दिल्ली में दौड़ेंगी 300 नई EV बसें, ईवी प्रोत्साहन पोर्टल फिर शुरू; DTC के नए ऑफिस का शिलान्यास

दिल्ली सरकार ने इंद्रप्रस्थ बस डिपो से 300 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर जनता को समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले एक वर्ष में 2000 से अधिक ईवी बसों को डीटीसी बेड़े में शामिल किया गया है।

दिल्ली : दिल्ली सरकार ने सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए 300 नई इलेक्ट्रिक बसों को जनता को समर्पित किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को इंद्रप्रस्थ बस डिपो से इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राजधानी में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने और प्रदूषण कम करने के लिए इलेक्ट्रिक बसों की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है।

300 new electric DTC buses Flag off in Delhi

दिल्ली को मिली 300 नई इलेक्ट्रिक बसें

मुख्यमंत्री ने कहा कि नई ईवी बसों के शामिल होने से दिल्ली के लोगों को अधिक सुरक्षित, आरामदायक और पर्यावरण-अनुकूल यात्रा सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि सरकार का लक्ष्य आने वाले वर्षों में सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को पूरी तरह उत्सर्जन-मुक्त बनाना है। सरकार पहले ही डीटीसी के बेड़े में बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक बसें शामिल कर चुकी है और इसे और विस्तार दिया जा रहा है।

End of Feed