Chamba: भरमौर में आग का तांडव; 200 साल पुराना मंदिर जलकर राख, मूर्तियों को भी पहुंचा नुकसान

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर में स्थित ऐतिहासिक गिरड़ माता मंदिर शुक्रवार तड़के आग की चपेट में आ गया। लगभग दो शताब्दी पुराना यह मंदिर अब राख और मलबे में तब्दील हो चुका है। इस घटना ने न केवल मंदिर की इमारत, बल्कि इसकी प्राचीन मूर्तियों और विरासत को भी गंभीर नुकसान पहुंचाया है।

Girad Mata Temple Fire: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक भयानक आग की घटना घटी। जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत खुंदेल के गिरड़ में स्थित प्रसिद्ध और ऐतिहासिक गिरड़ माता मंदिर अचानक आग की चपेट में आ गया। लगभग दो शताब्दी पुराना यह मंदिर अब केवल राख और मलबे में बदल चुका है। बताया जा रहा है कि, यह हादसा शुक्रवार सुबह लगभग 3:30 बजे हुआ।

Fire in 200 Year Old Girad Mata Temple in Chamba

चंबा में 200 साल पुराने गिरड़ माता मंदिर में भीषण आग

तेजी से फैली आग

मंदिर की मुख्य संरचना देवदार की बहुमूल्य लकड़ियों से बनी थी, जिसके कारण आग ने बेहद तेजी से फैलकर भारी नुकसान किया। जब तक स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव प्रयास शुरू किए, तब तक मंदिर का भव्य ढांचा पूरी तरह जल चुका था। इस आगजनी से लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। इस घटना से आसपास के इलाके में हड़कंप मंच गया।

End of Feed