Surat News: मॉडल सुखप्रीत कौर ने की आत्महत्या, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट, जांच में जुटी पुलिस

गुजरात के सूरत शहर में एक 19 वर्षीय मॉडल ने शुक्रवार की रात आत्महत्या कर ली। मॉडल का नाम सुखप्रीत कौर है जो मध्य प्रदेश की रहने वाली थी। चार दिनों पहले ही वह काम से सूरत पहुंची थी। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Surat Suicide: गुजरात से एक आत्महत्या की खबर सामने आई है। सूरत में शनिवार को 19 वर्षीय मॉडल का शव उसके कमरे से बरामद किया गया। मृतका की पहचान सुखप्रीत कौर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली थी। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

surat model suicide

मॉडल की फाइल फोटो

मध्य प्रदेश की रहने वाली थी मॉडल

शुक्रवार की रात सूरत में एक 19 साल की लड़की ने आत्महत्या कर ली। शनिवार की सुबह उसकी लाश कमरे में लटकी मिली। मृतका का नाम सुखप्रीत कौर है जो मॉडलिंग करती थी। सुखप्रीत मूल रूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली थी और सूरत में अपनी तीन सहेलियों के साथ एक कमरे में रह रही थी। शुक्रवार की रात जब ये घटना हुई तो वह कमरे में अकेली थी।

End of Feed