सावधान! कहीं आप भी तो आग जलाकर नहीं ले रहे नींद, बिहार में दम घुटने से परिवार के 4 लोगों की मौत

बिहार में घर में आग जलाकर सोये एक ही परिवार के चार लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। जांचकर्ताओं की सहायता के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों को भी लगाया गया है। अधिकारी ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

सारण : बिहार के सारण जिले में ठंड से बचने के लिए एक बंद कमरे में आग जलाकर सोए एक ही परिवार के कम से कम चार सदस्यों की शनिवार को दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भगवान बाजार इलाके में तड़के हुई इस घटना में दो अन्य लोग बेहोश हो गए। मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है लेकिन प्रारंभिक जांच में पता चला कि ये लोग उत्तर प्रदेश सरकार के एक अधिकारी के परिवार के सदस्य थे।

Family suffocation death Bihar

(सांकेतिक फोटो-Istock)

ऑक्सीजन की कमी से मौत

सारण के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कुमार आशीष ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद पत्रकारों को बताया कि बंद कमरे में जलाई गई आग के कारण ऑक्सीजन की कमी से उनकी मौत हुई। तीन बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग बेहोश पाए गए। दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच जारी है। जांचकर्ताओं की सहायता के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों को भी लगाया गया है। अधिकारी ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

End of Feed