28 मार्च को होगा जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन, ये चार एयरपोर्ट जल्द होंगे बंद! जानें क्यों?

आगामी 28 मार्च को ग्रेटर नोएडा में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन होने जा रहा है। इस बीच खबर ये है कि इस साद देश के चार एयरपोर्ट महीनों तक बंद रहेंगे और इसकी शुरुआत 29 मार्च से ही होने जा रही है। एयरलाइंस ने पहले ही इन एयरपोर्ट्स के लिए बुकिंग रोक दी है और यात्रियों को यात्रा से पहले अपडेट जांचने की सलाह दी गई है।

आगामी 28 मार्च को ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में बन रहे बहुप्रतीक्षित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। यहां पर उद्घाटन के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। इस बीच एक खबर ये है कि देश में चार एयरपोर्ट्स को बंद किया जा रहा है। हालांकि, यह शटडाउन कुछ ही दिनों का है, क्योंकि सभी चार एयरपोर्ट्स पर रनवे के शेड्यूल रिपेयर और मेनटेनेंस का काम किया जाएगा।

Jewar airport innauguration (1)

बंद होने वाले हैं ये चार एयरपोर्ट, जानें कारण

किन एयरपोर्ट को किया जा रहा बंद

देश के जिन चार प्रमुख नागरिक हवाई अड्डों से सेवाएं बंद की जा रही हैं, उनमें भारतीय वायुसेना द्वारा संचालित जोधपुर एयरपोर्ट, श्रीनगर एयरपोर्ट, पुणे एयरपोर्ट और आदमपुर एयरबेस शामिल हैं। इन हवाई अड्डों पर रनवे की मरम्मत और रिकरपेटिंग के कारण इन्हें अस्थायी रूप से बंद किया जा रहा है। काम पूरा होने के बाद यहां से एक बार फिर से उड़ाने सेवाएं शुरू हो जाएंगी।

End of Feed