कोलकाता में 134वां डुरंड कप संपन्न, नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने किया खिताब बरकरार

एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट, 134वें डुरंड कप का भव्य समापन कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में हुआ। रंगारंग समापन समारोह और पुरस्कार वितरण के बीच नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने डेब्यू टीम डायमंड हार्बर एफसी को 6-1 से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया।

कोलकाता में 134वां डुरंड कप संपन्न, नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने किया खिताब बरकरार

करीब एक महीने चले इस फुटबॉल महाकुंभ का सफर कोलकाता, जमशेदपुर, शिलांग, कोकराझार और इम्फाल से होकर गुजरा। 24 टीमों के बीच खेले गए 43 रोमांचक मुकाबलों ने इस टूर्नामेंट की ऐतिहासिक परंपरा को एक बार फिर जीवंत किया।

End of Feed