होता है कि ये लड़के कल तालाब में नहाने चले गए थे जहां डूबने से इनकी मृत्यु हुई। इनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

End of Feed