Mumbai: मुंबई के ससून डॉक में 23 वर्षीय मर्चेंट नेवी कर्मी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने शव की सूचना तत्काल प्रभाव से पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्चेंट नेवी के कर्मचारी के शव को कब्जे में लिया और मौक के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मर्चेंट नेवी कर्मी की मौत
मुंबई पुलिस के मुताबिक, 23 वर्षीय कर्मी 3 फरवरी से लापता था। उसके लापता होने के बाद येलो गेट पुलिस स्टेशन में मर्चेंट नेवी के कर्मचारी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी।
ठाणे में ट्रेन की चपेट में आया युवक
वहीं, ठाणे से एक मामला सामने आ रहा है। ठाणे जिले में रेलवे की पटरियों पर सेल्फी लेने में मशगूल 24 वर्षीय युवक की एक ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक पंधारी कांडे ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह घटना मंगलवार शाम को अंबरनाथ और बदलापुर रेलवे स्टेशन के बीच एक फ्लाईओवर के नीचे हुई।
कांडे के मुताबिक, मृतक की पहचान साहिर अली के रूप में हुई है, जो पश्चिम बंगाल का रहने वाला था और छुट्टियां मनाने के लिए ठाणे के अंबरनाथ इलाके में अपने रिश्तेदार के घर आया था। कांडे ने बताया कि साहिर मंगलवार को अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ सेल्फी लेने और तस्वीरें खिंचवाने के लिए एक फ्लाईओवर के नीचे रेलवे की पटरियों पर गया।
