Covid patients traced in Indore: सदी का पेनिक फिर से लौटा है, बता दें कि इंदौर में 2 कोविड मरीज ट्रेस हुए हैं, पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है, कोविड पॉजिटिव महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई, वो किडनी की बीमारी से पीड़ित थी वहीं कोरोना से पीड़ित एक और युवक का इलाज जारी है।
इंदौर में फिर लौटा कोरोना!
बता दें कि इंदौर में लंबे समय बाद कोविड के दो नए केस सामने आए हैं, इनमें एक युवक और एक बुजुर्ग महिला शामिल हैं, इन दोनों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया था बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला की पहले से किडनी की बीमारी थी और सोमवार को उनकी मृत्यु हो गई।
ये भी पढ़ें- लॉकडाउन के 5 साल बाद कितनी बदल गई जिंदगी? कोरोना से डरने और उससे लड़ने तक; दुनिया ने सीखा सबक
कोविड पॉजिटिव युवक को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया
इंदौर के मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी ने देवास स्वास्थ्य विभाग को सूचना भेजी। कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के लिए स्वास्थ्य विभाग का अमला तैनात हो गया है, वहीं युवक के परिजनों के सैंपल लिए जायेंगे, कोविड पॉजिटिव युवक को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है। बताया जाता है इंदौर में कोरोना पॉजिटिव पाए दोनों मरीजों की पहचान कोविड-19 से ग्रसित मरीजों के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैनात किए गए कांटेक्ट ट्रेसिंग से हुई।
