शहर

सहरसा के पेट्रोल पंप में लूटपाट, हथियार की नोंक पर 4 बदमाशों ने 31 हजार लूटे; CCTV आया सामने

Saharsa Looting Case: बिहार के सहरसा स्थित पेट्रोप पंप पर बुधवार की शाम बेखोफ अपराधियों ने लूटपाट को अंजाम दिया। अपराधियों ने पेट्रोल पंप कर्मी से हथियार की नोंक पर पैसों से भरा हुआ बैग छीन लिया। बैजनाथपुर थानाध्यक्ष अरमोद कुमार ने बताया कि मामला बैजनाथपुर थाना क्षेत्र तिरी गांव स्थित पूजा फ्यूल पेट्रोल पंप का है।

Image

सहरसा पेट्रोल पंप लूटपाट

Photo : Times Now Digital

Saharsa Looting Case: बिहार के सहरसा स्थित पेट्रोप पंप पर बुधवार की शाम बेखोफ अपराधियों ने लूटपाट को अंजाम दिया। अपराधियों ने पेट्रोल पंप कर्मी से हथियार की नोंक पर पैसों से भरा हुआ बैग छीन लिया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। यह घटना सहरसा के बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तिरी गांव की है, जहां के पूजा फ्यूल पेट्रोल पंप से हथियार की नोंक पर 31 हजार रुपये की लूटपाट हुई।

बैजनाथपुर थानाध्यक्ष अरमोद कुमार ने बताया कि मामला बैजनाथपुर थाना क्षेत्र तिरी गांव स्थित पूजा फ्यूल पेट्रोल पंप का है। जहां दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने हथियार के नोंक पर नोजलमेन से रुपयों से भरा बैग लेकर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।

क्या है पूरा मामला?

पेट्रोल पंप में दो बाइक पर सवार होकर 4 अपराधी आते हैं। उनमें से एक अपराधी बाइक से उतरकर माहौल चेक करता है, जबकि दूसरा अपराधी बाइक को आगे खड़ी करके पेट्रोल पंप कर्मी के पास पहुंचता है और हथियार की नोंक पर पेट्रोल पंप कर्मी से उसका बैग छीनने की कोशिश करता है। इस दौरान वह कर्मी वहां से भागने की कोशिश करता है तो दूसरा अपराधी ठीक उसके पीछे खड़ा रहता है और उसे पकड़ लेता है।

सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, दो अपराधी बाइक पर सवार होकर अन्य दो अपराधियों को कवर देते हैं और मौके पर फायरिंग कर पैसों से भरा लेकर भाग जाते हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article