नोएडा के वाटर पार्क में दर्दनाक हादसा, स्विमिंग के दौरान बिगड़ी तबीयत, 21 साल के युवक की मौत

Noida Water Park Death: नोएडा के जीआईपी मॉल के वाटर पार्क में स्विमिंग के दौरान 21 साल के युवक की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Noida Water Park Death: नोएडा के सेक्टर 38A स्थित जीआईपी मॉल के वाटर पार्क में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां स्विमिंग करने आए 21 साल के एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। यह घटना थाना सेक्टर 39 क्षेत्र की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, युवक अपने परिवार के साथ वाटर पार्क घूमने और नहाने आया था।

Noida water park death

सेक्टर 39 क्षेत्र में हुई घटना, जांच में जुटी पुलिस

वह पानी में स्विमिंग कर रहा था, तभी अचानक उसकी हालत खराब होने लगी। बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय हुई जब वाटर पार्क में वेव (लहरें) चल रही थीं। इसी दौरान युवक को दिक्कत महसूस हुई और वह असहज हो गया। परिवार के लोगों और वहां मौजूद स्टाफ ने तुरंत उसे बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस खबर से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई और पूरे इलाके में भी दुख का माहौल बन गया।

End of Feed