Durg News: पिकअप के सीक्रेट कंपार्टमेंट से 4 करोड़ रुपये कैश बरामद, हवाला कारोबार का शक

Durg News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पुलिस ने पिकअप गाड़ी से लगभग 4 करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं। गुप्त कंपार्टमेंट में छिपी रकम के हवाला कनेक्शन की आशंका है।

Durg News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप गाड़ी से लगभग 4 करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, गाड़ी में एक सीक्रेट कंपार्टमेंट बनाया गया था, जिसमें भारी मात्रा में नकदी छिपाकर रखी गई थी। इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद पुलिस अब इसके स्रोत और परिवहन से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है। मामले में हवाला के जरिए पैसों के लेनदेन की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

Durg News Hawala

दुर्ग में 4 करोड़ कैश बरामद

दुर्ग के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई। छावनी सीएसपी और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने देर रात पिकअप की जांच के दौरान नकदी बरामद की। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, रकम को सामान्य जांच में आसानी से पकड़ में नहीं आने वाले गुप्त कंपार्टमेंट में रखा गया था।

End of Feed